Curd Side Effects: जानिए दही खाने के फायदे के साथ-साथ होते हैं नुकसान भी

इंडिया न्यूज़, Curd Side Effects: दही खाना हरेक को पसंद होता है। हमारी रसोई में दही के बिना खाना ही पूरा नहीं होता है। हर मील में दही ज़रूर शामिल होता है। यह न सिर्फ खाने का स्वाद दोगुना कर देता है, बल्कि पोषक तत्वों से भरा भी होता है, जो आपको फिट और एक्टिव रखते हैं। दही प्रोबायोटिक से भरा होता है, जो एक जीवित बैक्टीरिया और यीस्ट है, जो पाचन को मज़बूती देता है और आंत की सेहत को दुरुस्त रखता है।

क्या आप जानते हैं कि इसे खाने से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं:-

सिर दर्द

कई बार हम समझ नहीं पाते हैं कि रोज़ खाने वाला आम खाना भी लगातार हो रहे सिरदर्द का कारण हो सकता है। दही सिर के आधे हिस्से में दर्द और माइग्रेन की वजह हो सकता है। डॉक्टर्स का कहना है कि यह बायोजेनिक एमाइन्स की वजह से होता है, जो जब उत्पन्न होते हैं जब किसी तरह का प्रोटीन पुराना हो जाता है या फिर नुकसान करने वाले बैक्टीरिया उसे फर्मेंट कर देते हैं।

हो सकती है पाचन से जुड़ी दिक्कतें

वैसे तो दही का सेवन सीने में जलन, डकार और कब्ज़ का इलाज करता है, लेकिन कई बार यह प्रोबायोटिक गैस और पेट फूलने की समस्या को बढ़ा भी सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स यह भी मानते हैं कि जो लोग रोज़ाना दही खाते हैं, वे कब्ज़ और ज़रूरत से ज़्यादा प्यास लगने की शिकायत भी करते हैं। ऐसा होने पर दही का सेवन रोक दें और डॉक्टर से सलाह करें।

एलर्जी का कारण बन सकती है

जिन लोगों को कुछ तरह के खाने से एलर्जी होती है, उनके लिए उस खास फूड का पता लगाना मुश्किल हो जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि आंत और पाचन तंत्र में एलर्जी को ट्रेगर करने के पीछे प्रोबायोटिक्स होते हैं। इसलिए बाज़ार से दही खरीदे वक्त उसके इंग्रीडियेंट्स पढ़ लें। फ्लेवर्ड जही में आमतौर पर डेयरी, अंडे या फिर सोया का उपयोग किया जाता है, जिससे एलर्जी हो सकती है।

संक्रमण बढ़ने का ख़तरा

वैसे तो दही ज़्यादातर लोगों के लिए सुरक्षित होता है, लेकिन कई मामलों में दही में पाए जाने वाले बैक्टीरिया या यीस्ट रक्तप्रवाह में प्रवेश कर सकते हैं और अतिसंवेदनशील व्यक्तियों में संक्रमण का कारण बन सकते हैं। गंभीर एक्यूट पैन्क्रियाटाइटिस से जूझ रहे लोगों को डॉक्टर प्रोबायोटिक्स न लेने की सलाह देते चाहिए, क्योंकि इससे मौत का ख़तरा बढ़ सकता है।

अर्थराइटिस के मरीज़ों के लिए नुकसानदेह

दही में एक खास तरह का प्रोटीन होता है, जो जोड़ों में सूजन का कारण बन सकता है, खासतौर पर अर्थराइटिस से पीड़ित लोगों में।

यह भी पढ़ें: Sweet Potato Halwa: हलवा खाने के शौकीन हैं तो इस तरह से बनाएं शकरकंद का हलवा

यह भी पढ़ें : Happy Lohri: जानिए लोहड़ी से जुड़ी कुछ रोचक बातें

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Israna Assembly में चुनाव के दिन बूथ पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Israna Assembly : सीआईए थ्री पुलिस टीम ने पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र…

13 mins ago

Madlauda Arhatiya Association ने नवनिर्वाचित विधायक कृष्ण लाल पंवार का किया भव्य स्वागत

किसानों व व्यापारियों को नहीं आने दी जाएगी कोई भी समस्या : पंवार India News…

44 mins ago

Administrative Secretaries को धान और बाजरा खरीद की व्यक्तिगत तौर पर निगरानी करने के निर्देश

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Administrative Secretaries : हरियाणा के मुख्य सचिव डॉ. टी.वी.एस.एन. प्रसाद…

2 hours ago

Ratan Tata funeral : पार्थिव शरीर वर्ली श्मशान घाट पहुंचा, अंतिम दर्शनों को लेकर उमड़ी लोगों की भारी भीड़

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Ratan Tata funeral : दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का पार्थिव…

2 hours ago

Ram Bilas Sharma महेंद्रगढ़ के विधायक को जीत की दी बधाई, महेंद्रगढ़ विकास में सहयोग का किया वादा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Ram Bilas Sharma :भाजपा  के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री प्रो. रामबिलास…

2 hours ago

Anil Vij : कांग्रेस अपनी हार का संस्कार…, पीसी कर ये बोले 7वीं बार विधायक बने अनिल विज

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Anil Vij : हरियाणा विधानसभा के चुनाव के बाद अब…

2 hours ago