Dahi Bhalle Cooking Tips : इन टिप्स के मदद से घर पर बनाएं मार्किट जैसे स्वादिष्ट दही भल्ले

इंडिया न्यूज़, Dahi Bhalle Cooking Tips : दही भल्ले का नाम सुनते ही मुँह में पानी आने लगता है, ये ऐसी डिश है जिससे हर कोई खाना पसंद करता है। बाजार जाएं और दही भल्ले न खाएं तो लगता ही नहीं की हम मार्किट गए थे। लेकिन बाजार का खाना खाने से कई दफा हमें पेट दर्द, अपच जैसी समस्या हो सकती है। आज हम आपको घर पर दही भल्ले बनाने के लिए कुछ टिप्स देंगे जिनकी मदद से आप घर पर भी आसानी से टेस्टी दही भल्ले बना सकते हैं। आइए जानते हैं :-

इतने घंटे भिगोएं दाल

दही भल्ले बनाने के लिए सबसे जरूरी है दाल का सही समय तक भीगना। जी हां, अगर इसकी दाल सही समय तक नहीं भीगी तो ये फूलेगी नहीं। इससे आपके दही बड़े काफी टाइट हो सकते हैं। दाल को कम से कम पांच से छह घंटे तक भिगोना चाहिए।

अलग-अलग भिगोएं दाल

भल्ले बनाने के लिए दो तरीके की दालों की जरूरत पड़ती है। ऐसे में उड़द और मूंग की दाल को अलग-अलग भिगोना चाहिए। दरअसल, मूंग की दाल जल्दी फूल जाती है, जबकि उड़द दाल को गलने में ज्यादा समय लगता है।

अलग-अलग पीसें दाल

अगर आप अपने दही भल्लों को सॉफ्ट बनाना चाहते हैं तो दोनों दालों को अलग-अलग पीसना चाहिए। इसे पीसते वक्त इनमें थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालें।

दाल भिगोते वक्त ना डालें नमक

अक्सर लोग दाल भिगोते समय उसमें नमक डाल देते हैं। पर, ऐसा नहीं करना चाहिए। नमक की वजह से दाल अच्छे से गल नहीं पाती।

यह भी पढ़ें : Disadvantages Of Drinking Hot Water : सर्दियों में गर्म पानी पीने से हो सकते ये नुकसान

यह भी पढ़ें : Knowledge About Sugar Test : जानिए शुगर का लेवल कितना होना चाहिए

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Assembly Election Counting : यही रात अंतिम….यही रात भारी….8 अक्तूबर 8 बजे खुलेगी किस्मत की पिटारी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…

7 mins ago

Accident In Bhiwani : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…

52 mins ago

Rewari News : रेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…

1 hour ago

Panipat Counting Center पर सुरक्षा व कानून व्यवस्था के लिए 680 पुलिसकर्मियों को किया तैनात, पुलिस ने की ड्यूटियों की रिहर्सल

एसपी लोकेंद्र सिंह ने मतगणना स्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा India…

2 hours ago

Haryana CM Face : “पार्टी में जब दोनों ही सीनियर मोस्ट है तो दोनों का नाम आना स्वाभाविक, फैसला हाईकमान ही करेगा”

हरियाणा में कांग्रेस की बहुमत वाली सरकार बनने जा रही है :  कुमारी सैलजा राहुल…

2 hours ago

Haryana Elections 2024: ’70 से ज्यादा सीटें जीतेगी कांग्रेस’, कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य सुरजेवाला का दावा

India News Haryana, Haryana Elections 2024: हरियाणा में आगामी चुनावों के परिणाम को लेकर कांग्रेस…

3 hours ago