होम / Decoction Will Give Relief From Cold And Cough : सर्दी खांसी से आराम दिलाएगा ये काढ़ा जानिए कैसे बनाते हैं 

Decoction Will Give Relief From Cold And Cough : सर्दी खांसी से आराम दिलाएगा ये काढ़ा जानिए कैसे बनाते हैं 

• LAST UPDATED : April 6, 2023

इंडिया न्यूज, Decoction Will Give Relief From Cold And Cough : गर्मियों का मौसम आ रहा है, एैसे में बदलते मौसम का असर सभी पर दिखाई देता है। इसके कारण खांसी,बुखार और जुकाम जैसी समस्या होना र्नामल बात है। इसके लिए हमें डॉक्टर के पास जाना पड़ता है। लेकिन हम आपको बता दें कि अंग्रेजी दवाईयों से हमारे शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आज हम आपको कुछ एैसे नुक्ते बताएंगे जिनसे आप इन समस्याओं से घर पर ही आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।

हमारे किचन में हमारी सेहत से जुड़ी हर समस्या का हल छिपा है। सर्दी-खांसी हो, पेट से जुड़ी कोई समस्या हो या फिर कुछ और, हमारे घरेलू नुस्खे इन सभी के लिए रामबाण है। हमारी दादी-नानी के नुस्खों और उनके बताए काढ़े आज भी सेहत से जुड़ी कई दिक्कतों को छूमंतर कर देते हैं। लगभग हर भारतीय घर में सर्दी-खांसी या पेट से जुड़ी किसी परेशानी के लिए कोई ना कोई घरेलू नुस्खा काम में आता है। इस काढ़े को बनाना बहुत आसान है और इसके कई फायदे हैं। आइए इस बारे में जानते हैं।

तुलसी अदरक काढ़ा

तुलसी अदरक काढ़ा

सामग्री
तुलसी- कुछ पत्ते
अदरक- एक छोटा टुकड़ा
लौंग- 2-3
हरी इलायची- 2-3
काली मिर्च- 5-6
पानी – लगभग 2 गिलास

विधि

पानी को गर्म करें।
सभी चीजों को गर्म पानी में डालें।
इसे 7-8 मिनट के लिए उबलने दें।
अच्छे से उबलने के बाद इसे छान लें।
आपका काढ़ा तैयार है।
आप इसमें एक चुटकी हल्दी और दालचीनी भी मिला सकते हैं।
इसे गर्म पिएं।

काढ़ा पीने के फायदे

कोल्ड और कफ के लिए बहुत फायदेमंद है।
सीने की जकड़न को दूर करता है।
ये काढ़ा शरीर से सभी हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है।
डाइजेशन को सुधारता है।
इम्यूनिटी बूस्ट करता है।
कई तरह के इंफेक्शन से शरीर की रक्षा करता है।

यह भी पढ़ें : Foods That Give You Energy : क्या आपका खाना ही बना रहा आपको सुस्त तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है

Connect With Us : Twitter, Facebook

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT