Disadvantages Of Radish: जानिए किन लोगों के लिए मूली खाना हो सकता है घातक

इंडिया न्यूज़, Health Tips: मूली में भरपूर मात्रा में विटामिंस और मिनरल्स पाए जाते हैं जो कि हमारे सेहत के लिए बहुत अच्छे माने गए हैं, लेकिन मूली की एक अवगुण यह भी है कि यह सभी को और हर समय नहीं खाया जा सकता। मूली की सब्जी अक्सर हमें सर्दी के दिनों में ही बाजारों में मूली दिखती है। सर्दी के दिनों में मूली किसी औषधि या दवाई से कम नहीं है, क्योंकि इसमें बहुत महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कि हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। आमतौर पर लोग मूली से सब्जी, परांठे या फिर इसे सलाद के रूप में बनाकर खाना पसंद करते हैं। मूली में भरपूर मात्रा में विटामिंस और मिनरल्स पाए जाते हैं जो कि हमारे सेहत के लिए बहुत अच्छे माने गए हैं।

किस समय नहीं खाना चाहिए

मूली की एक अवगुण यह भी है कि यह सभी को और हर समय नहीं खाया जा सकता। मूली खाने का एक निश्चित समय और एक निश्चित लोग ही इसे खा सकते हैं। कुछ लोगों के लिए मूली नुकसानदायक साबित हो सकती है। साथ ही कुछ समय में मूली के सेवन से परहेज करना ज्यादा बेहतर है।

गैस की परेशानी वाले लोगों को मूली नहीं खानी चाहिए अगर यह लोग रात के वक्त मूली खाते हैं तो इनके गैस की दिक्कत बढ़ सकती है। साथ ही नींद ना आने की समस्या भी बढ़ सकती हैं। शरीर में दर्द होने पर भी आपको मूली का सेवन नहीं करना चाहिए, जिन लोगों के हाथ, पैर, कमर, घुटने, कंधे या फिर शरीर के अन्य हिस्से में दर्द हो रहा हो उन्हें रात के समय भूलकर भी मूली का सेवन नहीं करना चाहिए। मूली की तासीर ठंडी होती है जो कि हमारे सेहत के लिए अच्छी मानी नहीं गई है।

आर्थराइटिस के मरीज न खांए

जिन लोगों को सर्दी जुकाम हो उन्हें भी मूली का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि मूली की तासीर ठंडी होती है और सर्द एवं बुखार होने पर अगर आप मूली खाते हैं तो आपकी समस्या और बढ़ सकती है। आर्थराइटिस के मरीज को भी मूली का सेवन नहीं करना चाहिए, जिन लोगों को अर्थराइटिस की दिक्कत है वह भी रात के समय में मूली ना खाएं नहीं तो इनके दिक्कतें बढ़ सकती है। पेट फूलने वाले लोगों को भी रात के समय मूली नहीं खाना चाहिए, दिन में आप मूली खा सकते हैं लेकिन रात में अगर आप मूली खाते हैं तो आपको खट्टी डकार या फिर पेट भरा हुआ महसूस होगा, जिससे रात के समय में नींद की दिक्कत बढ़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें : Bajaj launches ABS bike: जानिए क्या होगी इस बाइक की कीमत

 

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Election Commission: हारते ही कांग्रेस ने EVM पर उठाए सवाल, अब EC ने दिया कड़ा जवाब

Election Commission: हारते ही कांग्रेस ने EVM पर उठाए सवाल, अब EC ने दिया कड़ा…

31 mins ago

Haryana Election Result: ‘आज वो भी पछता रहा होगा…’ राघव चड्ढा ने कांग्रेस की हार पर कसा तंज

Haryana Election Result: 'आज वो भी पछता रहा होगा...' राघव चड्ढा ने कांग्रेस की हार…

49 mins ago

Haryana Election Result: कहां गई कांग्रेस की जीत की आंधी? हरियाणा में हार पाने पर क्या बोले योगेंद्र यादव

Haryana Election Result: कहां गई कांग्रेस की जीत की आंधी? हरियाणा में हार पाने पर…

1 hour ago

Haryana Election Result: राहुल के बंगले पर भिजवाई गई एक किलो जलेबी, इस तरह मनाया BJP ने अपनी जीत का जश्न

हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान जलेबी की राहुल के साथ खूब चर्चा हुई। राहुल गाँधी…

2 hours ago

Haryana Election Result 2024 : 57 साल के इतिहास में लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर भाजपा ने रचा इतिहास

 10 साल बाद सत्ता का सपना देख रही कांग्रेस का सपना चकनाचूर नायब सैनी ही…

11 hours ago

CM Nayab Saini के नेतृत्व में भाजपा की धाकड़ जीत

मंत्रियों पर भारी पड़ी लोगों की नाराज़गी India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini  :…

12 hours ago