Disadvantages Of Staying Up Late At Night : रात को देर तक जागने से हो सकती है गंभीर समस्या

इंडिया न्यूज़, Disadvantages Of Staying Up Late At Night : आजकल की भागदौड़ से भरी जिंदगी में देर रात तक जागना आम बात हो गई है। लोग देर रात तक जागते हैं और दिन में सोते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि देर रात तक जागना आपके लिए बहुत सी समस्याओं का कारण बन सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि आपको देर रात को जागने से क्या नुकसान हो सकता है, आइए जानते हैं :-

देर रात तक जागने के नुकसान

दिमाग शांत नहीं रहता

देर रात तक मोबाइल चलाने से दिमाग शांत नहीं रहता है। इसके कारण आप बहुत ज्यादा किसी चीज को सोचने लगते हैं। दिमाग को सही और गलत में फर्क करने में मुश्किल आने लगती है। आप हमेशा नकारात्मक बातें ही सोचते रहेंगे। जिससे आपको स्ट्रेस होगा, जो सेहत के लिए बिल्कुल भी सही नहीं होता।

आंखों पर असर

देर रात तक जागेंगे तो आप लैपटॉप या मोबाइल चलाएंगे, जिससे आंखें कमजोर होने लगती हैं। इससे आंखों की रोशनी पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ता है। क्योंकि लोग अक्सर रात में अंधेरे में मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं। जिससे आंखों में सीधे लाइट पड़ती है और आंखें खराब होने की पूरी पूरी संभावना होती है।

माइग्रेन की समस्या

रात में देर तक जागने से माइग्रेन की समस्या भी शुरू होने लगती है। नींद पूरी न होने से पूरा प्रेशर दिमाग पर पड़ता है। जिससे लगातार सिर का दुखना शुरू हो जाता है। इससे माइग्रेन होने की संभावना कई गुणा बढ़ जाती हैं।

अटैक होने का खतरा

रात में देर तक जागने से हार्ट अटैक की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है। इसके पीछे का कारण है कि रात में जब हम सोते हैं तो हमारा हार्ट उसी तरह से काम करने लगता है। हार्ट पूरी तरह से रिलैक्स हो जाता है। लेकिन रात में अगर हम खुद को आराम नहीं देते हैं, तो इससे अटैक होने का खतरा बढ़ जाता है।

इनसोमनिया

आजकल बहुत से लोगों को नींद न आने की बीमारी होती जा रही है। जिसे हम इनसोमनिया के नाम से जानते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है कि देर रात तक मोबाइल चलाना। शुरुआत में व्यक्ति 1 घंटे के लिए मोबाइल चलाता है। लेकिन धीरे धीरे मोबाइल चलाने का समय बढ़ता चला जाता है। जिससे नींद भगाने की आदत हो जाती है। ये आदत इनसोमनिया को जन्म देती है और नींद का आना बंद हो जाता है।

यह भी पढ़ें : Home Remedies For Tuberculosis : जानिए टीबी की बीमारी का घरेलू उपचार

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Kumari Selja: ‘ऐतिहासिक क्षण आ गया है, जब…’,चुनावी नतीजों से पहले कुमारी सैलजा का बड़ा बयान

Kumari Selja: 'ऐतिहासिक क्षण आ गया है, जब...',चुनावी नतीजों से पहले कुमारी सैलजा का बड़ा…

5 mins ago

Haryana Election Result: क्या सत्ता में वापसी करेगी कांग्रेस? आखिर किसको मिलेगी सीएम की कुर्सी? बड़े दिग्गज ठोक रहे दावा

Haryana Election Result: क्या सत्ता में वापसी करेगी कांग्रेस? आखिर किसको मिलेगी सीएम की कुर्सी?…

45 mins ago

Haryana Election Result: हरियाणा में Congress और BJP के बीच सीधी टक्कर, आखिर किसके हाथ आएगी सत्ता की चाबी?

Haryana Election Result: हरियाणा में Congress और BJP के बीच सीधी टक्कर, आखिर किसके हाथ…

46 mins ago

Haryana Assembly Election Results 2024 Live: आज आएंगे हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम! किसके सिर सजेगा ताज?

Haryana Assembly Election Results 2024 Live: आज आएंगे हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम! किसके सिर…

60 mins ago

Haryana Assembly Election Result: हरियाणा में किसकी होगी जीत और किसको मिलेगी मात? नतीजे आएंगे आज

Haryana Assembly Election Result: हरियाणा में किसकी होगी जीत और किसको मिलेगी मात? नतीजे आएंगे…

1 hour ago