Eat These Things During Pregnancy गर्भावस्था के दौरान इन चीजों का करें सेवन

Eat These Things During Pregnancy गर्भावस्था के दौरान इन चीजों का करें सेवन

इंडिया न्यूज ।

Eat These Things During Pregnancy : अगर आप चाहती है आपका बच्चा और आप स्वस्थ रहे तो महिलाएं गर्भावस्था के दौरान हमारे द्वारा बताई गई चीजों का सेवन अवश्य करें । स्वस्थ बच्चे के जन्म के लिए गर्भवती महिला को भी अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए गर्भावस्था के दौरान महिला के खानपान का विशेष ध्यान दिया जाता है।

अच्छे खानपान से गर्भवती महिला स्वस्थ और सेहतमंद होती है, साथ ही खानपान का सीधा असर बच्चे के स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। वहीं गर्भवती महिला के खानपान से ही प्रसव के दौरान होने वाली दिक्कतों से भी बचा जा सकता है। गर्भावस्था में महिला जो भी खाती है, उससे अजन्मे बच्चे पर असर होता है।

बच्चे का दिमाग तेज होता है। उसे भरपूर पोषण मिलता है तो प्रसव के बाद स्वस्थ बच्चे का जन्म होता है। ऐसे में गर्भावस्था में महिला को कुछ चीजों का सेवन जरूर करना चाहिए। चलिए जानते हैं प्रेगनेंसी सूपर फूड्स के बारे में जो गर्भवती महिला और होने वाले बच्चे के लिए फायदेमंद है।

पालक
हरी सब्जियों में सारे पोषक तत्व होते हैं। इसमें पालक का सेवन बहुत लाभदायक है। पालक में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और कई सारे मिनरल्स होते हैं। बच्चों के विकास और बेहतर स्वास्थ्य के लिए पालक का सेवन आवश्यक है। गर्भवती महिला को पालक का सेवन करना चाहिए। इससे अजन्मे बच्चे को बेहतर सेहत और तेज दिमाग मिलता है।
विज्ञापन

अंडा
अंडा भी पोषण से भरपूर है। अंडे में प्रोटीन के साथ ही विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। अंडे में विटामिन डी की मात्री भी अधिक मिलती है। बच्चे के मस्तिष्क के विकास के लिए विटामिन डी महत्वपूर्ण है। इसलिए गर्भवती महिला अंडे का सेवन भी कर सकती हैं।


बादाम
बादाम में काफी सारे पोषक तत्व होते है। बादाम खाने से दिमाग तेज होता है। यह बात गर्भवती महिला और उनके बच्चे पर भी लागू होती है। बादाम में काफी न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं। गर्भावस्था में महिला को बादाम का सेवन करना चाहिए। इससे बच्चे का दिमागी विकास बेहतर होता है।

ताजे फल
फल सेहत के लिए लाभदायक होते हैं। ताजे फलों से विटामिन मिलता है। ऐसे में गर्भावस्था में महिला को संतरा, केला, आम, अंगूर, सेब आदि फलों का सेवन करना चाहिए। चाहे तो फलों का जूस बनाकर भी पी सकते हैं।

दही
गर्भवती महिलाओं के लिए दही का सेवन भी सेहतमंद और बच्चे के लिए फायदेमंद है। दही में विटामिन सी समेत बहुत सारा प्रोटीन होता है। रोजाना दही का सेवन करने से प्रसव के बाद स्वस्थ और विकसित बच्चे का जन्म होता है।

दूध
बच्चे हों या बड़े, हर किसी को दूध के सेवन की सलाह दी जाती है। एक गिलास दूध में भरपूर पोषक तत्व होते हैं। गर्भवती महिला और उसके बच्चे के लिए भी दूध बहुत फायदेमंद होता है। इससे शरीर को ताकत मिलती है। सेहत बनती है और बच्चे के दिमाग का भी विकास होता है।

Eat These Things During Pregnancy

READ MORE :Kanya Rashifal 23 March 2022 Virgo horoscope Today आज का कन्या राशिफल  व्यवसाय ठीक चलेगा

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Vishal Kaushik

Share
Published by
Vishal Kaushik

Recent Posts

Murder Accused Arrested : चाकू से युवक की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Murder Accused Arrested : पानीपत जिला के थाना बापौली पुलिस ने खोजकीपुर…

4 mins ago

Sonipat News : प्राध्यापक की हत्या करने के दोषी छात्र व उसके दो साथियों को उम्रकैद, एक-एक लाख रुपए जुर्माना

India News Haryana (इंडिया न्यूज),Sonipat News :सोनीपत जिला के गांव पिपली स्थित राजकीय महाविद्यालय में…

2 hours ago

Pramod Vij : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में फिर से प्रदेश विकास की रफ्तार पकड़ेगा

भाजपा प्रत्याशी ने 5 अक्तूबर को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की…

3 hours ago