Egg Combination Food : अंडे के साथ इन चीजों का सेवन करना पड़ सकता है महंगा

इंडिया न्यूज़, Egg Combination Food : अंडा खाना हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है, इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है साथ ही इसमें विटामिन डी और ओमेगा 3 फैटी एसिड भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाते हैं। लेकिन अंडे हमें तभी फायदा देते हैं जब उन्हें सही तरीके से खाया जाए। क्या आप जानते हैं कि हमें अंडे के साथ किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए? आइए जानते हैं:-

अंडे और सोया दूध

सोया मिल्क और अंडे का सेवन कभी भी एक साथ नहीं करना चाहिए क्योंकि सोया मिल्क प्लांट बेस्ड प्रोटीन होता है जबकि अंडे एनिमल बेस्ड प्रोटीन होते हैं। दोनों का एक साथ सेवन करने से शरीर में प्रोटीन की अधिकता हो सकती है और इसके अवशोषण में बाधा आ सकती है।

अंडे और चीनी

अंडे के साथ चीनी का सेवन भी नहीं करना चाहिए क्योंकि इन दोनों से निकलने वाला अमीनो एसिड शरीर के लिए जहर का काम करता है। यह रक्त में थक्का भी बना सकता है।

अंडे और केला

अगर आप नाश्ते में अंडा और केला एक साथ खाते हैं तो भूलकर भी ऐसा न करें। क्‍योंकि यह एक ऐसा फूड कॉम्बिनेशन है जो पेट को नुकसान पहुंचा सकता है। क्‍योंकि ये पचने में ज्‍यादा समय लेती है इसलिए आपको कुछ अंतराल के बाद ही इनका सेवन करना चाहिए।

अंडे और चाय

चाय के साथ कभी भी अंडे का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि यह फूड कॉम्बिनेशन आपको पेट की समस्या दे सकता है। अध्ययन के अनुसार, अंडे और चाय का सेवन करने से प्रोटीन का अवशोषण 17% तक कम हो जाता है।

अंडे और मांस

अतिरिक्त वसा और प्रोटीन के कारण अंडे और मांस को पचने में अधिक समय लगता है। जब आप इनका एक साथ सेवन करते हैं तो इससे शरीर थक जाता है और आप काफी सुस्त हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें : Importance Of Deep Sleep : गहरी नींद से जुड़े हैं सेहत के राज

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Employees Promotion Rule : पदोन्नति चाहिए तो…, इस प्रक्रिया को करना होगा पूरा

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 16 अक्टूबर को होगी बैठक India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

4 mins ago

Ashok Gehlot: ‘इस हार को बहुत…’, हरियाणा के चुनावी नतीजों पर अशोक गहलोत का बड़ा बयान

महिमा कटारिया, India News Haryana (इंडिया न्यूज), Ashok Gehlot: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को…

18 mins ago

Haryana Assembly Polls: ‘हरियाणा में कांग्रेस की हार के जिम्मेदार…’, मोहन लाल बड़ौली का किस पर निशाना

महिमा कटारिया, India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Polls: हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय…

43 mins ago

Rahul Gandhi: ‘पार्टी हित से ऊपर नेताओं ने खुद को रखा…’, समीक्षा बैठक में राहुल गांधी की बड़ी बात

महिमा कटारिया, India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rahul Gandhi: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की…

57 mins ago

Haryana Election Result: ‘आपसी मतभेद तक हम…’, हरियाणा में कांग्रेस की हार पर बोले अजय माकन

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Election Result: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार…

1 hour ago