Garlic And Onion: जानिए महिने के किन दिनों में नहीं करना चाहिए लहसुन और प्याज का सेवन

इंडिया न्यूज़,Garlic And Onion: लहसुन और प्याज ऐसी सब्जियां हैं जिनका इस्तेमाल लगभग हर घर में किया जाता है और इनके बिना लोगों को खाने में स्वाद नहीं आता। लेकिन धार्मिक दृष्टि से लहसुन और प्याज को तामसिक भोजन की श्रेणी में रखा गया है। इसलिए पूजा-पाठ या किसी प्रकार के मांगलिक कार्यों में लहसुन-प्याज से बने खाने का सेवन करने निषेध माना जाता है।

लहसुन और प्याज का संबंध राहु और केतु से बताया जाता है। ऐसे में महीने के 5 दिनों में लहसुन और प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं वो कौन से 5 दिन हैं जिनमें आपको लहसुन और प्याज से दूरी बना लेनी चाहिए।

अमावस्या

अमावस्या पितरों से संबंधित होती है। इस दिन पितरों को खुश करने के लिए दान-पुण्य किया जाता है। ऐसे में इस दिन लहसुन और प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन पितरों का ध्यान करके उनकी मनपसंद चीजें बनानी चाहिए. और शाम के सम दक्षिण दिशा में तेल का दीपक जलाकर रखना चाहिए।

पूर्णिमा

हर महीने आने वाली पूर्णिमा तिथि को काफी खास माना जाता है। पूर्णिमा का संबंध चंद्रमा से होता है जो कि माता लक्ष्मी के भाई हैं। इस दिन भूलकर भी लहसुन और प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए।

एकादशी

एकादशी के दिन व्रत रखा जाता है। एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन लहसुन प्याज वाला खाना नहीं बनाना चाहिए। साथ ही इस दिन तामसिक भोजन खाना चाहिए।

गणेश चतुर्थी

गणेश चतुर्थी हर महीने दो बार मनाई जाती है। इस दिन भगवान गणेश की खास पूजा अर्चना की जाती है। इसलिए इस दिन घर में प्याज और लहसुन का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

प्रदोष व्रत

हर महीने की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। कुछ लोग इस दिन व्रत भी रखते हैं। इसलिए इस दिन लहसुन और प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए।

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Adampur Assembly : चुनावी दंगल में नौकरशाह से चित हुआ है बिश्नोई परिवार

दादा भजनलाल के बाद अब पोता भव्य बिश्नोई दूसरी बार आईएएस अफसर से हारा 2019…

4 hours ago

Dr. Archana Gupta : भाजपा की प्रचंड जीत पर प्रदेश भाजपा महामंत्री डॉ अर्चना गुप्ता को बधाई देने वालों का लगा तांता

कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत तथा कुशल नेतृत्व की वजह से जीते चुनाव : डॉ अर्चना…

5 hours ago

Uchana Assembly : बीरेंद्र परिवार को पांच साल तक रहेगी “मात्र 32 मतों से हार” की टीस

पांच साल तक बीरेंद्र सिंह परिवार को चुभेगा 32 वोटों से हार का दर्द पहली…

5 hours ago

Sharadiya Navratri की छठ पर कात्यायनी देवी के दर्शन को उमड़ी भीड़

श्रद्धालुओं ने मां कात्यायनी की पूजा कर मांगी मन्नतें, मेले में श्रद्धालुओं ने की जमकर…

5 hours ago

Fast Track Court : 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश करने वाले युवक को आजीवन कारावास

फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाया फैसला, एक लाख रुपये जुर्माना भी किया Fast Track Court…

6 hours ago