Get Rid Of Snoring : खर्राटों से पाना है छुटकारा तो आज ही खाना शुरू कर दें ये चीजें

इंडिया न्यूज़, Get Rid Of Snoring : सोते समय खर्राटे लेना एक आम समस्या है। इस समस्या के चलते हमारे पास सोने वाले व्यक्ति या हमारे पार्टनर को असुविधा होती है। खर्राटों की आवाज से दुसरे लोगों की नींद में बाधा आ सकती है। कई लोग सोते समय जोर-जोर से खर्राटे लेते हैं। खर्राटे की परेशानी को दूर करने के लिए अच्छी डाइट लेना भी बहुत फायदेमंद होता है। आज हम आपको बताने जा रहे की आप डाइट में क्या लें की आपकी ये समस्या खत्म हो जाए आइए जानते हैं :-

हल्दी वाले दूध का सेवन करें

हल्दी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। आयुर्वेद में हल्दी का प्रयोग कई समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। खर्राटों के इलाज के लिए हल्दी का प्रयोग काफी प्रभावी साबित हो सकता है। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो बंद नाक को खोलने और गले को ठीक करने में मदद करते हैं। हल्दी का सेवन करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे खर्राटों की समस्या दूर होती है। अगर आप खर्राटों से राहत पाना चाहते हैं, तो रात में सोने से पहले हल्दी वाले दूध का सेवन करें। इससे आपको लाभ हो सकता है।

प्याज का सेवन

खर्राटे के इलाज में प्याज बहुत फायदेमंद है। प्याज में एंटीऑक्सिडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो संक्रमण पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं। प्याज का सेवन करने से नाक और गले का मार्ग साफ होता है। खर्राटों से छुटकारा पाने के लिए आप डिनर में पकी हुई प्याज का सेवन करें। प्याज खाने से दिमाग को राहत मिलती है और आप चैन की नींद सो पाते हैं।

गर्म दूध में शहद मिलाकर

शहद खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। शहद में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं। शहद के सेवन से सर्दी-जुकाम और गले की खराश से जल्द राहत मिलती है। शहद गले के संक्रमण को दूर करने में भी फायदेमंद होता है। शहद के इस्तेमाल से नाक का मार्ग खुलता है, जिससे सांस लेने में परेशानी नहीं होती है। खर्राटों से छुटकारा पाने के लिए रात में सोने से पहले गर्म पानी या दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर सेवन करें।

अदरक वाली चाय

अदरक खर्राटों की समस्या को दूर करने में फायदेमंद साबित हो सकता है। अदरक में मैग्नीशियम, पोटैशियम और जिंक जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो ब्लड सर्कुलेश को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। अदरक का सेवन करने से मांसपेशियां रिलैक्स हो जाती हैं। यह थकान और खर्राटे को दूर करने में भी मदद करता है। खर्राटों से छुटकारा पाने के लिए आप सोने से पहले अदरक वाली चाय का सेवन कर सकते हैं।

सेब

सेब पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। रोजाना एक सेब खाने से खर्राटे को दूर करने में मदद मिल सकती है। दरअसल, सेब में पोटैशियम मौजूद होता है, जो खर्राटों को दूर करने में मदद करता है। सेब में मौजूद पोषक तत्व ब्लड वैसेल्स को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करते हैं, जिससे खर्राटे की समस्या दूर होती है।

यह भी पढ़ें : Mobile Games Are Harmful For Your Child : ज्यादा देर तक गेम खेलना दे सकता है आपके बच्चे को नुकसान

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Israna Assembly में चुनाव के दिन बूथ पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Israna Assembly : सीआईए थ्री पुलिस टीम ने पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र…

9 mins ago

Madlauda Arhatiya Association ने नवनिर्वाचित विधायक कृष्ण लाल पंवार का किया भव्य स्वागत

किसानों व व्यापारियों को नहीं आने दी जाएगी कोई भी समस्या : पंवार India News…

40 mins ago

Administrative Secretaries को धान और बाजरा खरीद की व्यक्तिगत तौर पर निगरानी करने के निर्देश

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Administrative Secretaries : हरियाणा के मुख्य सचिव डॉ. टी.वी.एस.एन. प्रसाद…

1 hour ago

Ratan Tata funeral : पार्थिव शरीर वर्ली श्मशान घाट पहुंचा, अंतिम दर्शनों को लेकर उमड़ी लोगों की भारी भीड़

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Ratan Tata funeral : दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का पार्थिव…

2 hours ago

Ram Bilas Sharma महेंद्रगढ़ के विधायक को जीत की दी बधाई, महेंद्रगढ़ विकास में सहयोग का किया वादा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Ram Bilas Sharma :भाजपा  के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री प्रो. रामबिलास…

2 hours ago

Anil Vij : कांग्रेस अपनी हार का संस्कार…, पीसी कर ये बोले 7वीं बार विधायक बने अनिल विज

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Anil Vij : हरियाणा विधानसभा के चुनाव के बाद अब…

2 hours ago