इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Gold Silver Price Today 18 February 2022 वैश्विक बाजार में उतार चढ़ाव के बीच घरेलू बाजार में सोने चांदी की कीमतों में कमी आई है। शुक्रवार को एमसीएक्स पर सोने की कीमत में 0.38 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। हालांकि इसके बाद भी सोने का दाम 50 हजार से ऊपर बना हुआ है। इस गिरावट के साथ सोने की कीमत 50,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। जबकि चांदी की कीमत 0.09 फीसदी टूटकर 63,802 रुपए प्रति किलोग्राम पर बनी हुई है। (Gold Silver Price)
सोने-चांदी की कीमतों में लगभग रोज बदलाव होते हैं। वहीं इन पर उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज भी बदलते रहते हैं। ऐसे में यदि आप घर बैठे अपने शहर की सोने-चांदी की कीमतों के दाम पता करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं। (Gold Silver Price Today)
बता दें कि ज्यूलरी बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। ज्यूलरी पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन 24 कैरेट सोने के ज्यूलरी पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
Shakti Rani Sharma: 'कालका के मतदाता कांग्रेस विधायक से नाराज', आखिर ऐसा क्यों बोलीं शक्ति…
Haryana Election 2024: हरियाणा चुनाव के बीच बबली ने किसानों से मांगी माफी, धक्का मुक्की…
Robbery: काले जादू का खौफ दिखाया, महिला के साथ दिया ऐसे वारदात को अंजाम, जानें…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Bhupinder Singh Hooda : इंडोनेशिया में गए युवकों को वहां…
Rahul Gandhi: सुबह-सुबह करनाल पहुंचे नेता राहुल गांधी, अमेरिका दौरे में एक युवक से किए…
नशे के कारण प्रदेश में हजारों युवाओं को जान गंवानी पड़ रही 19 नगर पार्षदों…