Good Example For a Ten Year Old Boy दस साल के लड़के के लिए अच्छे उदाहरण

Good Example For a Ten Year Old Boy दस साल के लड़के के लिए अच्छे उदाहरण

इंडिया न्यूज

Good Example For a Ten Year Old Boy : अगर आपका बच्चा भी दस साल का है, तो उसे इन बातों का पता होना चाहिए। जो उसकी लाइफ में उसके काम आने वाली है। बच्चों को संभालना बेहद ही टफ होता है। जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होता जाता है हम लोग सोचते हैं कि हमारी जिम्मेवारियॉं अब कम हो गई हैं।

बढ़ती उम्र में बच्चा घर से ही कई ऐसी बातें सिखता है जो उसे इंसान बनने में मदद करती हैं। आप बच्चों को कोई बात समझाते हैं तो ध्यान रखें कि हमारा बच्चा कितने साल का है और उसे कैसे-कौैन सी बात कहनी चाहिए।

दूसरों का सम्मान करना Good Example For a Ten Year Old Boy

आपको अपने बच्चों को समझाना चाहिए कि लड़के और लड़कियॉं दोनो ही समान होते हैं। और हमें दोनो से ही प्यार से बात करनी चाहिए और उनके साथ इज्ज्त से पेश आना चाहिए। जिस तरह एक लड़की को सम्मान मिलना चाहिए, उसी तरह लड़के को भी उस सम्मान का अधिकार है। इससे आपका बच्चा लिंग भेद-भाव की भावना से दूर रहकर आगे चलकर अच्छा इंसान बनेगा।

शारीरीक ज्ञान

लड़की हो या लड़का अनके मॉँ -बाप को उन्हें शरीर के बारे में जरूर बताना चाहिए। क्योंकि यह एक ऐसी उम्र है जिसमेंं बच्चा तेजी से बढ़ता है। आप न केवल उन्हें गुड टच और बैड टच के बारे में बताएं बल्कि हाइजीन से जुड़ी कुछ बातें भी बताएं। और उन्हें एक्सरसाइज के बारे में अवगत कराना भी जरूरी है। इसके लिए आप कुछ वीडियोज का सहारा भी ले सकते हैं।

मॉर्क से ज्यादा जरूरी है नॉलेज

कभी-कभी हम बच्चे के मॉर्क्स से काफी नाराज हो जाते हैं और उनको डांटना शुरू कर देते हैं। हालांकि, एक अच्छा ग्रेड ही अच्छी नॉलेज होने का प्रमाण नहीं है। आपको अपनें बच्चों को बताना चाहिए कि वह हमेशा कुछ नया सीखें और अपने ज्ञान को बढ़ाएं। उनसे कोई गलती भी हो तो भी वे घबराएं नहीं, क्योंकि उनकी गलती उन्हें कुछ नया सिखाती है।

काम कैसा होना चाहिए

इस उम्र के बच्चे सोचते हैं कि दोस्तों के बीच पॉपुलर होना बेहद जरूरी है। पॉपुलैरिटी हासिल करने के कर्इं बार वे ऐसा काम करने के लिए भी तैयार हो जाते हैं, जो उन्हें पसंद भी नहीं होता है। यह बेहद जरूरी है कि जिस काम में बच्चे का मन लगता है वह उसे बहुत अच्छी तरीके से करता है। और अपने काम में खुश रहता है, इस बात को आप किसी उदाहरण द्धारा भी समझा सकते हैं।

दोस्तों जैसा व्यवहार

अपने बच्चे के साथ हमें दोस्ती जैसा व्यहव्हार करना चाहिए। बच्चों में ये बात कभी ना आए कि मॉँ-बाप उनके दुश्मन हैं।आपको दस साल की उम्र तक के बच्चों को यह समझना चाहिए कि आप उनके दुश्मन नहीं है। बच्चों को हम पर भरोसा होना चाहिए ताकि वे कोई मदद मॉँगने में डरे नहीं और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। बच्चों पर ज्यादा न चिल्लाएं इससे बच्चे अपनी बातें आपको शेयर करने में हिचकिचा सकते हैं।

Good Example For a Ten Year Old Boy

READ MORE :Know The Benefits of Ginger Water जानिए अदरक के पानी के फायदे

Connect With Us : Twitter Facebook

Vishal Kaushik

Share
Published by
Vishal Kaushik

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

8 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

8 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

9 hours ago