होम / Enough Sleep : पर्याप्त नींद लेने में छिपा अच्छा स्वास्थ्य

Enough Sleep : पर्याप्त नींद लेने में छिपा अच्छा स्वास्थ्य

• LAST UPDATED : November 16, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Enough Sleep: हाल ही में एक ऐसी रिसर्च सामने आई है, जिसे जानकर अधिक सोने वालों की चांदी हो जाएगी। यूरोपियन हार्ट जरनल में छपी इस रिसर्च के मुताबिक अगर आप दिन में 30 मिनट बैठकर काम करने की जगह सो जाएं तो आपका बॉडी मास यानी वजन कम हो सकता है। लेकिन ये पढ़कर तुरंत तकिया-चादर लेकर सोने न चले जाइए। पहले इस विज्ञान को समझिए कि सोने पर वजन कम होता कैसे है। ये बात सुनने में तो कबीर की उलटबांसी की तरह लग रही है।

जिंदगीभर ये सुनते रहे कि वजन कम करना है तो शरीर को हिलाओ। दौड़ो, खेलो, व्यायाम करो। अब कह रहे हैं कि वजन कम करना है तो सो जाओ, इसलिए आइए पहले नींद और वजन के विज्ञान को समझते हैं। हम जानते हैं कि संतुलित नींद हमारे जीवन का बहुत जरूरी हिस्सा है। पर क्या हम पर्याप्त नींद ले रहे हैं? इस बारे में लोकल सर्किल की एक रिसर्च तो कुछ और ही कहानी बयां करती है। इस रिसर्च में पाया गया है कि 55% भारतीय जरूरत यानी औसत 6 घंटे से कम नींद ले रहे हैं और तो और, 21% लोग सिर्फ 4 घंटे ही सो पा रहे हैं।

पर्याप्त नींद न लेने के बहुत से नुकसान हैं। नींद खाने की तरह है, ज्यादा खाएंगे तो भी नुकसान और बहुत कम खाएंगे तो भी। तो फिर नींद को लेकर इस रिसर्च में और क्या बातें सामने आईं, आइए समझते हैं।

यूरोपियन हार्ट जरनल की ये रिसर्च पांच देशों के करीब 15 हजार लोगों पर की गई। इसमें लोगों के सोने, जागने, बैठकर काम करने और कसरत के टाइम पर लगातार नजर रखी गई। साथ ही इन एक्टिविटीज को उनके कोलेस्ट्रॉल, ब्लड शुगर लेवल और BMI यानी वजन से जोड़कर देखा गया। इस रिसर्च में जो बातें सामने आईं, उन्हें एक-एक करके समझते हैं।

1. जो लोग कई घंटे बस यूं ही जगे और बैठे रहने की बजाय उस समय में सो रहे थे, कसरत कर रहे थे या खड़े रहकर काम कर रहे थे, उनका वजन बाकी लोगों से कम बढ़ा और उनका दिल भी ज्यादा हेल्दी था। मतलब जिन लोगों ने आधे घंटे बैठे रहने की बजाय आधे घंटे सोना या कसरत करना चुना, उनका वजन कम और हेल्थ दूसरों के मुकाबले ज्यादा दुरुस्त पाई गई।

2. वहीं जो लोग एक सीमा से ज्यादा सो रहे थे और कसरत या व्यायाम का समय भी सोने में निकाल दे रहे थे, उनकी हेल्थ और वजन पर भी बुरा असर पड़ा। उनका वजन और कोलेस्ट्रॉल दोनों बढ़े हुए पाए गए।

मतलब अगर हम बैठकर फोन चलाने की बजाय उस समय में सो लें तो ये हमारे लिए ज्यादा हेल्दी होगा। वहीं अगर हम कसरत या एक्सरसाइज करने की जगह हर वक्त सोते ही रहें तो ये भी सेहत के लिए ठीक नहीं होगा। यानी नींद उतनी ही ठीक है, जो कसरत जैसी हेल्दी चीजों को रिप्लेस न करे।

  • कम नींद सिर्फ उबासी नहीं लाती, इसके ये खतरे भी हैं : हमारा दिल जन्म से लेकर मृत्यु तक लगातार धड़कता है। रोजाना बिना रुके ये शरीर में खून एक अंग से दूसरे अंग तक पहुंचाता है। खून के साथ ऑक्सीजन, ग्लूकोज और जरूरी तत्व दिल की वजह से ही पूरे शरीर में पहुंच पाते हैं। क्या हो अगर ये कुछ मिनट के लिए रुक जाए और अंगों तक ऑक्सीजन युक्त खून न पहुंच पाए?
  • चंद मिनट भी दिमाग को ऑक्सीजन न मिले तो दिमाग की कोशिकाएं मरने लगती हैं। बाकी अंग भी इससे कुछ अलग नहीं हैं। सभी को लगातार ऑक्सीजन की जरूरत होती है। ये न मिले तो ये अंग काम करना बंद कर सकते हैं। यही कारण है कि हमारे दिल को दिन-रात काम करना पड़ता है।
  • अब अगर इतनी जिम्मेदारी हमारे दिल पर है तो इसके लिए आराम और मरम्मत भी जरूरी है। बस यही मरम्मत का काम हमारा शरीर नींद में करता है। लेकिन इसके लिए पर्याप्त 6-8 घंटे की गहरी नींद चाहिए।
  • ये नींद कई स्टेज में पूरी होती है। सिर्फ ज्यादा देर तक सो लेना ही काफी नहीं, नींद की क्वालिटी भी अच्छी होनी चाहिए। तभी हमारा शरीर, दिमाग और दिल आराम कर पाते हैं। नींद के अलग-अलग स्टेज को नीचे लगे ग्राफिक से समझते हैं।

यह भी पढ़ें : Sprouted Chickpeas Health Benefits : चना मात्र एक दाल ही नहीं, कई रोगों के उपचार की औषधि भी

यह भी पढ़ें : Curd Benefits : दही के सेवन के फायदे जानकर आप हो जाएंगे हैरान

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Haryana Election 2024:’ उम्मीद पर तो दुनिया कायम है’, गठबंधन को लेकर अब भी आस लगाए बैठे हैं राघव चड्ढा
Haryana CM Nayab Singh Saini: चुनाव की तारीख बदलने पर विपक्ष था हमलावर, अब नायाब सैनी ने दे दिया करारा जवाब
Panipat Crime News : पानीपत के कपड़ा व्यापारी से मांगी एक करोड़ रुपए की रंगदारी, न देने पर जान से मारने की धमकी 
AAP-Congress Alliance : हरियाणा में AAP और Congress के गठबंधन पर छा रहे काले बादल, अभी तक तय नहीं हुआ फ़ैसला 
Palwal News : पलवल के खेतों में मिला नवजात शिशु का शव
Fatehabad News : बेटे के साथ जमीन विवाद के चलते पिता ने खाया जहरीला पदार्थ, पांच पेज का सुसाइड नोट मिला 
Haryana Assembly Election 2024 : लाइसेंस धारक आग्नेयास्त्र और हथियार पुलिस स्टेशन-डीलर के पास करवाए जमा
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox