होम / Health Benefits of Cauliflower : आइए जानें गोभी खाने के फायदे

Health Benefits of Cauliflower : आइए जानें गोभी खाने के फायदे

• LAST UPDATED : January 6, 2024

India News (इंडिया न्यूज), Health Benefits of Cauliflowerगोभी का फूल महज एक सब्जी ही नहीं है, बल्कि इसमें आपकी सेहत अच्छा रखने के कई गुण भी मौजूद हैं। गोभी को अपने आहार में शामिल कर आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। साथ ही कई रोग होने पर आप गोभी के जरिये उनका उपचार भी कर सकते हैं। गोभी भारतीय भोजन का प्रमुख हिस्सा है। आसानी से उपलब्ध होने वाली गोभी में कई औषधीय गुण भी हैं। तो चलिए आइए हम आपको गोभी से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी देते हैं।

गोभी के घरेलू उपचार

  • पेट दर्द होने पर गोभी की जड़, पत्तीस, तना फल और फूल को चावल के पानी में पकाकर सुबह-शाम लेने से पेट का दर्द ठीक हो जाता है।
  • गोभी खाने से खून साफ होता है। गोभी का रस पीने से खून की खराबी दूर होती है।
  • हड्डियों का दर्द दूर करने के लिए गोभी के रस को गाजर के रस में बराबर मात्रा में मिलाकर पीने से हड्डियों का दर्द दूर होता है।
  • पीलिया के लिए भी गोभी का रस बहुत फायदेमंद है। गाजर और गोभी का रस मिलाकर पीने से पीलिया ठीक होता है।
  • बवासीर होने पर जंगली गोभी का रस निकालकर, उसमें काली मिर्च और मिश्री मिलाकर पीने से मस्सों से खून निकलना बंद हो जाता है।
  • खून की उल्टी होने पर गोभी का सेवन करने से फायदा होता है। गोभी की सब्जी या कच्ची गोभी खाने से खून की उल्टियां होना बंद हो जाती हैं।
  • बुखार होने पर गोभी की जड़ को चावल में पकाकर सुबह-शाम सेवन करने से फायदा होता है।
  • पेशाब में जलन होने पर गोभी का काढ़ा बनाकर रोगी को पिलाइए। इससे तुरंत आराम मिलता है।
  • गले में सूजन होने पर गोभी के पत्तों का रस निकालकर दो चम्मरच पानी मिलाकर खाने से फायदा होता है।
  • दिल के लिए बहुत फायेदमंद होती है। यह दिल और कार्डियोवस्कुलर प्रणाली को सही प्रकार से काम करने में मदद करती है।
  • गोभी फाइबर का उच्च स्रोत होती है। फाइबर हमारी पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है और साथ कोलेस्ट्रॉ ल के स्तर को भी कम करता है।
  • गोभी में एंटी ऑक्सीसडेंट्स होते हैं। एंटी ऑक्सीपडेंट्स के काफी लाभ होते हैं। ये हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाते हैं।
  • गर्भावस्था में भी गोभी काफी फायदेमंद होती है। इसमें फोलेट काफी उच्च मात्रा में होते हैं। इसके साथ ही यह विटामिन ए और विटामिन बी से भी भरपूर होती है। यह कोशिकाओं को बढ़ने में मदद करती है। इससे गर्भ में पल रहे भ्रूण को काफी लाभ होता है। गोभी विटामिन सी का भी उत्तम स्रोत है। यह भी गर्भावस्थाक के दौरान काफी फायदेमंद होता है। इसलिए हर गर्भवती महिला को रोजाना कम से कम एक कप गोभी जरूर खानी चाहिए।
  • गोभी में कैल्शियम की मात्रा भी काफी होती है। जो हमारे नर्वस सि‍स्टकम को मजबूत बनाता है। कैल्शियम हमारे दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसके साथ ही यह शरीर की कई अन्यि प्रणालियों को भी सही प्रकार से काम करने में मदद करता है।
  • गोभी में जिंक, मैग्नीोशियम, मैन्गिनीज, फास्फोारस और सेलेनियम तथा सोडियम जैसे लाभकारी तत्व होते हैं।
  • गोभी कैंसर के खतरे को भी कम करने में मदद करती है। फेफड़े का कैंसर, स्तिन कैंसर, ब्लैडर कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा गोभी के नियमित सेवन से कम हो जाता है। गोभी के जैविक परिवार में शामिल अन्यं सब्जियां जैसे- ब्रोकली, कैल आदि भी कैंसर को दूर रखने में मदद करतीं हैं।
  • वजन कम करने में गोभी काफी फायदेमंद होती है। गोभी में मौजूद विटामिन सी अतिरिक्तव वसा को कम करने में काफी महत्व पूर्ण भूमिका निभाता है। इसके साथ ही इसमें फोलेट की मौजूदगी भी मोटापे से निजात दिलाने में मददगार होता है। एक कप गोभी में लगभग 30 कैलोरी होती है। इसमें स्टाेर्च नहीं होता इसलिए आप इसका जितना चाहें उतना सेवन कर सकते हैं।
  • गोभी लिवर में मौजूद एंजाइम्स को एक्टिवेट करने में मदद करती है। इससे लिवर बेहतर काम करता है और शरीर से विषैले पदार्थ अधिक मात्रा में बाहर निकलते हैं। इससे शरीर के कई अंगों को होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है।
  • अपने शरीर में विटामिन के की मात्रा बढ़ाने के लिए अपने आहार में गोभी शामिल करें। विटामिन के अस्थि कोशिकाओं के निर्माण में महती भूमिका निभाता है। इतना ही नहीं, अगर आपके शरीर में विटामिन के की पर्याप्त मात्रा न हो, तो चोट अथवा जख्मश लगने की स्थिति में आपके शरीर से अधिक मात्रा में रक्त बहेगा। ऐसा इसलिए होता है क्यों कि विटामिन के रक्ता के थक्के जमने में काफी मदद करता है।

यह भी पढ़ें : Sources of Calcium : कैल्शियम की कमी को पूरी करेंगी ये चीजें, जोड़ों का दर्द होगा दूर!

यह भी पढ़ें : Orange Peel : जानें 10 तरह से इस्‍तेमाल कर सकते हैं आप संतरे का छिलका 

यह भी पढ़ें : Health Benefits of Mustard Oil : त्वचा से सेहत तक, इन समस्याओं का पक्का इलाज है सरसों का तेल

यह भी पढ़ें : Refined Flour Side Effects : जानें क्यूं नहीं खाने चाहिए मैदे से बने खाद्य पदार्थ

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox