होम / Health Fitness: जानिए सुबह उठने के बाद क्यों होता है शरीर में दर्द

Health Fitness: जानिए सुबह उठने के बाद क्यों होता है शरीर में दर्द

• LAST UPDATED : January 7, 2023

इंडिया न्यूज़, Health Fitness: सुबह उठने के बाद शरीर में दर्द होना एक सामान्य समस्या है। अकसर लोग शरीर में होने वाले दर्द से परेशान रहते हैं। वैसे तो शरीर में दर्द किसी भी समय हो सकता है, लेकिन कुछ लोगों को सुबह उठने के बाद शरीर में दर्द का अनुभव होता है। आपको बता दें कि सुबह उठने के बाद शरीर में दर्द कई कारणों से हो सकते हैं। इसमें सोने की स्थिति, गद्दा और वजन शामिल हो सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं इसके कारण :-

सोने की पोजिशन

रातभर गलत पोजिशन में सोने से भी आपको शरीर में दर्द हो सकता है। अगर आप रात में गलत पोजिशन में सोएंगे तो सुबह उठने के बाद शरीर में दर्द का अनुभव हो सकता है। कई बार लोग सिर के नीचे हाथ रखकर सोते हैं, ऐसे में उन्हें गर्दन या हाथ में दर्द हो सकता है। इसके अलावा अगर आप सुबह उठने के बाद अचानक से खड़े हो जाते हैं तो आपके कमर पर खिंचाव आ सकता है, जिससे दर्द का अनुभव हो सकता है। आपको पेट के बल सोने से भी बचना चाहिए। अगर आपको पीठ में दर्द रहता है, स्लीप एपनिया है या एसिडिटी रहती है तो करवट लेकर सोना अधिक फायदेमंद हो सकता है। आपको बता दें कि नींद की खराब पोजिशन मांसपेशियों में दर्द पैदा कर सकता है।

खराब क्वालिटी वाला गद्दा

अगर आप रात में खराब क्वालिटी वाला गद्दा चुनते हैं तो सुबह उठने के बाद शरीर में दर्द महसूस हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो खराब क्वालिटी वाले गद्दू में सोने से आपको शरीर में दर्द का अनुभव हो सकता है। इसलिए आपको सोने के लिए हमेशा कंफर्टेबल गद्दे का ही चुनाव करना चाहिए। अगर आप सही गद्दे का चुनाव करेंगे तो शरीर के दर्द से बच सकते हैं। खराब क्वालिटी वाले गद्दे में सोने से आपको कमर या पीठ दर्द का ज्यादा अहसास हो सकता है।

ज्यादा वजन उठाना

सुबह उठने के बाद यदि शरीर में दर्द हो रहा हो, तो क्या करना चाहिए और ऐसा क्यों होता है? - Quora

अगर आप जागने के तुरंत बाद कोई भारी वजन वाला सामान उठा लेते हैं तो आपको शरीर में दर्द का अनुभव हो सकता है। अधिक वजन उठाने से पीठ, कमर और गर्दन पर दबाव पड़ सकता है। इससे आपको पैरों और कमर में दर्द हो सकता है। इसलिए आपको भारी सामान उठाने से बचना चाहिए।

स्लीप ब्रीदिंग डिसऑर्डर

स्लीप ब्रीदिंग डिसऑर्डर भी शरीर में दर्द का कारण बन सकता है। दरअसल, जब किसी व्यक्ति को स्लीप ब्रीदिंग डिसऑर्डर होता है, तो व्यक्ति सोते समय सांस लेना बंद कर सकता है। इससे शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो सकती है। ऐसे में ऑक्सीजन के बिना शरीर पूरी तरह से रिपेयर नहीं हो पाता है, जिससे जब आप सुबह उठते हैं तो आपको शरीर में दर्द हो सकता है।

आपका वजन ज्यादा होना

अगर आपका वजन सामान्य से अधिक है, तो आपको नींद में सांस लेने में तकलीप हो सकती है। इससे नींद की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। जब रात में सही से नींद नहीं आती है, तो ऐसे में सुबह उठने के बाद आपको शारीरिक दर्द का अनुभव करना पड़ सकता है। इसके अलावा जिन लोगों का वजन कम होता है, उन्हें शरीर के दर्द का अनुभव उतना ज्यादा नहीं करना पड़ता है।

किसी बीमारी से ग्रस्त

अगर आप किसी मेडिकल कंडीशन से परेशान हैं, तो भी आपको सुबह उठने के बाद शरीर में दर्द का अनुभव हो सकता है। निमोनिया, क्रोनिक फटीग सिंड्रोम, गठिया सुबह उठने के बाद शरीर में होने वाले दर्द का कारण बन सकते हैं। इसके अलावा वायरस, संक्रमण, तनाव, चिंता, डिहाइड्रेशन, विटामिन डी की कमी के कारण भी शरीर में दर्द हो सकता है।

इसे भी पढें:  Use Of Egg For Shiny Hair: बालों को और भी घना और चमकदार बनाने के लिए अंडे का करें इस्तेमाल

इसे भी पढें: Health Tips: दूध में खजूर डालकर पीने के मिलते हैं अद्भुत फायदे

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox