होम / Benefits Of Eating Dates: फाइबर से भरपूर खजूर शरीर को कई बीमारियों से बचाता है

Benefits Of Eating Dates: फाइबर से भरपूर खजूर शरीर को कई बीमारियों से बचाता है

• LAST UPDATED : January 3, 2023

इंडिया न्यूज़, Health Tips: दुनिया के कई ट्रॉपिकल क्षेत्रों में खजूर उगाया जाता है और बीते कुछ सालों में इसकी मांग में भी तेजी आई है। कई शोध में पता चला है कि खजूर सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। फाइबर से भरपूर खजूर शरीर को कई बीमारियों से भी बचाता है और मस्तिष्क को सुचारू रूप से काम करने में मदद करता है।

खजूर भिगोकर खाने के फायदे

खजूर को भिगोकर खाने से इसमें मौजूद टैनिन या फाइटिक एसिड निकल जाता है, जिससे पोषक तत्वों को अवशोषित करना आसान हो जाता है। खजूर को भिगोकर खाने से उन्हें पचाना भी आसान हो जाता है। एक्सपर्ट का कहना है कि “अगर आप खजूर का स्वाद लेना चाहते हैं और पूरा पोषण भी लेना चाहते हैं, तो खाने से 8-10 घंटे पहले उन्हें रात भर भिगो दें।”

कितना खाना चाहिए

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक रोज यदि हम सिर्फ 2 खजूर भी खाते हैं तो सेहत के लिए ये काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा दोपहर के नाश्ते के रूप में खजूर खाना लाभकारी होता है। वहीं यदि आप बहुत ज्यादा दुबले हैं तो खजूर को रात में घी के साथ भी सेवन कर सकते हैं।

कब्ज में फायदेमंद

भीगे खजूर खाने से कब्ज की समस्या नहीं होती है और हार्ट के लिए भी ये फायदेमंद होता है। खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है। भीगे खजूर खाने के बीपी भी कंट्रोल रहता है और हड्डियों को स्वस्थ रखने में ये मदद करता है।

यौन शक्ति में भी होती है बढ़ोतरी

यदि आप नियमित तौर पर भीगे खजूर खाते हैं तो यौन शक्ति में भी बढ़ोतरी होती है। एनीमिया के मरीजों के लिए भी ये काफी लाभकारी होता है। भीगे खजूर शरीर में एनर्जी बनाए रखते हैं। शरीर में किसी भी प्रकार की सूजन होने पर इसे खाने से जल्द फायदा होता है। खजूर से बच्चों की इम्युनिटी सबसे ज्यादा बूस्ट होती है।

यह भी पढ़ें : Best Marriage Tips : इन टिप्स की मदद से बनाएं अपने शादीशुदा जीवन को खुशहाल

Connect With Us : Twitter, Facebook

 

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox