Health Tips: बढ़ती ठंड का शरीर पर क्या होता है असर

इंडिया न्यूज़,Health Tips:  देश के ज्यादातर हिस्से, विशेषकर उत्तरी भारत के राज्यों में इन दिनों ठंड का प्रकोप देखा जा रहा है। सर्दियों का यह मौसम सेहत के लिए कई मामलों में चुनौतीपूर्ण माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं सभी लोगों को इस मौसम में सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता होती है। अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि इस मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों का कई प्रकार से शरीर के अंगों पर दुष्प्रभाव हो सकता है। ऐस में जो लोग पहले से बीमार रहते हैं, उन्हें विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

श्वसन विकारों से लेकर हृदय की समस्याओं तक, ठंड का मौसम आपके लिए कई प्रकार से चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इससे बचाव करते रहना सभी के लिए जरूरी है।

शरीर पर दुष्प्रभाव


ठंडे मौसम का सबसे ज्यादा असर हृदय स्वास्थ्य पर देखा जाता है। कम तापमान के कारण रक्त वाहिकाओं में संकीर्णन होने लगती है, जिससे रक्त का परिसंचरण प्रभावित होने का जोखिम रहता है। इस तरह की स्थितियों में दिल का दौरा पड़ने का जोखिम बढ़ जाता है। जिन लोगों को पहले से ही हृदय रोग या फिर तंत्रिकाओं से संबंधित विकारों की समस्या है उन्हें इस मौसम में विशेष बचाव की आवश्यकता होती है।

हो सकता है लकवा

सर्दियों में त्वचा के नीचे मौजूद रक्त वाहिकाएं प्रभावित होता हैं और इनमें सिकुड़न हो सकती है। यह रक्त प्रवाह को कम करने का कारण बन सकती है, जिसके परिणामस्वरूप हृदय पर रक्त पंप करने के लिए अधिक दबाव पड़ता है। इसके अलावा, सर्दियों में खून का थक्का जमने का जोखिम भी अधिक रहता है जिसके कारण इस मौसम में लकवा मारने के मामले अधिक देखे जाते रहे हैं।

अस्थमा अटैक का जोखिम

अस्थमा से पीड़ित लोगों के लिए सर्दी का मौसम परेशानी का सबब बन सकती है। ठंड के कारण लोगों का ज्यादा समय घर के भीतर बंद कमरों में बीत जाता है, बाहरी हवा के कमी और बढ़े इनडोर प्रदूषण के कारण अस्थमा की समस्या या अटैक का जोखिम रहता है। इसके अलावा सर्दियों में हवा में शुष्की के कारण सांस लेने की समस्या भी बढ़ सकती है, जो अस्थमा और अन्य सांस रोगियों के लिए जटिलताएं बढ़ा सकती है।

ठंड से कैसे बचें

शरीर को गर्म रखने के लिए पूरे शरीर को ऊनी कपड़ों से ढककर रखें।
बार-बार त्वचा को मॉइस्चराइज करें।
ठंडे पानी के सेवन से परहेज करें, हमेशा गुनगुना पानी पिएं।
स्वस्थ आहार का सेवन करें, अधिक कैलोरी वाली चीजें न खाएं।
नियमित रूप से घर में ही योग-व्यायाम जरूर करें।

यह भी पढ़ें : Natural conditioner with coconut oil: नारियल तेल से घर पर ही बना सकते हैं नेचुरल कंडीशनर, जानिए इसके अनोखे फायदे

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Panipat Counting Center पर सुरक्षा व कानून व्यवस्था के लिए 680 पुलिसकर्मियों को किया तैनात, पुलिस ने की ड्यूटियों की रिहर्सल

एसपी लोकेंद्र सिंह ने मतगणना स्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा India…

22 mins ago

Haryana CM Face : “पार्टी में जब दोनों ही सीनियर मोस्ट है तो दोनों का नाम आना स्वाभाविक, फैसला हाईकमान ही करेगा”

हरियाणा में कांग्रेस की बहुमत वाली सरकार बनने जा रही है :  कुमारी सैलजा राहुल…

45 mins ago

Haryana Elections 2024: ’70 से ज्यादा सीटें जीतेगी कांग्रेस’, कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य सुरजेवाला का दावा

India News Haryana, Haryana Elections 2024: हरियाणा में आगामी चुनावों के परिणाम को लेकर कांग्रेस…

1 hour ago

Panipat Crime News : पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

वारदात में प्रयुक्त तवा बरामद India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime News : पानीपत…

1 hour ago

Ambala: अंबाला में मिली विवाहिता की निर्वस्त्र लाश, तलाक केस के बीच हत्या की आशंका

India News Haryana, Ambala: प्रदेश के अंबाला जिले में एक 29 वर्षीय महिला मोनिका का…

2 hours ago

Haryana Congress में सीएम चेहरे को लेकर हलचल हुई तेज

हुड्डा, सैलजा और रणदीप सुरजेवाला खेमा जुटे समर्थकों से मीटिंग और लॉबिंग में सीएम पद…

2 hours ago