होम / Vegetarian Diet : मांस-मछली को छोड़िए, लोहे की तरह हड्डियों को मजबूत करने के लिए ये 5 शाकाहारी फूड्स खाइए, मिलेंगे कई फायदे….

Vegetarian Diet : मांस-मछली को छोड़िए, लोहे की तरह हड्डियों को मजबूत करने के लिए ये 5 शाकाहारी फूड्स खाइए, मिलेंगे कई फायदे….

BY: • LAST UPDATED : August 18, 2023

India News, इंडिया न्यूज़, Vegetarian Diet : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने स्वास्थ्य के लिए न जाने क्या-क्या नहीं करते। कई लोग ये मानते हैं कि मांस-अंडा खाने से ही उनकी सेहत अच्छी रह सकती है लेकिन आज हम आपको वेजिटेरियन डाइट के बारे में बताने जा रहे हैं जिसको अपनाकर आप अपना शरीर शक्तिशाली और फौलाद की तरह मजबूत कर पाएंगे।

आइए आज हम आपको कैल्शियम से भरपूर शाकाहारी फूड्स के बारे में बताते हैं…

ब्रोकली :- ब्रोकली में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। कई पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण ब्रोकली को सुपरफूड की श्रेणी में रखा जाता है। इसमें विटामिन सी, के और फोलेट भी पाया जाता है जो सभी सेल ग्रोथ और रिप्रोडक्शन को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से शरीर में कैल्शियम की भरपाई होती है, जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं।

डेयरी प्रोडक्ट : डेयरी प्रोडक्ट्स में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। दूध, दही, पनीर जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स कैल्शियम से भरपूर होते हैं। इनके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं। साथ ही ये सेहत को अन्य कई लाभ भी देते हैं।

सोयाबीन :- सोयाबीन सेहत के लिए बेहद लाभदायक होता है। इसमें प्रोटीन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। रोजाना इसका सेवन करने से हड्डियां मजबूत बनती हैं। इसका रोजाना सेवन करने से उम्र अधिक होने पर भी हड्डियां मजबूत बनी रहती हैं।

बादाम :- ड्राई फ्रूट्स में कई तरह के पोषक तत्व और विटामिंस पाए जाते हैं। बादाम में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। बादाम उन ड्राई फ्रूट में गिना जाता है, जो शरीर को कई लाभ देता है। यह बाल, आंख के लिए तो फयदेमंद ही ही, साथ ही इसका सेवन करने से हड्डियां भी मजबूत बनती हैं। बादाम में कैल्शियम के अलावा विटामिन-ई और फैटी एसिड पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत करने में लाभकारी है।

पालक का सेवन :- हरी सब्जियों में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है! हड्डियों को मजबूत करने के लिए आप पालक जैसी हरी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। पालक के रोजाना सेवन से हड्डियों को कैल्शियम की डेली जरूरत का लगभग 25 प्रतिशत कैल्शियम मिल जाता है।

यह भी पढ़ें : Fungal Infection : बरसाती मौसम में फैलता है फंगल इंफेक्शन, जानिए ऐसे करें बचाव

यह भी पढ़ें: Summer Health Tips : जानिए गर्मी में स्वस्थ व निरोगी रहने के उपाय

यह भी पढ़ें : Effects Of Junk Food : जंक फूड’ खाने से गहरी नींद की गुणवत्ता कम होती है: अध्ययन

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Surajkund International Crafts Mela में रविवार को उमड़ी पर्यटकों की रिकॉर्ड तोड़ भीड़, अब तक इतने लाख पर्यटकों ने उठाया मेले का लुत्फ़
Smack Smuggling Case में आरोपी सप्लायर गिरफ्तार, नशा तस्करी कर शॉर्टकट तरीके से मोटा पैसा कमाना चाहता था आरोपी
AAP State President Sushil Gupta ने कहा -हरियाणा में निगम चुनाव सिंबल पर लड़ेगी  ‘आप’, कार्यकर्ताओं में जोश, गुप्ता ने बीजेपी-कांग्रेस पर साधा निशाना 
Shri Dashrath Mahadev Dham Jalmana : प्राचीन तीर्थ स्थल श्री दशरथ महादेव धाम जलमाना को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की मांग, जानें मंदिर का इतिहास और उसके पीछे की कहानी
MLA Ramkumar Gautam ने कांग्रेस और जजपा पार्टी पर साधा निशाना, कहा – धीरे-धीरे हरियाणा से विलुप्त हो जाएगी कांग्रेस, जजपा का वजूद ही ख़त्म  
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT