Healthy Food For Kids : सर्दी में बच्चाें काे सेहतमंद बनाए रखने के लिए बेहतरीन हैं ये फूड

इंडिया न्यूज़, Healthy Food For Kids : सर्दी के मौसम में डाइट में मोटे अनाज यानी बाजरा, मक्का, चना के अलावा लड्डुओं, देसी घी, शलजम, चुकंदर, मूली, तिल, सरसों का साग, मेथी, पालक आदि की डिमांड बढ़ जाती है। हालांकि बच्चे इनके प्रति नाक और मुंह बनाने लगते हैं। लेकिन यह मौसम ऐसा है जब जितनी गर्म तासीर की चीजें खाई जाएं वे आसानी से शरीर में पच जाती हैं। ऐसे में इन चीजों को वैरायटी फूड बनाकर भी दे सकते हैं।

आइए जानते हैं:-

पेय पदार्थ

 

ठंडे पेय पदार्थ इस मौसम में गला खराब कर देते हैं। ऐसे में बच्चों को टमाटर, चुकंदर, पालक या अन्य मिक्स सब्जियों का सूप दे सकते हैं। नारियल पानी के अलावा टमाटर आदि का सूप दे सकते हैं।

स्टफ्ड परांठा

हरी पत्तेदार सब्जियों से अक्सर बच्चे परहेज करते हैं। पालक, मेथी, बथुआ, सरसों के साग को आप आटे में मिक्स कर परांठा बनाकर दे सकते हैं। इन्हें चाहें तो टमाटर या हरे धनिए की चटनी के साथ दें।

रोटी की जगह बनाएं टिक्की

बाजरे और मक्के के आटे से बनी रोटी या टिक्की पोषक तत्त्वों की खान हैं। इन टिक्कियों में आप चाहें तो पालक, मेथी, बथुआ या अन्य मौसमी सब्जियों को कसकर या बारीक काटकर मिक्स कर सकते हैं। मक्का और बाजरे के अलावा बच्चों को मल्टीग्रेन आटे से तैयार रोटी, ढोकले और टिक्की भी दे सकते हैं। सेहतमंद होने के अलावा यदि स्वाद से भरपूर बनाना चाहते हैं तो हरे धनिए की चटनी के साथ दें।

टेस्टी लड्डू

जरूरी नहीं कि सर्दियों में बच्चों को गोंद, सूखे मेवे या आटे से बने लड्डू ही खिलाए जाएं। अक्सर बच्चे इनसे जी भी चुराते हैं। चाहें तो उन्हें इन लड्डू में खजूर, तिल, नारियल, दूध, चॉकलेट या वनीला फ्लेवर डालकर भी दे सकते हैं। इसके अलावा मुरमुरा लड्डू की वैरायटी बदलकर भी खिला सकती हैं। इन लड्डुओं की खास बात है कि इनमें देसी घी अच्छे से डलता है जिन्हें सर्दियों में बच्चों का शरीर आसानी से पचा लेता है। शारीरिक व मानसिक ताकत मिलती है।

ये भी खाएं

सेहतमंद रहने का अच्छा विकल्प है स्प्राउट्स। अंकुरित चना और मूंग खासतौर पर दें। बच्चों को बाजरे या मक्के की खिचड़ी, मौसमी सब्जियों का सलाद दे सकती हैंं। इस मौसम में हलवा सभी पसंद करते हैं। ऐेसे में गाजर, लौकी, आलू का हलवा खिलाएं। चाय या दूध के साथ खाई जाने वाली बेसन की पकौड़ी को और पौष्टिक बनाने के लिए इसमें पालक, मेथी, पत्तेदार प्याज, चुकंदर काटकर डाल सकती हैं।

यह भी पढ़ें : Winter Food : सर्दियों में इन चीजों का सेवन देगा आपको ठंड से राहत

यह भी पढ़ें : Husband Wife Relationship : जानिए क्या पति पत्नी का अलग सोना हो सकता है फायदेमंद

Connect With Us : Twitter, Facebook 

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Adampur Assembly : चुनावी दंगल में नौकरशाह से चित हुआ है बिश्नोई परिवार

दादा भजनलाल के बाद अब पोता भव्य बिश्नोई दूसरी बार आईएएस अफसर से हारा 2019…

6 hours ago

Dr. Archana Gupta : भाजपा की प्रचंड जीत पर प्रदेश भाजपा महामंत्री डॉ अर्चना गुप्ता को बधाई देने वालों का लगा तांता

कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत तथा कुशल नेतृत्व की वजह से जीते चुनाव : डॉ अर्चना…

7 hours ago

Uchana Assembly : बीरेंद्र परिवार को पांच साल तक रहेगी “मात्र 32 मतों से हार” की टीस

पांच साल तक बीरेंद्र सिंह परिवार को चुभेगा 32 वोटों से हार का दर्द पहली…

7 hours ago

Sharadiya Navratri की छठ पर कात्यायनी देवी के दर्शन को उमड़ी भीड़

श्रद्धालुओं ने मां कात्यायनी की पूजा कर मांगी मन्नतें, मेले में श्रद्धालुओं ने की जमकर…

7 hours ago

Fast Track Court : 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश करने वाले युवक को आजीवन कारावास

फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाया फैसला, एक लाख रुपये जुर्माना भी किया Fast Track Court…

7 hours ago