होम / Honey Benefits : शहद रात में खाना सही या सुबह, जानिए

Honey Benefits : शहद रात में खाना सही या सुबह, जानिए

• LAST UPDATED : August 22, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज़), Honey Benefits : वैसे तो हम शुरू से ही जानते हैं कि स्वास्थ्य के लिए शहद काफी लाभदायक है। तो चलिए आज आपको इसके फायदों के बारे में बताते हैं- जानें क्या है इसके फायदे..

स्वस्थ रहने के लिए लोग कई मेहनत करते हैं। ऐसे में लोग मॉर्निंग वॉक के लिए जाते हैं और खान-पान में भी बदलाव करते हैं। वहीं शहद सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। इसके रोजाना सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। लेकिन कई बार लोग कंफ्यूज होते हैं कि शहद का सेवन कब करना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। यदि आप भी कंफ्यूज हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको बताएंगे कि शहद का सेवन सुबह करना चाहिए या रात में।

Honey Benefits : रात में शहद का सेवन… अगर आप रात में शहद का सेवन करते हैं, तो आपको 5 प्रकार के लाभ हो सकते हैं।

  • इससे आपको बेहतरीन नींद आ सकती है।
  • शहद में मेलाटोनिन होता है, जो एक हार्मोन को जनरेट करता है जिससे नींद अच्छी आने लगती है।
  • यह आपको खांसी से राहत दिलाने में मदद करता है।
  • पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।
  • शहद वजन घटाने में काफी कारगर माना गया है।

सुबह शहद का सेवन…

बात करें सुबह शहद का सेवन करने के फायदों के बारे में, तो…

(1). अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट शहद खाते हैं तो इससे आपको ऊर्जा मिलती है।

(2). पिंपल्स से राहत मिलती है।

(3). साथ ही स्किन ग्लो करती।

(4). अगर आप रोजाना सुबह शहद खाते हैं तो इससे आपका मस्तिष्क ऊर्जावान रहता है,

(5).  इसके अलावा शहद में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं।

अगर आपको नींद की समस्या है और आप वजन कम करना चाहते हैं, तो शहद को रात में सोते टाइम खाना सही रहेगा…

वहीं आपको स्किन से संबंधित कोई समस्या है, तो आप शहद का सेवन सुबह खाली पेट करें…

शहद खाने से पहले देख लें कि आपको इससे कोई एलर्जी तो नहीं या फिर आप डायबिटीज के शिकार हैं, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें..।

यह भी पढ़ें : Calcium Deficiency : कैल्शियम की कमी को पूरी करेंगी ये चीजें, जोड़ों का दर्द होगा दूर

यह भी पढ़ें :Recipes For Diabetics : डायबिटीक पेशेंट के लिए तीन लाजवाब रेसिपीज़

Insomnia Disease : अनिद्रा रोग आज लगातार बढ़ता जा रहा, ये हैं लक्षण

Dr. Sheetal Singla on Health : वर्षा ऋतु में बढ़ते हैं वात विकार-खान-पान का रखें ख्याल

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox