होम / How To Apply For Tatkal Passport : अगर आपको भी बनवाना है तत्काल पासपोर्ट तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है

How To Apply For Tatkal Passport : अगर आपको भी बनवाना है तत्काल पासपोर्ट तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है

• LAST UPDATED : March 6, 2023

इंडिया न्यूज़, How To Apply For Tatkal Passport : अगर आप भी घूमने-फिरने के शौकीन हैं और विदेश घूमने जाना चाहते हैं तो आपको पासपोर्ट की जरूरत पड़ेगी। बिना पासपोर्ट के हम विदेश नहीं जा सकते। अगर हमारे पास पासपोर्ट है तो हमे किसी भी देश में जाने की अनुमति मिल सकती है। पासपोर्ट एक आधिकारिक दस्तावेज होता है जो किसी भी देश में आवागमन को सुनिश्चित करता है।

कई दफा हमें पासपोर्ट जल्दी चाहिए होता है। ऐसे में हम तत्काल पासपोर्ट अप्लाई करना होता है, लेकिन सही जानकारी न होने की वजह से हमें ये प्रक्रिया पूरी करने में दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है आज हम आपको तत्काल पासपोर्ट के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं आइए जानते हैं :-

कैसे अप्लाई करें (How To Apply For Tatkal Passport)

सबसे यह जान लेना बहुत ज़रूरी है कि तत्काल पासपोर्ट के लिए अप्लाई कैसे और कहां करते हैं। तो आइए जानते हैं इसके बारे में।

  • तत्काल पासपोर्ट अप्लाई करने के लिए आपको खुद सबसे पास में मौजूद पासपोर्ट ऑफिस में जाना होगा। ऑफिस में जाने के बाद आपको फॉर्म दिया जाएगा जिसमें सभी जानकारी देनी होंगी।
  • आप चाहें तो ऑनलाइन भी तत्काल पासपोर्ट अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक पोर्टल पर आपको जाना होगा और आईडी पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा।
  • जब आप साइड को ओपन करेंगे तो तत्काल का विकल्प दिखाई देगा जहां आपको सभी जानकारी भरनी होगी। जानकारी भरने के बाद आपको तत्काल फीस का भी भुगतान करना होगा।
  • जानकारी भरने और भुगतान करने के बाद आप आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर लें ताकि आगे काम में इस्तेमाल कर सकें।
  • जैसे ही आप ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करते हैं वैसे ही आपको एक तारीख दी जाती है जिस दिन आपको पासपोर्ट ऑफिस पहुंचना होता है।

तत्काल पासपोर्ट के ज़रूरी डाक्यूमेंट्स

जिस तरह नॉर्मल पासपोर्ट बनवाने के लिए कुछ ज़रूरी डाक्यूमेंट्स की ज़रूरत होती है ठीक उसी तरह तत्काल में पासपोर्ट बनवाने के लिए भी पासपोर्ट की ज़रूरत होती है। जब आप अप्लाई करते हैं या फिर पासपोर्ट ऑफिस जानते हैं तो आपको इन डाक्यूमेंट्स के साथ ज़रूर पहुंचना चाहिए।

  • वोटर आई कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • राशन कार्ड
  • जाती प्रमाण पत्र

इन सभी के अलावा अगर आप किसी सरकारी संस्था में काम करते हैं तो उस संस्था का आई कार्ड अपने साथ पासपोर्ट ऑफिस लेकर ज़रूर पहुंचें।

तत्काल पासपोर्ट का शुल्क क्या है?

तत्काल पासपोर्ट अप्लाई करने और डाक्यूमेंट्स के बाद अब यह जान लेते हैं कि तत्काल पासपोर्ट अप्लाई करने के लिए क्या शुल्क लगता है। आइए जानते हैं।

15 साल से कम उम्र के लिए शुल्क- 3000 रुपये (American Visa मिलने में लग सकता है इतना समय)
15 से 18 की उम्र के लिए शुल्क- 3500 रुपये (पासपोर्ट की वैधता लगभग 10 साल-36 पेज के लिए)
18 से अधिक उम्र के लिए शुल्क- 4500 रुपये (पासपोर्ट की वैधता लगभग 10 साल-36 पेज के लिए)
18 से अधिक उम्र के लिए शुल्क- 5500 रुपये (पासपोर्ट की वैधता लगभग 10 साल-60 पेज के लिए)
नोट: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तत्काल के लिए कुछ एक्स्ट्रा शुल्क ही देना होता है।

तत्काल पासपोर्ट बनवाने में कितना समय लगता है?

ऐसा कहा जाता है कि तत्काल पासपोर्ट का आवेदन जमा करने और कागजी प्रक्रिया पूरा होने में लगभग 1-2 दिन का समय लगता है। अगर पुलिस सत्यापन जल्दी होती जाती है तो पासपोर्ट बहुत जल्दी मिल जाता है।

यह भी पढ़ें : Tips To Adjust In In-Laws house : क्या आपको भी ससुराल में एडजस्ट करना लग रहा है मुश्किल तो ये टिप्स करेंगे आपकी मदद

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox