How to make Mango Pineapple Smoothie

How to make Mango Pineapple Smoothie: गर्मियों में शरीर को ठंडा रखना बहुत ही जरूरी होता है। गर्मी के दिनों में शरीर में पानी की कमी न हो इस बात का पूरा ध्यान रखें। ऐसे में खूब पानी पिएं। आप पानी के साथ साथ जूस और स्मूदी को भी अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। शरीर को हाईड्रेटेड रखने के लिए स्मूदी आपकी मदद कर सकती है। कई लोगों को स्मूदी काफी पसंद होती है। स्मूदी अमेरिका की लोकप्रिय ड्रिंक है।

स्मूदी को फलों, आइसक्रीम, दूध या दही के साथ मिक्स कर के बनाया जाता है। इसका टेक्सचर काफी थिक होता है। यही वजह है कि इसका स्वाद काफी बेहतरीन लगता हैं। वहीं गर्मियों के मौसम में आम और पाइनऐप्पल यानी अनानास काफी पसंद किया जाता है। तो इस बार आप घर पर ही मैंगो पाइनऐप्पल स्मूदी की रेसिपी ट्राई करें और शरीर को स्वस्थ रखें। आइए आपको बताते हैं इसकी आसान रेसिपी।

मैंगो पाइनऐप्पल स्मूदी बनाने के लिए सामग्री  How to make Mango Pineapple Smoothie

 

आम- 1 पका हुआ
पाइनऐप्पल- 1/4 भाग
ऑरेंज जूस- 1 कप
क्रश्ड आइस- थोड़े-से
आम के टुकड़े/नींबू (चौकोर टुकड़ों में कटे हुए) गार्निशिंग के लिए

मैंगो पाइनऐप्पल स्मूदी बनाने की विधि How to make Mango Pineapple Smoothie

-मैंगो पाइनऐप्पल स्मूदी बनाने के लिए आम के गूदे और पाइनऐप्पल के टुकड़ों को आधे घंटे के लिए फ्रीजर में रख दे।
-अब मिक्सी में आम के गूदे, पाइनऐप्पल के टुकड़ों, क्रश्ड आइस, ऑरेंज जूस को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
-तैयार हो है आपकी मैंगो पाइनऐप्पल स्मूदी।

-इसे एक डिजाइनर कांच के गिलास में निकाल लें और लेमन स्लाइस से गार्निश कर मेहमानों को सर्व करें।

How to make Mango Pineapple Smoothie

READ ALSO: How to make Dal Dhokli

READ ALSO: Actress Pranitha Subhash Got pregnant: पति के 34वें जन्मदिन के मौके पर शेयर की खुशखबरी

Connect With Us : Twitter Facebook

Mamta Rani

Share
Published by
Mamta Rani

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

5 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

6 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

6 hours ago