How To Remove Fridge Marks: टाइल्स पर पड़े फ्रिज के निशान हटाने के लिए आसान टिप्स

How To Remove Fridge Marks: दाग अच्छे नहीं होते हैं। चाहें वो दाग कपड़े में लगा हो या फिर किचन की टाइल्स में। एक साधरण दाग कपड़े और टाइल्स की रंगत को कभी भी ख़राब बना सकते हैं। इसलिए समय से पहले कपड़े की सफाई या फिर टाइल्स की सफाई बहुत ज़रूरी होता है। एक ही स्थान पर कई महीनों तक फ्रिज को रखने से टाइल्स पर एक मोटी और पीले रंग की परत जम जाती है जिससे टाइल्स की रंगत उड़ जाती है। एक तरह से कहा जाए तो एक ही जगह फ्रिज रखें-रखें टाइल्स पर निशान पड़ जाते हैं।

ऐसे में फ्रिज के चलते अगर टाइल्स पर जिद्दी निशान पड़ गए हैं और उसे हटाने में आपको परेशानी हो रही हैं तो इस आर्टिकल को आपको ज़रूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि इस लेख में हम आपको कुछ आसान टिप्स एंड हैक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके फ्रिज से पड़े निशान को टाइल्स से आसानी से हटा सकते हैं। आइए जानते हैं इन हैक्स के बारे में।

बेकिंग सोडा का करें उपयोग How To Remove Fridge Marks

 

सिर्फ खाना बनाने में ही नहीं बल्कि टाइल्स से किसी भी निशान को आसानी से हटाने के लिए बेकिंग सोडा एक बेहतरीन घरेलू उपाय हो सकता है। इसके इस्तेमाल से टाइल्स पर पड़े फ्रिज के निशान को आसानी से हटाया जा सकता है। इसके उपयोग से निशान भी हट जाएगा और टाइल्स की रंगत भी वापिस आ जाएगी। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-

सबसे पहले एक लीटर पानी को हल्का गर्म कर लीजिए।
अब इस पानी को निशान वाली जगह अच्छे से छिड़काव कर दीजिए।
पानी को डालने के बाद उपर से निशान वाली जगह एक से दो चम्मच बेकिंग सोडा को डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दीजिए।
लगभग 10 मिनट बाद क्लीनिंग ब्रश या स्क्रब की मदद से रगड़कर साफ कर लीजिए।
इससे फ्रिज के निशान आसानी से साफ हो जाएंगे।

टूथपेस्ट है बेस्ट How To Remove Fridge Marks

दांतों को साफ करने के अलावा टाइल्स पर मौजूद फ्रिज के निशान को साफ करने के लिए भी टूथपेस्ट एक बेस्ट विकल्प हो सकता है। टूथपेस्ट की मदद से जिद्दी से जिद्दी निशान को आप चंद मिनटों में हटा सकती हैं। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-

सबसे पहले निशान वाली जगह को एक से दो बार पानी से साफ कर लीजिए।
इससे निशान नरम हो जाते हैं।
अब निशान वाली जगह पर टूथपेस्ट का मोटा लेप लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें।
कुछ देर बाद सैंडपेपर से रगड़कर साफ कर लीजिए। इससे निशान आसानी से हट जाएंगे।

हाइड्रोजन पेरॉक्साइड का करें उपयोग How To Remove Fridge Marks

 

हाइड्रोजन पेरॉक्साइड एक ऐसी चीज है जिसकी मदद से टाइल्स पर पड़े किसी भी निशान को आसानी से साफ किया जा सकता है। इसके इस्तेमाल से नेल पेंट का दाग, रंग का दाग, सब्जी का दाग आदि दाग को आसानी से साफ किया जा सकता है। हालांकि, इसके इस्तेमाल से पहले हाथों में ग्लव्स पहनना बहुत ज़रूरी है क्योंकि ये एक ज्वलनशील पदार्थ है। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

सबसे पहले एक लीटर पानी को हल्का गर्म कर लीजिए।
अब इस गर्म पानी में एक से दो चम्मच हाइड्रोजन पेरॉक्साइड को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
इसके बाद निशान वाली जगह इस मिश्रण का छिड़काव करके लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
10 मिनट बाद क्लीनिंग ब्रश से साफ कर लीजिए। आप देखेंगे कि टाइल्स से फ्रिज का निशान हट चुका है।
आप चाहें तो इस मिश्रण में नमक का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

 

सिरके का करें इस्तेमाल How To Remove Fridge Marks

बेकिंग सोडा और टूथपेस्ट की तरह खाद्य पदार्थ में शामिल सिरका भी टाइल्स से फ्रिज का निशान हटाने के लिए एक बेस्ट विकल्प हो सकता है। सिरके के इस्तेमाल से भी जिद्दी से जिद्दी निशान को आसानी से साफ किया जा सकता है। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-

इसके लिए सबसे पहले निशान वाले स्थान को एक से दो बार पानी से साफ कर लीजिए।
अब निशान वाली जगह सिरके का छिड़काव करके कुछ देर के लिए छोड़ दीजिए।
लगभग 15 मिनट बाद स्क्रब से रगड़कर साफ कर लीजिए।
एक बार में निशान नहीं जाता है तो आप इस प्रक्रिया को फिर से कर सकती हैं।

इन चीजों का भी करें इस्तेमाल How To Remove Fridge Marks

बेकिंग सोडा, हाइड्रोजन पेरॉक्साइड, टूथपेस्ट और सिरका के अलावा ऐसी अन्य कई चीज है जिसके इस्तेमाल से टाइल्स पर लगे फ्रिज के निशान को आसानी से हटाया जा सकता है। जैसे- नींबू का रस और नमक के मिश्रण से भी निशान को आप हटा सकती हैं। इसके अलावा अमोनिया की मदद से से भी निशान को साफ किया जा सकता है। चूना और नींबू का मिश्रण भी एक बेस्ट विकल्प हो सकता है।

How To Remove Fridge Marks

Read Also: Importance Of Baisakhi For Sikhs

Read Also: Baisakhi : 2022 Best Shayri

Read Also:  Vaisakhi 2022: फसल उत्सव है वैसाखी

Connect With Us : Twitter Facebook

Mamta Rani

Share
Published by
Mamta Rani

Recent Posts

Amit Shah : जम्मू-कश्मीर में एनसी और कांग्रेस के शासन के दौरान 40,000 लोग मारे गए, आतंकवाद बढ़ा: अमित शाह

पुंछ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस पर निशाना साधा…

35 mins ago

Varinder Shah Panipat Urban Assembly : मैं निगम की “सीढ़ियां चढ़ने की मजबूरी” नहीं ढोऊंगा, तीर की तरह काम करेगा नगर-निगम 

भ्रष्टाचार पर होगा वार, बेईमानी नहीं होगी कतई भी स्वीकार भाजपा की तरह विकास की…

50 mins ago

Jammu and Kashmir News : कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा, “हमारी प्राथमिकता राज्य का दर्जा बहाल करना

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jammu and Kashmir News : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…

2 hours ago