Importance Of Deep Sleep : गहरी नींद से जुड़े हैं सेहत के राज

इंडिया न्यूज़, Importance Of Deep Sleep : नींद हमारे लिए उतनी ही जरूरी है जितना कि हमारे लिए खाना। अगर आप गहरी नींद लेते हैं तो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती है, लेकिन अगर आपकी रात करवटें बदलकर गुजरती है तो ये बहुत सी बिमारियों का कारण बन सकती है। कम नींद लेने से शरीर कमजोर तो होता लेकिन है, कई बीमारियां भी हो सकती है।

गहरी नींद लेने के फायदे

  • यदि आप हृदय रोग से बचना चाहते हैं तो रात में गहरी नींद लेना जरूरी है। गहरी नींद लेना कई मायने में फायदेमंद है। इससे जहां दिमाग शांत रहता है, व्यवहार नियंत्रित रहता है, वहीं यह आपके हृदय को भी सुरक्षित रखता है।
  • 7 से 8 घंटे गहरी नींद आवश्यक है। विशेषज्ञों का मानना है कि कम सोना उतना ही खतरनाक है जितना धूम्रपान करना। सामान्य तौर पर हर किसी को 7 से 8 घंटे गहरी नींद लेनी चाहिए लेकिन अधिकतर युवा 5 से 6 घंटे ही सोते हैं।
  • कम नींद लेने से धीरे-धीरे शरीर कमजोर होता जाता है और फिर कई बीमारियां शरीर को अपनी गिरफ्त में ले लेती हैं। जिस वक्त हमारा शरीर सोता है, उस वक्त शरीर के ऊतकों की मरम्मत होती है।

गहरी नींद न लेने के नुकसान

1. यदि हम शरीर को आराम नहीं देते हैं तो हमारे शरीर की वह हालत होती है जो दो तरफ से जलने वाली मोमबत्ती की होती है।

2. कम सोना हमारी याददाश्त, तार्किक क्षमता और समस्याओं के समाधान को भी प्रभावित करता है।

3. कम नींद लेने वालों को शरीर में दर्द और कब्ज की शिकायत रहती है। उनमें हार्ट अटैक के अलावा, डायबिटीज, अनियंत्रित हार्ट बीट और हाई ब्लड प्रेशर होने की संभावना अधिक होती है।

4. जिन लोगों को अच्छी नींद नहीं आती, उनमें डिप्रेशन होना सामान्य बात है।

कैसे लें गहरी नींद

रात में यदि आप भरपूर गहरी नींद लेते हैं तो इससे हृदय संबंधी बीमारियों की आशंका आधी कम हो जाती है। रात में भोजन करने के कुछ देर बाद धीमी चाल से टहलें। इससे अच्छी नींद आती है, पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहती है। अच्छी और गहरी नींद के लिए कमरे का हवादार होना आवश्यक है। जिस मुद्रा में आपको सोने में आराम होता हो, उसी मुद्रा में सोयें। जब भी सोने जाएं, हाथ-पैर-मुंह धोकर ही जाएं।

इससे नींद आने में कठिनाई नहीं होगी। सोते समय दिनभर की घटनाओं को भूल जाएं और अगले दिन के बारे में भी न सोचें। अगर टेंशन या घबराहट के कारण नींद नहीं आ रही है तो अपने पसंद के गीत सुनें या फिर अच्छा साहित्य पढ़ने की कोशिश करें। इससे जहां मन शांत होगा वहीं गहरी नींद भी आएगी।

यह भी पढ़ें : Ayurvedic Remedies To stay Healthy : तीन चीजे खाएं बीमारी को दूर भगाएं

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Assembly Election Results : कहीं न कहीं…, खराब प्रदर्शन पर ये बोली कुमारी सैलजा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Results 2024 Live: हरियाणा में भाजपा के…

33 mins ago

Haryana Assembly Results 2024 : धरे के धरे रहे गए एग्जिट पोल्स, दावे हुए फुस्स

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Results 2024 : हरियाणा में भाजपा के तीसरी…

1 hour ago

Haryana Assembly Election Results 2024 Live : जानिए इतनी वोटों के अंतर से जीते भूपेंद्र सिंह हुड्डा

भाजपा प्रत्याशी मंजू हुड्डा को मिले 36894 वोट India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly…

2 hours ago

Shakti Rani Sharam ने नगर निगम अंबाला चुनाव में भी लहराया था विजयी परचम

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Shakti Rani Sharam : शक्ति रानी शर्मा अंबाला नगर निगम…

2 hours ago

Haryana Assembly Election Results : कालका की जनता ने शक्ति रानी शर्मा में विश्वास जताया : कार्तिकेय शर्मा

कार्तिकेय शर्मा ने जनता का जतायाा आभार India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election…

3 hours ago

Haryana Election Result: ढोल नगाड़े वालों की बल्ले-बल्ले, सुबह पहले Congress ने भरी झोली बाद में BJP से की भरपूर कमाई

Haryana Election Result: ढोल नगाड़े वालों की बल्ले-बल्ले, सुबह पहले Congress ने भरी झोली बाद…

3 hours ago