Importance Of Vitamins : विटामिन क्यों होते हैं हमारे लिए जरुरी

इंडिया न्यूज़, Importance Of Vitamins : विटामिन्स हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी होते हैं। विटामिन हमें खाद्य पदार्थों से मिलता है, क्योंकि इसे हमारा शरीर खुद पर्याप्त मात्रा में उत्पन्न नहीं कर सकता। हमारे शरीर के लिए 13 तरह के विटामिन्स जरूरी होते हैं। हमारे शरीर को ये सही डाइट से ही मिल सकते हैं। ये बॉडी में एनर्जी का उत्पादन करने के साथ ही साथ कोशिकाओं यानी बॉडी सैल्स को बनाने का काम करते हैं।

विटामिन का काम हड्डियों को मजबूती प्रदान करने के साथ सैल्स को हेल्दी रखना और आंखों की रोशनी को बचाए रखना होता है। शरीर में हर विटामिन का अलग-अलग काम और महत्त्व होता है। हम आज बताने जा रहे हैं कि किस विटामिन का क्या काम होता है हमारे शरीर में आइए जानते हैं :-

विटामिन ए (Vitamin A)

इसको रेटिनोल भी कहा जाता है। इसका काम दांतों, हड्डियों और स्किन को हेल्दी बनाए रखना होता है। शरीर में इसकी कमी से नाइट ब्लाइंडनैस यानी रतौंधी हो सकती है। मीट, अंडे, चीज, क्रीम, फल, सब्जियां इसके प्रमुख स्रोत होते हैं।

विटामिन बी 6 (Vitamin B6)

इसका काम लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने के साथ ब्रेन फंक्शन को मेंटेन रखना है। इस की कमी से नर्व डैमेज हो जाते हैं। फिश, ब्रैड,अंडे, सब्जियां, सोयाबीन, आलू आदि के सेवन से इसकी कमी पूरी हो सकती है।

विटामिन बी 12 (vitamin b12)

शरीर में इसका काम मैटाबॉलिज्म बढ़ाते हुए रैड ब्लड सैल्स को बनाने के साथ सेंट्रल नव्र्स सिस्टम को मेंटेन रखना है। इसकी कमी से एनीमिया हो जाता है। अंडे, मछली, लो फैट मिल्क, दही, चीज आदि इस के स्रोत हैं।

विटामिन सी (vitamin C)

इसको ऐस्कोबिक एसिड भी कहा जाता है। इसका काम शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने के साथ टिश्यूज को हेल्दी बनाए रखना है। यह एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए यह दांतों को भी स्वस्थ बनाए रखता है। शरीर में इसकी कमी से स्कर्वी बीमारी होती है। पालक, पत्ता गोभी, टमाटर, शिमलामिर्च, आलू आदि में इस विटामिन की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

विटामिन डी (vitamin D)

शरीर में इसका काम कैल्शियम की कमी को पूरा करना है। यह कैल्शियम और फास्फोरस के उचित रक्त स्तर को बनाए रखने में भी सहायक होता है। अंडे का पीला भाग, संतरा, सोया मिल्क, चीज, डेयरी प्रोडक्ट्स आदि इस के मुख्य स्रोत हैं।

विटामिन ई (Vitamin E)

शरीर में इसका काम लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करना है। शरीर में इसकी कमी से नवजात शिशु हेमोलाइटिक एनीमिया का शिकार हो जाता है। कीवी, ऐवोकाडो, अंडा, दूध, नट्स, सब्जियां आदि इसके मुख्य स्रोत हैं।

विटामिन बी 7 (Vitamin B7)

इसको बायोटिन भी कहते हैं। शरीर में इसका काम प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट के साथ ही साथ हार्मोन और कोलेस्ट्रॉल का उत्पादन करना भी है। शरीर में इसकी कमी से डर्मेटाइटिस और स्किन में जलन की परेशानी हो जाती है।

विटामिन बी 3 (Vitamin B3)

शरीर में इसका काम त्वचा को स्वस्थ रखने के साथ-साथ नसों को सुचारू रूप से काम करने में मदद करना है। इसकी कमी को पूरा करने के लिए फिश, टमाटर, डेट्स, दूध, अंडे, ऐवोकाडो, गाजर, ब्रोकली, नट्स आदि का सेवन करें।

विटामिन बी 9 (Vitamin B9)

इसको फॉलिक एसिड भी कहते हैं। शरीर में इसका काम विटामिन बी 12 के साथ लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करना है। शरीर में इसकी कमी से बच्चे में डिफेक्ट्स होने की संभावना रहती है, इसलिए गर्भावस्था से कुछ महीने पहले से ही महिलाओं को इसे लेने की सलाह दी जाती है। हरी सब्जियां, दालें, अंडे, ब्रोकली इस के मुख्य स्रोत हैं।

यह भी पढ़ें : Benefit Of Pulses : दाल का नियमित सेवन दे सकता है बहुत से स्वास्थ्य लाभ

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Weather: कैसा रहेगा हरियाणा के जिलों का तापमान, होगी बारिश या बढ़ेगी गर्मी, जाने यहां

Haryana Weather: कैसा रहेगा हरियाणा के जिलों का तापमान, होगी बारिश या बढ़ेगी गर्मी, जाने…

1 hour ago

Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस की महिला नेता से हुई सरेआम छेड़छाड़, बीजेपी ने कांग्रेस की लगाई जमकर वॉट

Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस की महिला नेता से हुई सरेआम छेड़छाड़, बीजेपी ने…

2 hours ago

Haryana Crime: इंसानियत शर्मसार! नाबालिग लड़की ने दिया 6 माह के भ्रूण को जन्म, पढ़ें पूरी खबर

Haryana Crime: इंसानियत शर्मसार! नाबालिग लड़की ने दिया 6 माह के भ्रूण को जन्म, पढ़ें…

2 hours ago