Independence Day Outfit Ideas: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इन आउटफिट्स को कैरी कर दिखें सबसे अलग

इंडिया न्यूज, Independence Day Outfit Ideas : हर साल15 अगस्‍त यानी स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश तिरंगे के रंग में डूबा नजर आता है। स्वतंत्रता दिवस को सेलिब्रेट करने के लिए लोग तरह-तरह से तिरंगे के तीन रंगों को अपने आउटफिट में शामिल करते है। स्वतंत्रता दिवस के इस खास मौके पर कंपनियां तिरंगे से इंस्पायर्ड आउटफिट्स और अन्य चीजें मार्केट में उतारती हैं।

इस बार भी अगर आप स्वतंत्रता दिवस पर कुछ अलग ट्राई करना चाहते है, लेकिन कंफ्यूज हैं कि क्या पहनें और क्या नहीं, तो आज हम आपको कुछ लेटेस्ट फैशनेबल आउटफिट्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

मॉडर्न तिरंगा साड़ी

अगर आपको साड़ी पहनने का शौक है और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आप साड़ी पहनना चाहती हैं तो फिर इस बार खादी की ट्राईकलर साड़ियां भी मार्केट में आ गई हैं। इन साड़ियों के साथ तिरंगे वाले जूलरी भी मार्केट में मौजूद हैं। आप चाहे तो अपनी पसंद की तिरंगे वाली साड़ी ऑर्डर कर सकती हैं। यह साड़ी दिखने में तो खूबसूरत है ही, आप पर भी खूब फबेगी और कूल लुक देगी।

सफेद है सदाबहार

इस दिन लड़के सफेद कुर्ते को स्‍टाइल कर सकते हैं। आप इसे अपने डेनिम जींस के साथ भी कैरी कर सकते हैं और ट्रेडिशनल पजामे के साथ भी। लड़कियां भी इस दिन सफेद साड़ी या सलवार कुर्ता स्‍टाइल कर सकती हैं।

ट्राई कलर आउटफिट

आप अपने आउटफिट को ट्राई कलर इंस्‍पायर्ड बना सकते हैं। लड़के इस दिन ऑरेंज या ग्रीन कुर्ता पहन सकते हैं और इसके साथ सफेद पैंट या पजामा पहन सकते हैं। जबकि लड़कियां अपनी साड़ी के साथ एक्‍सपेरिमेंट कर सकती हैं। सफेद सलवार कमीज के साथ तिरंगा दुपट्टा भी आप ट्राई कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Health Benefits of Amla: आंवला खाने से सेहत को मिलते है ये विभिन्न लाभ, जानिए

तिरंगा कुर्तियां

इस बार आप केसरिया, हरा और सफेद रंग का कुर्ता पहन सकती हैं। तिरंगे के रंग से इंस्पायर्ड ये कुर्ते कॉटन से लेकर ब्लेंडेड फैब्रिक में उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि इन्हें पहनकर आप न सिर्फ स्टाइलिश लगेंगी बल्कि ये आपको गर्मी में भी ठंडक का अहसास दिलाएंगे। इन कुर्तों के साथ आप ट्राई कलर ईयररिंग्स, चूड़ियां और अन्य अक्सेसरीज़ पहन सकती हैं।

स्‍लोगन वाले टी शर्ट

आप इस दिन के लिए आजादी के स्लोगन वाले टी शर्ट खरीद सकते हैं और उसे जींस के साथ पेयर कर सकते हैं। आप चाहे तो अपनी सफेद, ब्‍लैक या नेवी ब्‍लू टीशर्ट पर खुद स्‍लोगन लिखकर पहन सकते हैं।

ट्रेडिशनल नेहरू जैकेज

इंडियन लुक पाने के लिए आप अपने जींस टी शर्ट या कुर्ते के साथ नेहरू जैकेट ट्राई कर सकते हैं। इसके साथ आप फ्लैग बैच भी लगा सकते हैं।

खादी पहनें

आप मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे स्‍लोगन को प्रमोट करने के लिए खादी के कपड़ों को पहन सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Benefits of Ashwagandha: अश्वगंधा का सेवन इन स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को रखें दूर, जानिए

Connect With Us: Twitter Facebook

Neha Dhiman

Share
Published by
Neha Dhiman

Recent Posts

Mohan Lal Badoli’s Big Statement : कांग्रेस को कुछ समय की खुशी, कल सुबह …; ये बोल गए मोहनलाल बडोली

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mohan Lal Badoli's Big Statement : हरियाणा की राजनीति में अगले…

18 mins ago

Haryana CM Face: ‘…जो सीएम बनेगा उससे पूछिए’, चुनावी नतीजों से पहले भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बड़ा बयान

Haryana CM Face: '...जो सीएम बनेगा उससे पूछिए', चुनावी नतीजों से पहले भूपेंद्र सिंह हुड्डा…

26 mins ago

Haryana Jind News: युवक ने सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या की, फाइनेंसरों से था परेशान, मरने से पहले बनाई वीडियो

Haryana Jind News: युवक ने सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या की, फाइनेंसरों से था परेशान,…

1 hour ago

Haryana Exit Polls : करवट लेने जा रही प्रदेश की राजनीति, भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर टिकी सबकी निगाहें

प्रदेश में लहर- कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना पवन शर्मा, India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana…

1 hour ago