होम / Is It Safe To Eat Papaya During Pregnancy? : जानिए प्रेगनेंसी में महिलाओं को पपीता खाना चाहिए या नहीं

Is It Safe To Eat Papaya During Pregnancy? : जानिए प्रेगनेंसी में महिलाओं को पपीता खाना चाहिए या नहीं

• LAST UPDATED : February 21, 2023

इंडिया न्यूज़, Is It Safe To Eat Papaya During Pregnancy?: प्रेगनेंसी में महिला को अपने खान- पान का विशेष ख्याल रखना पड़ता है, क्योंकि इस अवस्था में हर महिला को पूरा पोषण चाहिए होता है। इस दौरान माँ और बच्चे दोनों की सेहत का ख्याल रखा जाता है, इसलिए माँ को इस समय अच्छी डाइट लेने की जरूरत होती है। ताकि माँ और बच्चा दोनों ही स्वस्थ रह सकें।

लेकिन कुछ फ्रूट को लेकर हमे डाउट रहता है कि हमें वो खाना चाहिए या नहीं। प्रेगनेंसी के दौरान जो चीजें खाने के लिए मना की जाती है उन्हीं में से एक है पपीता। ऐसा कहा जाता है कि प्रेगनेंसी के दौरान अगर महिलाएं पपीते का सेवन करती हैं तो इससे गर्भ में पलने वाले बच्चे को नुकसान हो सकता है। आज हम आपको बताने जा रहें हैं कि पपीता खाना चाहिए या नहीं:-

गर्भावस्था के दौरान पपीता खाना कितना सुरक्षित

Is It Safe To Eat Papaya During Pregnancy?

पपीता एक ऐसा फल है जिसके आसपास बहुत सारे मिथक और विवाद हैं। पपीते में विटामिन ए, बी, सी फोलिक एसिड, पोटेशियम और बीटा कैरोटीन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। पपीते का सेवन करने से इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने में मदद मिलती है।

इसके अलावा पपीते में फाइबर पाया जाता है, जो कब्ज और पाचन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है। इसलिए प्रेगनेंसी के दौरान पपीते का सेवन करना बिल्कुल सुरक्षित है। प्रेगनेंसी के दौरान सिर्फ पका हुआ पपीता ही खाना चाहिए।

गर्भावस्था में पपीता खाने के नुकसान

 

Is It Safe To Eat Papaya During Pregnancy?

 

प्रेगनेंसी के दौरान कच्चे पपीते का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। कच्चे पपीते में पपेन और लेटेक्स पाया जाता है, जो गर्भाशय के संकुचन का कारण बन सकते हैं। प्रेगनेंसी में कच्चे पपीते का सेवन करने से गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है।

कितनी मात्रा में करें सेवन

एक्सपर्ट का मानना है कि प्रेगनेंसी के दौरान एक दिन में 50 से 80 ग्राफ पका हुआ पपीता खाना बिल्कुल सुरक्षित है। प्रेगनेंसी के दौरान पपीता खाते हुए ध्यान रहे कि ये पूरी तरह से पका हुआ हो। इसके अलावा आपको पपीता हमेशा साफ और ताजा लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें : Gas Problem In Newborn Baby : नवजात शिशु के पेट में गैस बनने पर अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox