Jaggery Paratha Recipe: स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी होते होते हैं गुड़ के परांठे

इंडिया न्यूज़,Health Tips(Jaggery Paratha Recipe): दाल, आलू, मूली, गोभी, पनीर के परांठे हम रोज ही खाते हैं, लेकिन सर्दियों में गाजर, मूली का पराठा खाने का अलग ही मजा आता है। मगर क्या आपने सर्दी में गुड़ के परांठे खाए हैं। गुड़ पराठा एक हेल्दी और स्वादिष्ट विंटर डिश है जो आपको बहुत पसंद आएगी।

यह तो आपको पता ही होगा कि गुड़ आपके शरीर को गर्म रखता है और आपको सर्दी जुकाम से दूर रखता है। साथ में हम आपको यह भी बताएंगे कि आप इसमें पंजाबी तड़का कैसे लगा सकते हैं। पंजाबी तड़का लगाने के बहुत सारे तरीके हैं, लेकिन ऊपर से सफेद बटर डालकर सर्व करें।

सामग्री
1 कप- गुड़
1/2 कप- सूखे मेवे
250 ग्राम- गेहूं का आटा
5 चम्मच- घी
2 चुटकी
1 चम्मच- सफेद मक्खन

बनाने का तरीका

गुड़ का पराठा बनाने के लिए एक सॉफ्ट आटा गूंथ लें। इसके लिए एक परात में गेहूं का आटा छानकर इसमें 2 चुटकी नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
इसमें हमें गुड़ भी डालना है। इसके लिए हम गुड़ को पहले थोड़ा-सा पिघला लेंगे। साथ ही, सूखे मेवे, नारियल का बूरा और बाकी सामग्री डालकर मिक्स करें।
अब धीरे-धीरे पानी डालकर एक अच्छा आटा गूंथकर इसे 15 मिनट के लिए सेट करके रखें।

एक तवे को गर्म करने रखें और उसमें घी को ग्रीस करें। आटे की लोइयां बनाकर उसे अपने हिसाब से बेल लें।
तवा गर्म हो जाए तो पराठा डालकर उसे अच्छी तरह से दोनों ओर से सेक लें। आप हल्की आंच पर पराठे को पकाएं ताकि जले नहीं।
इसे प्लेट में निकालें और ऊपर सफेद मक्खन डालकर इसे कड़क अदरक वाली चाय के साथ सर्व करें।
यह आपके बच्चों की सर्दी- जुकाम की समस्या को दूर कर इम्यूनिटी को भी बूस्ट करेगा।

यह भी पढ़ें: Soya Malai Chaap Recipe: बाजार की तरह घर पर ही बनाएं सोया मलाई चाप, जाने आसान विधि

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Fraud in Jind : गूगल में रेटिंग देकर रुपए कमाने का झांसा…, और इतने लाख रुपए हड़प लिए

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Fraud in Jind :जींद के मुआना गांव निवासी एक व्यक्ति…

24 mins ago

Anil Vij का विपक्ष पर तंज : कांग्रेस के मंथन में सिर्फ विष ही विष… 

किसानों को प्रणालीबद्ध तरीके से खाद मुहैया करवाया जा रहा  अंबाला से जल्द शुरू होगी…

38 mins ago

INLD के पास अब कहीं अपना अस्तित्व…, विधानसभा चुनाव में महज इतने मिले थे वोट

India News Haryana (इंडिया न्यूज), INLD : हरियाणा में विधानसभा चुनाव हो चुके हैं और…

54 mins ago

Pipli Parakeet Center : पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा पहुंचे पिपली और…, यहां की व्यवस्थाओं को लेकर ये बोले

बोले- एक समय था जब हरियाणा के पर्यटन केंद्र प्रदेश में नंबर वन होते थे…

2 hours ago

Haryana Farmers News: किसानों की बढ़ती समस्याओं का हवाला देते हुए पूर्व विधायक ने CM को लिख डाला पत्र

हरियाणा नायब सरकार के आने के बाद हर क्षेत्र में बेहतर काम करने का प्रयास…

3 hours ago