January 2023 Festival Calendar: आइए जानते हैं जनवरी माह के सभी व्रत और त्योहारों की तिथि

इंडिया न्यूज, (January 2023 Festival Calendar): जनवरी 2023 से नए साल की शुरुआत होगी। इस पौष मास की समाप्ति 6 जनवरी 2023 को होगी, उसके बाद माघ मास की शुरुआत 7 जनवरी 2023 से होगी। व्रत की दृष्टि से जनवरी का महीना बेहद खास माना जाता है। पौष पुत्रदा एकादशी, मकर संक्रांति, पोंगल, लोहड़ी, गुप्त नवरात्रि, वसंत पंचमी जैसे बड़े पर्व इसी माह में आएंगे। आइए जानते हैं जनवरी माह के सभी व्रत और त्योहारों की तिथियां।

जनवरी 2023 व्रत-त्योहार 

  • 02 जनवरी 2023 (सोमवार) : पौष पुत्रदा एकादशी
  • 04 जनवरी 2023 (बुधवार) : प्रदोष व्रत (शुक्ल)
  • 06 जनवरी 2023 (शुक्रवार) : पौष पूर्णिमा व्रत
  • 07 जनवरी 2023 (शनिवरा) : माघ महीना शुरू
  • 10 जनवरी 2023 (मंगलवार) : संकष्टी चतुर्थी
  • 12 जनवरी 2023 (गुरुवार) : स्वामी विवेकानंद जयंती
  • 14 जनवरी 2023 (शनिवार) : लोहड़ी
  • 15 जनवरी 2023 (रविवार) : मकर संक्रांति, सूर्य उत्तरायण, पोंगल, कालाष्टमी
  • 18 जनवरी 2023 (बुधवार) : षटतिला एकादशी व्रत
  • 19 जनवरी 2023 (गुरुवार) : प्रदोष व्रत (कृष्ण)
  • 20 जनवरी 2023 (शुक्रवार) : मासिक शिवरात्रि व्रत
  • 21 जनवरी 2023 (शनिवार) : माघ अमावस्या (मौनी अमावस्या)
  • 22 जनवरी 2023 (रविवार) : माघ गुप्त नवरात्रि शुरू
  • 23 जनवरी 2023 (मंगलवार) : सुभाष चंद्र बोस जयंती
  • 26 जनवरी 2023 (गुरुवार) : बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा
  • 28 जनवरी 2023 (शनिवार) : नर्मदा जयंती, भीष्म अष्टमी, रथ सप्तमी
  • 30 जनवरी 2023 (सोमवार) : माघ गुप्त नवरात्रि समाप्त

मकर संक्रांति 2023

मकर संक्रांति का महत्व साल की 12 संक्रांति में सबसे ज्यादा माना जाता है। ये हिंदूओं का बड़ा त्योहार है। इस दिन सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। मकर संक्रांति से सूर्य उत्तरायण होते हैं। मकर संक्रांति से शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाते हैं। मकर संक्रांति पर तीर्थ स्नान, दान और तिल का खास महत्व है।

लोहड़ी 2023

लोहड़ी पंजाबी समुदाय का खास पर्व है। लोहड़ी का त्योहार फसल की कटाई और नई फसल के बुआई से जुड़ा हुआ है। लोहड़ी की अग्नि में तिल, रेवड़ी, मूंगफली, गुड़ आदि चीजें अर्पित कर अग्नि देव और सूर्य देव का आभार प्रकट किया जाता है और आने वाली फसल की अच्छी पैदावार की कामना की जाती है।

यह भी पढ़ें: Soya Malai Chaap Recipe: बाजार की तरह घर पर ही बनाएं सोया मलाई चाप, जाने आसान विधि

Connect With Us : Twitter, Facebook

Kanchan Rajput

Share
Published by
Kanchan Rajput

Recent Posts

Haryana Assembly Election : हरियाणा की चर्चित सीटें, जिन पर टिकी हैं सबकी निगाहें 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election : हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान की…

9 hours ago

Rohtak Crime News : जागरण में गया था परिवार, पीछे से चोरों ने किया लाखों की नगदी और जेवरों पर हाथ साफ

चोर करीब 10.50 लाख रुपए की नगदी और करीब दो लाख रुपये के गहने और…

9 hours ago

Road Accident : तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन वर्षीय बच्ची की मौत

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Road Accident : पानीपत में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से…

10 hours ago

Panipat Crime : जान से मारने की नीयत से पति ने पत्नी की गर्दन पर तवे से छह बार किए वार, गंभीर चोटें आई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime : पानीपत के गांव नरायणा में देर रात को पति…

10 hours ago

Faridabad में अज्ञात बाइक सवारों ने भाजपा कार्यकर्ता को मारी गोली

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Faridabad : फरीदाबाद में शनिवार को मतदान के दौरान चुनावी ड्यूटी पर…

11 hours ago

Jind News : जींद के नागक्षेत्र सरोवर में डूबने से युवती की मौत 

परिजनों ने पार्लर संचालक पर कार्रवाई करने की मांग की India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jind…

11 hours ago