होम / Karnal News: अब जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध, पोर्टल हुआ अपडेट

Karnal News: अब जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध, पोर्टल हुआ अपडेट

• LAST UPDATED : August 28, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज),Karnal News: हरियाणा में जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र अब हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होंगे, जिससे जनता को बड़ी राहत मिलेगी। हाल ही में पोर्टल को अपडेट किया गया, जिससे लगभग दो माह तक कामकाज में बाधा आई। इस दौरान करनाल में कई फाइलें अटकी रहीं, जिससे नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लेकिन अब यह समस्याएं दूर हो चुकी हैं, और पोर्टल पर हिंदी और अंग्रेजी दोनों में प्रमाणपत्र जारी करने का विकल्प उपलब्ध है।

कब तक करा सकते हैं नाम दर्ज ?

सरकार ने 10 फरवरी 2021 को एक अधिसूचना जारी कर जन्म प्रमाणपत्र में बच्चों के नाम दर्ज कराने की सुविधा दी थी। इसके तहत, 2002 से पहले जन्मे बच्चों के नाम को प्रमाणपत्र में दर्ज कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2024 तय की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों को समय सीमा के बारे में जागरूक करने के लिए नोटिस जारी किया है।

निर्धारित समय पर नाम कराए दर्ज

यदि निर्धारित समय सीमा तक नाम दर्ज नहीं कराया गया तो जन्म प्रमाणपत्र रद्द किया जा सकता है। इसलिए, सभी नागरिकों को समय रहते अपने बच्चों के नाम प्रमाणपत्र में दर्ज कराने की सलाह दी जाती है। सरकार की इस पहल से नागरिकों को अपने दस्तावेज़ों को दोनों भाषाओं में प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी, जो पहले संभव नहीं थी।

Ambala News: निर्माणाधीन होटल में करंट का कहर, एक मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर

Faridabad News : सांड ने बुजुर्ग महिला को पटका, गंभीर

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox