HTML tutorial
होम / Khandvi Chaat Recipe: लंच के बाद भी भूख लगे तो बनाएं गुजराती फूड डिश खांडवी चाट

Khandvi Chaat Recipe: लंच के बाद भी भूख लगे तो बनाएं गुजराती फूड डिश खांडवी चाट

• LAST UPDATED : March 13, 2023

इंडिया न्यूज,(Khandvi Chaat Recipe): गुजराती खाने की डिश खांडवी का स्वाद बहुत पसंद किया जाता है। ढोकला, फाफड़ा के साथ-साथ खांडवी को पसंद करने वालों की भी लंबी लिस्ट है। खांडवी से तैयार चाट का स्वाद भी लाजवाब होता है। खट्टी-मीठी खांडवी चाट जो एक बार चख लेता है, वो फिर से मांग लेता है। अगर आपको गुजराती खाना पसंद है तो आप खांडवी चाट बनाकर खा सकते हैं। कई बार लंच के बाद भी कुछ टेस्टी खाने का मन करता है। ऐसे में खांडवी चाट एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। स्वादिष्ट होने के साथ-साथ इसे कम समय में भी बनाया जा सकता है।

खांडवी चाट स्ट्रीट फूड के रूप में भी लोकप्रिय है। अगर आप भी घर पर खांडवी चाट का स्वाद चखना चाहते हैं तो इसे बड़ी ही आसानी से तैयार कर सकते हैं। अगर आपने कभी खांडवी चाट की रेसिपी ट्राई नहीं की है तो आप हमारे बताए तरीके से इसे आसानी से बना सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे बनाएं खांडवी चाट।

खांडवी चाट बनाने के लिए सामग्री

  • खांडवी : 2 कप
  • भुजिया : 1 कप
  • कड़क पूरी : 10
  • अनार दाना : 1/2 कप
  • दही : 2 कप
  • इमली चटनी : 1/2 कप
  • हरी चटनी : 1/2 कप
  • लहसुन चटनी : 3 टी स्पून (वैकल्पिक)
  • नमक : स्वादानुसार

खांडवी चाट बनाने की विधि

खांडवी चाट बनाने के लिए पहले से तैयार की हुई खांडवी लेकर उसे एक बाउल में रखें। अब दही को एक बर्तन में डालें और उसे अच्छी तरह से मथ लें। इसके बाद अनार को छीलकर उसके दानें निकालकर एक अलग बाउल में रखें। अब एक गहरे तले वाला बर्तन लें जिसमें एक-एक चीज की लेयर बन सके। अब तैयार खांडवी लें और बर्तन में पहली लेयर खांडवी की बिछाएं। इसके बाद उसके ऊपर दही डालकर लेयर बनाएं।

दही डालने के बाद एक-एक करते हुए इमली की चटनी, हरी चटनी और लहसुनी की चटनी डालकर परत जैसी तैयार करें। चटनी डालने के बाद इसके ऊपर भुजिया की परत बना दें और फिर उसके ऊपर कड़क पूरी की लेयर जैसी बिछाएं। इसके बाद आखिर में अनार दाना बिछा दें। इसके बाद इसके ऊपर स्वादानुसार नमक छिड़क सकते हैं। इसी तरह एक बाउल में सभी चीजों की तीन-तीन लेयर होनी चाहिए। अब आपकी खांडवी चाट सर्व करने के लिए बनकर तैयार हो चुकी है।

यह भी पढ़ें : Payal Ghosh shared ‘suicide note’: पायल घोष ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया ‘सुसाइड नोट

 Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox