kitchen Hacks: इन टिप्स की मदद से अंडे छीलना होगा और भी आसान

इंडिया न्यूज़,kitchen hacks:  सुबह सुबह घर घर में स्‍कूल और ऑफिस जाने की हड़बड़ी रहती है।ऐसे में ब्रेकफास्‍ट बनाना सबसे मुश्किल कामों में से एक होता है। हालांकि अगर आप ब्रेकफास्‍ट में अंडे खाना पसंद करते हैं तो इन्‍हें उबालना और छीलना कई लोगों के लिए मुश्किल भरा काम लगता है। कई बार तो लोग इस काम को करने के चक्‍कर में अपने नाखूनों को खराब कर लेते हैं।

जबकि गर्मागर्म अंडे को छीलने में हाथ भी जलने लगता है। अगर आप नए कुक हैं तो हो सकता है कि ऐसी चुनौतियां आपको रोजाना परेशान करती हों। तो आइए आज हम आपका ये काम आसान बना देते हैं। यहां हम कुछ ऐसे सिंपल टिप्‍स बता रहे हैं जिनकी मदद से अंडों को छीलने की आपकी सारी मुश्किलें आसान हो सकती है।

इस तरह से उबालें अंडे

आप एक ग्‍लास में हार्ड ब्‍वॉयल्‍ड अंडा डालें और उसमें थोड़ा सा पानी डाल लें। अब अपने हथेलियों के बीच ग्‍लास को सीलकर बंद कर लें। अब ग्‍लास को जोर जोर से हिलाएं जिससे अंडे पर क्रैक्‍स आ जाएं. 4 से 5 बार ऐसा करने पर ही आप देखेंगे कि अंडे का छिलका फूल गया है। अब आप आसानी से इन्‍हें पील कर लें।

चम्‍मच की सहायता से

आप अंडों को टेबल पर हल्‍के हाथों से पटकें और क्रैक्‍स बना लें। अब नीचे की तरफ से चम्‍मच को अंडों के अंदर घुसाएं और चारों तरफ से इन्‍हें घुमाते हुए छिलकों का अलग कर लें। ये सभी तरीके आपके काम को काफी आसान बना देंगे।

रनिंग वॉटर की लें मदद

आप उबले अंडे को हल्‍का सा तोड़ लें और इसे नल के नीचे रखें। अब धीरे धीरे अंडों को छीलना शुरू करें। अंडों के छिलके आसानी से बाहर आ जाएंगे।

फ्लोर पर रगड़ें

उबले अंडे काे नल के नीचे रखें और क्रैक्‍स बना लें। अब इसे टेबल या किसी भी फ्लोर पर हथेलियों की मदद से रगड़ते हुए रोल करें। ऐसा करने से इसके छिलके आसानी से फूल जाएंगे जिससे इन्‍हे छीलना आसान हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Peanuts Benefit: जानिए मूंगफली खाने के फायदे और नुकसान

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Deepender Hooda : Assembly Elections में जनता करेगी BJP का लाइसेंस रद्द

कहा : हरियाणा में कांग्रेस सरकार महिलाओं को 2000, बुजुर्गों, दिव्यांगों, विधवाओं को 6000 रुपये…

9 hours ago

CM Nayab Saini Announced तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर पट्टीदारों के नाम करेंगे पंचायत की जमीनें

कांग्रेस के झूठे वादों पर मुख्यमंत्री सैनी का हमला, कहा-हिमाचल, कर्नाटक, तेलंगाना में वादों का…

10 hours ago

Mahipal Dhanda : आपसी भाईचारा व देश की एकता को मजबूत बनाएं रखने के लिए भाजपा ही एक विकल्प

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahipal Dhanda : आपसी भाई-चारा, सर्व समाज का विकास, और देश…

10 hours ago

Arjun Ram Meghwal : हुड्डा और उनके समर्थकों ने कुमारी सैलजा का जो अपमान किया, उसे हरियाणा की जनता कभी नहीं भूलेगी

गांधी परिवार के मन में खोट, आरक्षण को करना चाहते हैं खत्म कांग्रेस पार्टी की…

11 hours ago