kitchen Tips: ठंड में बर्तन धोना लगता है मुश्किल ये टिप्स करेंगे हर मुश्किल आसान

इंडिया न्यूज़, kitchen Tips: घर में रसोई में सर्दियों में अगर कोई काम सबसे मुश्किल लगता है तो वो है बर्तन धोना। हम सभी बर्तन धोने का काम जल्‍दी से जल्‍दी निपटाना चाहते हैं। अगर आपको भी सर्दी के दिनों में सिंक में पड़े बर्तनों को धोने में आलस आता है, तो यहां बताए गए हैक्‍स आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं।

बर्तनों को धोना खाना बनाने से ज्‍यादा मुश्किल टास्‍क है। शायद ही कोई हो, जिसे बर्तन धोना अच्‍छा लगता है। खासतौर से सर्दियों में अगर सिंक में बर्तनों का अंबार पड़ा हो, तो देखकर ही दिमाग खराब हो जाता है। कई बार ठंडे पानी के चलते बर्तनों को साफ करने में आलस भी आता है।

पर यह एक ऐसा काम है, जिसे चाहें या ना चाहें, करना ही पड़ता है। अगर आपको भी सर्दियों में डिनर के बाद खुद को बर्तन धोने के लिए काफी मनाना पड़ता है, तो यहां कुछ तरीके बताए गए हैं। इनकी मदद से बर्तन बहुत जल्‍दी साफ हो जाएंगे और आपको ज्‍यादा देर तक ठंडे पानी में भी नहीं रहना पड़ेगा।

बर्तनों का ढेर इकट्ठा न होने दें

खाना बनाने और खाने के बाद बर्तनों को धोने में बहुत जोर लगता है। अगर साथ में मदद कराने वाला कोई नहीं है, तो बर्तनों को धोना एक चुनौती बन जाती है। अगर आप चाहती हैं कि सर्दियों में बर्तन जल्‍दी धुल जाएं, तो बर्तनों का ढेर इकट्ठा न होने दें। इन्‍हें हाथों हाथ धोकर रख देंगी, तो आपका यह काम बहुत आसान हो जाएगा।

गर्म पानी में भिगोएं

एक और तरीका है, जिससे आपके बर्तन बहुत जल्‍दी साफ हो जाएंगे। इसके लिए आपको एक टब में गरम पानी लेना होगा। इस पानी में लिक्विड डिटर्जेंट डालें। अब बर्तनों पर चिपके भोजन के अवशेषों को खुरचकर डस्‍टबिन में फेंक दें। इसके बाद बर्तनों को गर्म पानी में भिगो दें। फिर बर्तनों को स्पंज से साफ कर अच्‍छे पानी से धो लें। इस तरह से बर्तन धोने में आपको बहुत ज्‍यादा वक्‍त नहीं लगेगा।

ग्‍लव्‍स का करें इस्तेमाल

सर्दियों में ठंडे पानी से बचने और बर्तनों को धोने के लिए आप ग्‍लव्‍स का यूज कर सकते हैं। बाजार में कई तरह के ग्‍लब्‍ज मिलते हैं। इन्‍हें पहनने से हाथ गंदे भी नहीं होते और ठंड का अहसास भी नहीं होता।

जले हुए बर्तन कैसे साफ करें

जले हुए बर्तनों को चमकाने के लिए नमक का इस्तेमाल किया जा सकता है। स्क्रब पैड पर थोड़ा सा नमक लें और डिश साबुन से बर्तनों को साफ करें। बता दें कि नमक एक क्लीनिंग एजेंट है और जले हुए बर्तनों को मिनटों में साफ कर देता है।

इस ट्रिक को अपनाएं

सबसे पहले सिंक की नाली को ब्‍लॉक कर दें।
अब सिंक में पड़े बर्तनों में बेकिंग सोडा डाल दें।
अब ऊपर से 2 कप विनेगर डाल दें।
इसके बाद एक कप हाइड्रोजन पेरोक्साइड और एक नींबू काटकर सिंक में डालें।
अब सिंक को गर्म पानी से भर दें।
लगभग 15 मिनट तक बर्तनों को पानी में भीगे रहने दें।
आखिर में बर्तनों को साफ पानी से धो लें। बर्तन झट से चमक जाएंगे।
इस तरीके से आपको बर्तन को ज्‍यादा घिसने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

यह भी पढ़ें : Viral Video: कबूतर की जान बचाने के लिए पुलिसकर्मी बिना सुरक्षा उपकरण चढ़ गए होर्डिंग पर

यह भी पढ़ें : Breastfeeding Tips: शिशु को दूध पिलाते समय कहीं आप भी ये गलती तो नहीं करती

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana NCB : नशा तस्कर 2 किलो 399 ग्राम गांजा सहित काबू

हरियाणा एनसीबी लगातार कर रही पूरे राज्य में नशा तस्करों पर वार India News Haryana…

22 mins ago

Haryana Polls 2024 : प्रदेशभर में निकाले जा रहे फ्लैग मार्च, जनता को किया जा रहा जागरूक

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Polls 2024 : प्रदेशभर में इस समय चुनाव माहौल…

42 mins ago

MP Kartikeya Sharma : रायपुर रानी में कार्तिकेय शर्मा बोले- औद्योगिक क्रांति के साथ तमाम विकासात्मक कार्य हमारी प्राथमिकता

व्यापारियों से मिले राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा India News Haryana (इंडिया न्यूज), MP Kartikeya Sharma…

56 mins ago

Haryana Gangwar : ‘जो भी इस लड़ाई में आएगा वो’…., रोहतक में गैंगवार के बाद राहुल बाबा गैंग की धमकी

Haryana Gangwar : 'जो भी इस लड़ाई में आएगा वो'...., रोहतक में गैंगवार के बाद…

2 hours ago