होम / knee Grease Home Remedies : रोजाना ये 3 चीजें खाएं घुटनों की ग्रीस को 1 माह में बढ़ाएं

knee Grease Home Remedies : रोजाना ये 3 चीजें खाएं घुटनों की ग्रीस को 1 माह में बढ़ाएं

• LAST UPDATED : January 12, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), knee Grease Home Remedies : उम्र बढ़ने के साथ-साथ घुटनों की ग्रीस कम होने लगती है, लेकिन आजकल कम उम्र की महिलाओं को भी इस समस्‍या से जूझना पड़ता है। अगर किसी के घुटनों की ग्रीस खत्म हो चुकी हो और उनका चलना, उठना और सीढ़ी चढ़ना मुश्किल हो गया हो तो परेशान होने की जरूरत नहीं है क्‍योंकि आज हम इस आर्टिकल में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्‍हें रेगुलर खाने से आप अपने घुटनों की ग्रीस को आसानी से बढ़ा सकती हैं। तो चलिए ऐसी ही 3 चीजों के बारे में जानें। लेकिन सबसे पहले ये जान लें कि आखिर घुटनों में ग्रीस कम होने का असली कारण क्‍या है?

घुटनों की ग्रीस कम होने के कारण

  • बॉडी में कैल्शियम की कमी।
  • खाना जल्दी-जल्दी खाने की आदत।
  • फास्ट-फूड का अधिक सेवन।
  • रात को जागने की आदत।
  • अधिक चिंता करना।
  • गिरने से चोट लगना।
  • अधिक वजन होना।
  • कब्ज रहना।
  • तली हुई चीजें बहुत ज्‍यादा खाना।
  • कम मात्रा में पानी पीना या खड़े होकर पानी पीना

अखरोट

knee Grease Home Remedies

घुटनों की ग्रीस बढ़ाने के लिए अखरोट काफी फायदेमंद होता है। आप हर रोज दो अखरोट का सेवन जरूर कीजिये। ऐसा करने से घुटनों का ग्रीस बढ़ने लगता है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि अखरोट में प्रोटीन, फैट, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ई, बी-6, कैल्शियम और मिनरल भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा अखरोट में एंटी-ऑक्‍सीडेंट के साथ-साथ ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। यह एक प्रकार का फैट है जो सूजन को कम करने में हेल्‍प करता है।

हरसिंगार के पत्‍ते

हरसिंगार जिसे पारिजात और नाइट जैस्मिन भी कहते हैं। इसके फूल, पत्ते और छाल का उपयोग औषधि के रूप में किया जाता है। इसके पौधे आपको अपने घर के आस-पास भी देखने को मिल जाएंगे। इस पेड़ के पत्‍ते जोड़ों के दर्द को दूर करने और घुटनों की ग्रीस बढ़ाने में मददगार होते हैं। इसके पत्तों में टेनिक एसिड, मैथिल सिलसिलेट और ग्लूकोसाइड होता है ये द्रव्य औषधीय गुणों से भरपूर हैं। घुटनों की ग्रीस बढ़ाने के लिए हरसिंगार के 3 पत्तों को पीसकर पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को 1 बड़े गिलास पानी में मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं। जब पानी आधा से भी आधा रह जाये तब इसे छानकर हल्‍का ठंडा करके पियें। इस काढ़े का सेवन सुबह खाली पेट करें।

नारियल पानी

खाली पेट नारियल का पानी पीने से भी घुटनों में लचीलापन आता है। एक महीना इस उपाय को करके देखें। आपको बहुत फायदा मिलेगा! जरूरी विटामिन और मिनरल के अलावा यह मैग्नीज जैसे तत्वों से भरपूर है। सूखने के दौरान इसमें नेचुरल ऑयल बनने लगता है जो हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत करता है।

*अगर आपके घुटनों में भी ग्रीस की प्रॉब्लम है और चलते समय आपको दर्द होता है। तो आज से ही इन चीजों का सेवन करना शुरू कर दीजिये। यकीन मानिये ये उपाय आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है।

यह भी पढ़ें : Health Benefits of Cauliflower : आइए जानें गोभी खाने के फायदे

यह भी पढ़ें : Sources of Calcium : कैल्शियम की कमी को पूरी करेंगी ये चीजें, जोड़ों का दर्द होगा दूर!

यह भी पढ़ें : Orange Peel : जानें 10 तरह से इस्‍तेमाल कर सकते हैं आप संतरे का छिलका 

यह भी पढ़ें : Health Benefits of Mustard Oil : त्वचा से सेहत तक, इन समस्याओं का पक्का इलाज है सरसों का तेल

Tags: