जरूरत से ज्यादा खट्टा और मीठा खाना हमारे शरीर के लिए कितना हानिकारक, जानिए

इंडिया न्यूज़, हरियाणा 

खट्टे चिजे खाना हमारे शरीर के लिए कितना हानिकारक साबित हो सकता है इसके बारे में आप अंदाज भी नही लगा सकते है। हमारे खान पान में खट्टी चिजे जैसे – टमाटर, ईमली, नींबू आदि को प्रयोग किया जाता है। इसी प्रकार मीठा भी हमारे शरीर के इतना ही हानिकारक होता है जितना की खट्टा हमारे लिए नुकसानदायक होता है। खाने के स्लाद के साथ नींबू, टमाटर और मिट्ठे में पोहा जैसी ज्यादा मिठे वाली चीजे खाने से हमारा स्वाद तो बढ़ जाता है, लेकिन अतिरिक्त खटास कई समस्याओं का कारण बनती है। वहीं पोहा में वे एक से अधिक खट्टी चीजों का उपयोग करके इसे स्वादिष्ट बनाते हैं, आईए जानते है इनके कारण हमे किन- किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

मालपुआ, जलेबी और खीर एक साथ खाने से भी होगा नुकसान

  • एक ही टेस्ट की दो चीजों को मिलाने से खाने का सीधा असर पाचन शक्ति पर पड़ता है। अलग-अलग स्वाद की खट्टी चीजों के साथ ही नहीं, बल्कि खीर, मालपुआ, जलेबी जैसी अलग-अलग स्वाद की मीठी चीजों से भी परहेज करना चाहिए। सभी मीठे होते हैं लेकिन एक साथ खाने से अपच होता है।
  • एक ही रेसिपी में दो या दो से ज्यादा खट्टी चीजें एक साथ इस्तेमाल करने से भी सेहत को काफी नुकसान हो सकता है। शरीर के अंदर, वे एक दूसरे के साथ प्रतिक्रिया करते हैं।
  • खट्टी चीजों की मात्रा अधिक मात्रा में बढ़ जाती है। इससे एसिडिटी हो जाती है।
  • कुछ लोग कढ़ी बनाते समय दही के साथ नींबू का भी प्रयोग करते हैं जो कि गलत है। दूध और दूध से बनी चीजों में  नींबू के इस्तेमाल को गलत बताया गया है। पित्त के बढ़ने से पेट में कई तरह की समस्याएं होती हैं। शरीर की गर्मी बढ़ जाती है।
  • ज्यादा खटास शरीर में पित्त को बढ़ाती है। इससे खुजली हो सकती है।
  • शरीर में गर्मी बढ़ने की भी संभावना है। इससे गुदा से खून भी आ सकता है।
  • अधिक खटास के कारण शरीर में अत्यधिक गर्मी के कारण पेशाब में जलन हो सकती है।
  • आंतों में सूजन की समस्या भी हो सकती है, जिससे पेट के अंदर जलन, गैस और पेट फूलने की समस्या हो सकती है।

ज्यादा खट्टा हमारी त्वचा के लिए कितना हानिकारक

  • ज्यादा खटास होने से चेहरे पर काफी मुंहासे निकलने लगते हैं।
  • बालों के झड़ने की समस्या भी शुरू हो जाती है।

पकाने और खाने का सही तरीका सेहत को बचाएगा

  • टमाटर को ज्यादा मसालों के साथ भूनकर बनाने से हमारी से इसमें मौजूद पोषक तत्व कम हो जाते हैं।
  • कम पके या ताजे टमाटर खाना ज्यादा फायदेमंद होता है।
  • कुछ रेसीपीज में दही को भून दिया जाता है, यह भी गलत है।

ये भी पढ़े : कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 102 रुपये से अधिक की वृद्धि

Connect With Us : Twitter Facebook

Nitesh Kumar

Share
Published by
Nitesh Kumar

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

8 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

8 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

9 hours ago