होम / Vitamin B12 Deficiency : जानें इस विटामिन की कमी से शरीर में होने वाले ये बड़े रोग

Vitamin B12 Deficiency : जानें इस विटामिन की कमी से शरीर में होने वाले ये बड़े रोग

• LAST UPDATED : July 9, 2024
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vitamin B12 Deficiency :  आज कई लोगों में अनेक तरह के विटामिन और मिनरल की कमी रहती है, जिस कारण वह कई रोगों की चपेट में बड़े आसानी से आ जाते हैं। इनमें ही एक विटामिन है बी12 जिसकी कमी से ब्लड फ्लो धीरे-धीरे कम होने लग जाता है। पेशेंट एनीमिया का शिकार हो जाता है। इससे DNA भी लगातार कमजोर होते जाते हैं। एक बार शरीर में Vitamin B 12 की कमी हो जाए तो इसकी पूर्ति होना आसान नहीं होता है।

ऐसे बढ़ाएं Vitamin B12

असल में इन चीजों को खाने के साथ आपको उन चीजों से भी दूर रहना पड़ता है जो कोबालामिन को कम करने का काम करते हैं। ज्यादातर लोगों का इस ओर ध्यान नहीं जाता है कि उनकी गलतियों के कारण ही सारा Vitamin B12 शरीर से धीरे-धीरे करके बाहर निकल रहा हो। इसी कारण पूरा शरीर बेजान हो जाता है और बॉडी पर केवल हडि्डयों का ढांचा ही दिखाई देता है।

Vitamin B12 की कमी के कारण होने वाले ये बड़े-बड़े रोग

सबसे पहले तो ये जानना बहुत जरूरी है कि Vitamin B12 शरीर में कम है या नहीं। शरीर में इसकी डेफिशिएंसी के लक्षण इसे पहचानने में मदद करते हैं। शरीर सूखना, वेट कम होना, बार-बार चिड़चिड़ापन होना, जल्दी थक जाना, कमजोरी आ जाना, नसों में दर्द बने रहना, बॉडी पीला पड़ जाना, पेट में दर्द रहना और जीभ में सूजन रहना आदि परेशानियां हो सकती हैं।

इन कारणों से Vitamin B12 की कमी होती है

शराब सेवन 

स्पेशियली जो लोग शराब का सेवन करते हैं और अनहेल्थी ड्रिंक फैटी लिवर, किडनी फेल हो जाना, कैंसर हो जाना जैसी दिक्कतों का सामना करते हैं, उनकी बॉडी में Vitamin B12 की कमी हो जाती है। रिसर्च बताती है कि अल्कोहल पीने वाले लोगों का कोबलमिन तेजी से कम होने लगता है।

क्या है विटामिन बी 12 बढ़ाने के उपाय

मार्केट में फोलेट से फोर्टीफाइड फूड मिलते हैं। ये प्रेग्नेंसी के दौरान और बाद में बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं। लेकिन जरूरत से अधिक फोलेट लेने के बाद विटामिन बी 12 की शरीर में कमी देखी गई है। आपको 1 हजार mcg से अधिक फोलिक एसिड फोर्टीफाइड फूड का सेवन नहीं करना चाहिए। डाइट में ब्रेड, चावल, सीरियल्स में फोलेट से फर्टिफाइड मिलते हैं।

विटामिन बी 12 इनमें पाया जाता है सबसे ज्यादा

  • चिकन ब्रेस्ट
  • उट मछली
  • जानवरों का लिवर
  • योगर्ट
  • सेलमन मछली
  • अंडे

विटामिन बी 12 देने वाले वेज फूड

  • काजू, नारियल पानी।
  • टोफू।
  • फलों का जूस।
  • डेयरी फ्री प्रोडक्ट।

Vitamin B12 की जरूरत

एक सामान्य अनुमान के मुताबिक 6 महीने के बच्चे को केवल 0.4 mcg चाहिए। इसके अलावा 4 से 8 साल को 1.2 mcg चाहिए। 9 से 13 साल को 1.8 mcg और 14 साल से बड़े लोगों को 2.4 mcg चाहिए।

यह भी पढ़ें : Effects Of Junk Food : जंक फूड’ खाने से गहरी नींद की गुणवत्ता कम होती है: अध्ययन

यह भी पढ़ें : World No Tobacco Day 2023 : हरियाणा में हर वर्ष 800 कैंसर मरीज आने से भयावह स्थिति

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox