World Thyroid Day 2022: थायरॉइड से पीड़ित लोग डाइट में करें इन चीजों को शामिल, जानिए

इंडिया न्यूज,World Thyroid Day 2022: आज यानी 25 मई को हर वर्ष पूरे विश्व में थायरॉइड डे मनाया जाता है। भारत देश में थायरॉयड से हर 10 व्यक्तियों में एक व्यक्ति जुंझ रहा है। वर्तमान समय में भारत के अन्दर 4 लाख से ज्यादा लोग थायरॉयड से पीड़ित हैं। हर वर्ष 25 मई को विश्व थायरॉइड दिवस इसलिए मनाया जाता है ताकि लोगों को इस बीमारी के बारे में जागरूक किया जा सके।

थायरॉइड हमारी गर्दन के सामने वाले हिस्से में एक छोटी से आकार की ग्रंथि होती है जो हमारे शरीर की हर कोशिका, ऊतक और अंग को प्रभावित करने वाले हार्मोन का उत्पादन करती है। यानी शरीर के ठीक तरह से काम करने के लिए इस ग्रंथी का स्वस्थ होना जरूरी है। थायरॉयड के कारण हमारे शरीर कई तरह के लक्ष्ण देखने को मिलते है। आइए इन लक्ष्णों के बारे में जानते है जैसे- थकान महसूस होना, मूड में बदलाव, वजन का बढ़ना, बालों का झड़ना, चेहरा सूज जाना, मांसपेशियों का कमजोर होना, पेट में कब्ज रहना, त्वचा रूखी रहना, जोड़ों में दर्द रहना आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

हाइपो-थायरॉयडिज्म में क्या खाएं

थायराइड के कारण हमारे पाचन और विकास पर अधिक प्रभाव पड़ता है। जिसके कारण हमारे शरीर में ऑक्सीडेटिव प्रक्रियाओं पर प्रभाव पड़ता है जिस वजह से हमारे शरीर में कैलोरी की कमी होने लगती है। इस वजह से हमारे शरीर को सही आहार लेने की जरूरत होती है। थायरॉइड से पीड़ित मरीजों को ज्यादा फाइबर मात्रा में डाइट लेनी चाहिए। क्योंकि यह पेट को धीरे-धीरे खाली करता है।

थायरॉयडिज्म से पीड़ित इन चीजों को डाइट में करे शामिल

सब्जियां: हर तरह की सब्जियों का सेवन करें। गोभी, ब्रॉकोली जैसी क्रीसीफेरस सब्जियों को कम खाएं खासतौर से जब पकी हुई हो।

अंडा: थायरॉइड में अंडे का सेवन बहुत ही लाभदायक माना जाता है। बता दे की, अंडा पूरा ही खाएं, क्योंकि अंडे की जर्दी में आयोडीन और सेलेनियम पाया जाता है और सफेद हिस्सा प्रोटीन से भरा होता है।

फल: बेरीज, केले, संतरे, टमाटर आदि सभी फल थायरॉइड में फायदेमंद माने जाते है।

फिश: आप हर तरह का सी-फूड खा सकते हैं, जिसमें साल्मन, ट्यूना, श्रिम्प शामिल है।

चिकन: अपनी डाइट में चिकन को शामिल करें, फिर चाहे लैम्ब हो, बफ या चिकन आदि।

डेयरी: सभी तरह के डेयरी प्रोडक्ट्स जिसमें दूध, चीज, दही आदि शामिल है।

ड्रिंक्स: ज्यादा पानी पिएं और इसके साथ ही ऐसी ड्रिंक्स लें जिसमें कैफीन न हो।

जो लोग हाइपो-थायरॉयडिज्म से जूझ रहे हैं, उन्हें डाइट में सब्जियां, फल और चिकन का सेवन जरूर करे। यह सभी चीजों में कैलोरी की मात्रा कम पाई जाती है और यह आपका पेट भी भर देते हैं। साथ ही आपका वजन भी नहीं बढ़ाते।

नोट: यह जानकारी केवल सलाह और सुझाव सिर्फ आम तोर पर सूचना उद्देश्य के लिए हैं और इनकों डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। अगर आपको ऐसी कोई भी समस्यां हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

ये भी पढ़े : World Thyroid Day 2022: थायराइड के कारण शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव, जानिए

Connect With Us : Twitter Facebook

Nitesh Kumar

Share
Published by
Nitesh Kumar

Recent Posts

Pramod Vij : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में फिर से प्रदेश विकास की रफ्तार पकड़ेगा

भाजपा प्रत्याशी ने 5 अक्तूबर को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की…

29 mins ago

Anil Vij : “आप” का दीपक बुझ चुका है, अब आम आदमी पार्टी हरियाणा में आकर क्या उजाला करेगी ?

आम आदमी पार्टी का दीपक अब बुझ चुका है, ये हरियाणा में आकर क्या उजाला…

46 mins ago

Karimganj Border : असम पुलिस ने करीमगंज सीमा पार करने की कोशिश कर रहे बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Karimganj Border असम पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीमगंज सीमा पार…

47 mins ago