होम / Liver Infection In Children : जानिए बच्चों में लिवर इंफेक्शन के कारण और इसके क्या हैं लक्षण

Liver Infection In Children : जानिए बच्चों में लिवर इंफेक्शन के कारण और इसके क्या हैं लक्षण

• LAST UPDATED : February 20, 2023

इंडिया न्यूज़, Liver Infection In Children : अक्सर बच्चों को बाहर का खाना पसंद होता है, वो घर पे बने खाने की बजाए जंक फ़ूड खाना ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है की बच्चों के लिए ये खाना नुकसानदेय होता है, क्योंकि बच्चे को दूषित खाने व पानी से कई तरह के रोग होने की संभावना काफी अधिक होती है।

जब बच्चा बाहर का जंक फूड खाते हैं तो इससे उनके पाचन तंत्र के साथ ही लिवर पर भी दबाव पड़ता है। जिससे बच्चों में लिवर इंफेक्शन होने की सम्भावना अधिक हो जाती है। लिवर संबंधी रोग होने पर बच्चों को कुछ लक्षण दिखाई देते हैं। इन लक्षणों को आपने नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आज हम आपको विस्तार से बताने जा रहे हैं की बच्चों में लिवर की समस्या होने के क्या कारण हैं और इसके क्या लक्षण हैं आइए जानते हैं :-

बच्चों में लिवर रोग होने के कारण

बच्चों में लिवर रोग होने में कई तरह के आनुवांशिक कारक जिम्मेदार होते हैं। जिनमें से एक अल्फा 1 एंटीट्रिप्सिन की कमी को शामिल किया जाता है। लिवर में अल्फा 1 एंटीट्रिप्सिन नाम का प्रोटीन बनता है, जो रक्त प्रवाह में जाता है। जब ये तत्व बाधित हो जाता है तो बच्चे को लिवर रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा भी लिवर इंफेक्शन के कई अन्य कारण होते हैं। इसके साथ ही हेपिटाइस ए, बी और सी, इम्यून सिस्टम का विकार और आनुवांशिक कारण लिवर रोग की वजह बनता है।

बच्चों में लिवर रोग होने पर दिखाई देते हैं ये लक्षण

पीलिया होना

बच्चों में लिवर रोग होने पर पीलिया हो जाता है। लिवर में जब बिलिरूबिन का स्तर प्रभावित होता है तो बच्चों में पीलिया जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। इस समस्या में बच्चे के त्वचा व आंखों का रंग पीला पड़ जाता है।

पेट में दर्द और गैस होना

लिवर संबंधी किसी भी तरह की समस्या में बच्चों को भोजन पचाने में समस्या होने लगती है। साथ ही उनको पेट में भी दर्द होता है। इसके अलावा बच्चे को पेट में गैस होने लगती है।

बच्चे का मल पीला आना

बच्चे में लिवर का इंफेक्शन और लिवर में सूजन की वजह से बच्चे के मल का रंग पीला हो जाता है। यदि आपके बच्चे के मल का रंग पीला आ रहा है तो ये बिलीरुबिन के स्तर में बढ़ोतरी की मुख्य वजह हो सकता है।

भूख न लगना

बच्चे के लिवर में इंफेक्शन या अन्य रोग होने पर उसे भूख कम लगती है। भूख कम होने के कारण बच्चे के पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता है। ऐसे में बच्चे का विकास भी बाधित होता है। साथ ही उसका वजन भी तेजी से कम होने लगता है। इसे भी लिवर की समस्या का एक मुख्य लक्षण माना जाता है।

बोन डेसिंटी कम होना

जिन बच्चों के लिवर में समस्या होती है, उनकी हड्डियों संबंधी समस्या होती है। लिवर प्रॉब्लम होने पर बच्चों को बोन डेसिंटी की समस्या होने लगती है और उन्हें हड्डियों के टूटने की संभावना बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें : Disadvantages Of Using Perfume : जानिए परफ्यूम के इस्तेमाल से क्या नुकसान होते हैं

Connect With Us : Twitter, Facebook

 

 

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox