शाम की चाय के साथ कुछ अच्छा खाने का मन है तो जरूर बनाएं बेसन फ्राई

इंडिया न्यूज, Ambala :जब भी शाम की चाय की बात हो तो सबसे पहले मन में आता है उसके साथ क्या खाया जाये। अक्सर हम बाजार में मिलने वाले बिस्कुट व नमकीन को चाय का साथी बनाते हैं। लेकिन हर बार आपको बाहर से कुछ लाने की जरूरत नहीं है। आप घर पर ही बेसन की मदद से बेसन फ्राई बना सकते हैं। यह बेहद जल्द बन जाते हैं और खाने में भी काफी स्वादिष्ट होते हैं। तो आईये आज इस लेख में हम आपको बेसन फ्राई बनाने की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं−

बेसन फ्राई बनाने के लिए जरूरी सामग्री−

  • 2−3 कप पानी
  • नमक
  • आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  • एक चम्मच जीरा पाउडर
  • लाल मिर्च पाउडर
  • ऑलिव ऑयल
  • डेढ़ कप बेसन
  • तलने के लिए तेल

ये भी पढ़े : विटामिन डी की कमी से हो सकती है महिलाओ को ये समस्याएं, जानें क्या है लक्षण और बचाव

बेसन फ्राई बनाने की विधि−

बेसन फ्राई बनाने के लिए सबसे पहले एक सॉस पैन लेकर उसमें पानी, मसाले, नमक व ऑलिव ऑयल डालकर मीडियम फलेम पर चलाएं। और उसमे धीरे−धीरे उसमें थोड़ा बेसन मिलाएं। ध्यान रखें कि एक बार में सारा बेसन ना मिलाएं। बल्कि थोड़ा−थोड़ा बेसन डालकर उसे चलाएं ताकि उसमे गांठें ना पड़ें। जब आप इसमें एक बार बेसन डालें तो उसे डेली से व्हिस्क करें। साथ ही हीट को भी बैलेंस करें ताकि बैटर में उबाल ना आए और वह थिक हो जाए।

एक मिनट बाद आप गैस बंद कर दें और एक पार्चमेंट पेपर लेकर उस पर चम्मच की मदद से बैटर को फैलाएं। वह एक समान तरीके से पेपर पर फैला होना चाहिए। अब कम से कम एक घंटे के लिए इस पेपर को फ्रिज में रख दें। जब यह फर्म हो जाए तो आप इसे मनपसंद आकार में काट दें।

अब एक कड़ाही लेकर उसमें ऑयल डालें और गर्म करें। अब आप मीडियम फलेम पर तैयार किए हुए फ्राईज को कड़ाही में डालें और उसे गोल्डन ब्राउन होने तक सेंके। एक बार अच्छी तरह सिक जाने के बाद आप इसे एक टिश्यू पेपर पर निकालें और तभी नमक और नींबू की कुछ बूंदों के साथ सीजनिंग करें।

बस आपकी टेस्टी−टेस्टी बेस फ्राईज बनकर तैयार है। आप इसे गरमा−गरम ही सर्व करें।

ये भी पढ़े : गर्मियों में गोंद कतीरे का सेवन अमृत के सम्मान, जानिये इसके फायदे

Connect With Us : Twitter Facebook

Neha Dhiman

Share
Published by
Neha Dhiman

Recent Posts

Panipat Counting Center पर सुरक्षा व कानून व्यवस्था के लिए 680 पुलिसकर्मियों को किया तैनात, पुलिस ने की ड्यूटियों की रिहर्सल

एसपी लोकेंद्र सिंह ने मतगणना स्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा India…

22 mins ago

Haryana CM Face : “पार्टी में जब दोनों ही सीनियर मोस्ट है तो दोनों का नाम आना स्वाभाविक, फैसला हाईकमान ही करेगा”

हरियाणा में कांग्रेस की बहुमत वाली सरकार बनने जा रही है :  कुमारी सैलजा राहुल…

44 mins ago

Haryana Elections 2024: ’70 से ज्यादा सीटें जीतेगी कांग्रेस’, कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य सुरजेवाला का दावा

India News Haryana, Haryana Elections 2024: हरियाणा में आगामी चुनावों के परिणाम को लेकर कांग्रेस…

1 hour ago

Panipat Crime News : पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

वारदात में प्रयुक्त तवा बरामद India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime News : पानीपत…

1 hour ago

Ambala: अंबाला में मिली विवाहिता की निर्वस्त्र लाश, तलाक केस के बीच हत्या की आशंका

India News Haryana, Ambala: प्रदेश के अंबाला जिले में एक 29 वर्षीय महिला मोनिका का…

2 hours ago

Haryana Congress में सीएम चेहरे को लेकर हलचल हुई तेज

हुड्डा, सैलजा और रणदीप सुरजेवाला खेमा जुटे समर्थकों से मीटिंग और लॉबिंग में सीएम पद…

2 hours ago