Make Organic Kajal At Home : घर पर बनाएं आंखों के लिए ऑर्गेनिक और नेचुरल काजल

इंडिया न्यूज,(Make Organic Kajal At Home): काजल कजरारी आंखों के लिए जरूरी है। खासतौर पर इंडियन स्किन टोन पर काजल बहुत अच्छा लगता है और इससे चेहरे का आकर्षण कई गुना बढ़ जाता है। लेकिन कई महिलाएं काजल नहीं लगा पाती हैं क्योंकि इसके इस्तेमाल से आंखों में जलन या खुजली होने लगती है। ऐसे में अगर आपको कजरारी आंखें चाहिए तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। दरअसल, पहले के जमाने में महिलाएं घर पर ही काजल बनाती थीं, जो ऑर्गेनिक और नेचुरल होता था। इन्हें बनाना बेहद आसान है और ये आंखों पर भी नहीं फैलते। तो आइए जानते हैं कि आप इन्हें घर पर कैसे बना सकते हैं।

ऑर्गेनिक काजल बनाने की सामग्री

  • अजवाइन : एक चम्‍मच
  • बादाम : 4 से 5
  • सरसों का तेल : एक कप
बाती बनाने के लिए रूई
  • घी : एक चम्‍मच
  • दीप : एक
  • गिलास : दो
  • थाली : एक

ऑर्गेनिक काजल बनाने का तरीका

ऑर्गेनिक काजल बनाने के लिए सबसे पहले एक दो इंच का रूई लें और इसके बीच में 1 चम्‍मच अजवाइन को फैलाकर लपेटते जाएं। फिर इसकी बाती बना लें। अब इसे एक तरफ रख दें। अब एक दीप लें और उसमें बाती को रखें। अब इसमें सरसों का तेल भर दें। फिर बाती को जलाएं।

जब बाती जलने लगे तो दो गिलास लें और दोनों को एक बित्‍ते की दूरी पर बराबर में रखें। इन दोनों ग्‍लास के बीच में यह जला हुआ दीप रख दें। इसके बाद एक बड़ी सी थाली लें और दोनों ग्‍लास पर पलट कर रख दें। ध्‍यान रहे कि दीप से निकलने वाली लौ थाली को छूनी चाहिए।

फिर एक बादाम को चाकू की नोंक पर अटकाएं और उसे दीप की लौ पर रखें। ऐसा करने से इसका धूंआ भी थाली में कालिख बनाने का काम करेगा इस तरह सारे बादाम जला लें।

अब थाली को उठा लें और ठंडा होने पर एक पेपर के टुकड़ों की मदद से सारी कालिख को एक छोटे डिब्‍बे में स्‍टोर करें।अब इसमें 4 से 5 बूंद घी की डालें और इसे अच्‍छी तरह मिला लें। ऑर्गेनिक काजल तैयार है।

यह भी पढ़ें : Corn Soup Recipe for Weight Loss : अगर आप सर्दियों में वजन कम करना चाहते हैं तो सेवन करें कॉर्न सूप का

Connect With Us : Twitter, Facebook

Kanchan Rajput

Share
Published by
Kanchan Rajput

Recent Posts

PM Tweet : नायब सैनी की मुलाकात के बाद पीएम ने ये किया ट्वीट…

पीएम ने विधानसभा चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए दी बधाई India News…

15 mins ago

Karnal News : गांव से 5 बच्चों की मां आशिक के साथ हुई फरार, और…

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Karnal News : प्यार वो बला है, जो इस दुनिया…

50 mins ago

CM Saini: ज्यादा भ्रष्ट कौन है? दिल्ली से सीएम सैनी ने विपक्ष पार्टियों की बताई सच्चाई

CM Saini: ज्यादा भ्रष्ट कौन है? दिल्ली से सीएम सैनी ने विपक्ष पार्टियों की बताई…

1 hour ago

National Discus Throw Competition : हरियाणा के इस खिलाड़ी ने जीता गोल्ड मेडल, भव्य स्वागत

रादौर के गावं सिली कलां पहुंचे पर ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत India News Haryana…

2 hours ago

Anurag Thakur: “कांग्रेस का ‘खटा-खट’ मॉडल फेल हो गया…”, कांग्रेस के हार पर अनुराग ठाकुर का तंज

Anurag Thakur: "कांग्रेस का 'खटा-खट' मॉडल फेल हो गया...", कांग्रेस के हार पर अनुराग ठाकुर…

2 hours ago

Manohar Lal Khattar: ‘हरियाणा में BJP की जीत की बड़ी वजह…’, मनोहर लाल खट्टर ने बीजेपी की जीत की बताई वजह

Manohar Lal Khattar: 'हरियाणा में BJP की जीत की बड़ी वजह...', बीजेपी की जीत की…

2 hours ago