Mauni Amavasya 2023: जानें इस साल की पहली मौनी अमावस्या कब है?

इंडिया न्यूज,(Mauni Amavasya 2023): हिन्दू पंचांग में प्रत्येक मास के कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि अमावस्या होती है। हिन्दुओं का विशेष मास माघ 7 जनवरी 2023 से शुरू हो रहा है। माघ मास की अमावस्या को मौनी अमावस्या और माघी अमावस्या के नाम से जाना जाता है।

साल की सभी 12 अमावस्याओं में से यही एक ऐसी अमावस्या है जिसमें स्नान-दान के अलावा मौन व्रत रखने का विशेष महत्व होता है। इस दिन मौन रहकर जप, तप, ध्यान, पूजा की जाती है। आइए जानते हैं साल 2023 की पहली अमावस्या यानी मौनी अमावस्या की तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व।

मौनी अमावस्या 2023 की तारीख

पंचांग के अनुसार इस साल की पहली अमावस्या माघी या मौनी अमावस्या होगी। मौनी अमावस्या 21 जनवरी 2023, शनिवार। मान्यता है कि माघ के महीने में मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में स्नान करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। वह अमृत के समान फल पाता है।

मौनी अमावस्या 2023 का मुहूर्त

माघ अमावस्या 21 जनवरी 2023, शनिवार को सुबह 06 बजकर 17 मिनट से शुरू होगी। अगले दिन 22 जनवरी 2023, रविवार को सुबह 02 बजकर 22 मिनट पर इसका समापन होगा। माघी अमावस्या पर ब्रह्म मुहूर्त में तीर्थ स्नान, पितरों की शांति के लिए श्राद्ध कर्म, तर्पण करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।

मौनी अमावस्या का महत्व

  1. धार्मिक मान्यता है कि मौन व्रत करने से सामान्य व्रत से दोगुना फल मिलता है, व्यक्ति के सभी नकारात्मक विचार नष्ट हो जाते हैं इससे साधक को अलौकिक शक्ति प्राप्त होती है।
  2. मौनी अमावस्या पर मौन धारण करने की परंपरा है। माना जाता है कि मौन व्रत करने से शरीर को ऊर्जा और आत्मविश्वास मिलता है। वाणी दोष से मुक्ति मिलती है।
  3. इसी तिथि को ब्रह्मा के पुत्र मनु ऋषि का जन्म हुआ था। इसलिए इसका नाम मौनी अमावस्या पड़ा। इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण, पिंडदान करने से भौतिक सुख की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें : Lakadbaggha Trailer Out: एनिमल लवर पर आधारित लकड़बागहा का ट्रेलर आउट

यह भी पढ़ें : Marathi film ‘Ved’ Box Office Collection: रितेश देशमुख की मराठी फिल्म ‘वेद’ सिनेमाघरों में मचा रही है धमाल, जानिए इसकी कमाई

Connect With Us : Twitter, Facebook

Kanchan Rajput

Share
Published by
Kanchan Rajput

Recent Posts

Ganaur Assembly Constituency : कुलदीप शर्मा के लिए बन चुका जबरदस्त माहौल, लोग बोले हुड्डा और कुलदीप शर्मा की जोड़ी तोड़ेगी जीत के सारे रिकॉर्ड

गनौर विधानसभा में कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा के लिए जबरदस्त माहौल…

2 hours ago

Union Education Minister Dharmendra Pradhan ने कहा अनिल विज हमारे एक आइकन है, मैं विज से बहुत प्रभावित हूं

विज का प्रजातंत्र में प्रत्यक्ष रूप से प्रजा के पास जाकर बहुत ही विनम्रता के…

3 hours ago

CM Nayab Singh Saini ने एक्स हैंडल से कांग्रेस की दलित विरोधी मानसिकता पर किया प्रहार

सीएम ने लिखा- दलितों को ये बताने की जरूरत नहीं कि कांग्रेस और हुड्डा का…

3 hours ago

BJP के लिए राहुल गांधी बहुत ही लकी, जानिए अनिल वीज ने ऐसा क्यों कहा 

कुमारी शैलजा को जातिसूचक शब्द कहे जाने का दुख हरियाणा के प्रत्येक नागरिक और प्रत्येक…

3 hours ago

CM Nayab Saini : हुड्डा ने किसानों और दलितों का अपमान किया, 8 के बाद आईसीयू में चली जाएगी कांग्रेस पार्टी

हुड्डा ने विकास रोका, भ्रष्टाचार में डूबकर हरियाणा का भविष्य बर्बाद किया: मुख्यमंत्री नायब सिंह…

3 hours ago