Onion Juice And Honey For Glowing Skin : प्याज के रस में मिलाकर चेहरे पर लगाएं ये तो मिलेंगे बेहतर रिजल्ट

इंडिया न्यूज़, Onion Juice For Glowing Skin : खूबसूरत स्किन पाने के लड़कियां तरह-तरह के प्रोडक्ट यूज़ करती हैं, लेकिन बाजार में मिलने वाले ये प्रोडक्ट बहुत महंगे होते हैं साथ ही इनमें हार्मफुल कैमिकल होते हैं जो हमारी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहें हैं जो आपको घर पर आसानी से मिल जाएगी और साथ ही इससे आपकी जेब पर ही ज्यादा खर्च का बोझ नहीं पड़ेगा। इस चीज का नाम है प्याज जी हां प्याज के रस और शहद का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है।

क्योंकि प्याज का रस और शहद दोनों ही औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इसका सेवन करने से कई बीमारियों से बचाव होता है। अगर आप प्याज के रस में शहद मिलाकर चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे स्किन से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है और स्किन पर ग्लो भी आता है। क्योंकि इस मिश्रण में एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है। जो त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं चेहरे पर प्याज का रस और शहद लगाने के फायदे के बारे में :-

पिंपल्स कम करें

पिंपल्स की समस्या एक आम समस्या है, लेकिन पिंपल्स की शिकायत होने पर अगर आप प्याज के रस में शहद मिलाकर चेहरे पर लगाते हैं, तो इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण पिंपल्स की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

चेहरे के दाग दूर करें

चेहरे पर दाग धब्बों की शिकायत होने पर चेहरे की खूबसूरती खो जाती है, ऐसे में अगर आप प्याज के रस में शहद मिलाकर चेहरे पर लगाते हैं, तो इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल और एंटी ऑक्सीडेंट गुण दाग धब्बों की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।

झुर्रियों को कम करें

बढ़ती उम्र के लक्षण को कम करने के लिए प्याज के रस में शहद मिलाकर लगाना फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण झुर्रियों और फाइन लाइंस जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है।

त्वचा पर आता है निखार

त्वचा पर गंदगी जमा होने की वजह से चेहरा डल पड़ जाता है, ऐसे में अगर आप प्याज के रस में शहद मिलाकर त्वचा पर लगाते हैं, तो इससे त्वचा साफ होती है। जिससे त्वचा पर निखार आता है। आप चाहे तो प्याज के रस और शहद में बेसन भी मिला सकते हैं।

टैनिंग की समस्या होती है दूर

टैनिंग की समस्या होने पर अगर आप प्याज के रस में शहद मिलाकर लगाते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद गुण टैनिंग की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें : Diet Tips : अगर आपको भी नहीं लग रहा है खाया-पिया तो हो सकते हैं ये कारण

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Postal Department द्वारा 7 से 10 अक्तूबर तक विशेष जागरूकता कैंप किए जाएंगे आयोजित 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department :  डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…

5 hours ago

Martyr Mahendra Singh का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…

6 hours ago

Haryana Assembly Election Counting : यही रात अंतिम….यही रात भारी….8 अक्तूबर 8 बजे खुलेगी किस्मत की पिटारी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…

6 hours ago

Accident In Bhiwani : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…

7 hours ago

Rewari News : रेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…

7 hours ago