होम / Overnight Soaked Oats Benefits : भीगे ओट्स सुबह खाना सेहत के लिए ज्यादा सेहतमंद

Overnight Soaked Oats Benefits : भीगे ओट्स सुबह खाना सेहत के लिए ज्यादा सेहतमंद

• LAST UPDATED : February 28, 2024
  • तेजी से घटेगा वजन और मिलेंगे न्यूट्रिएंट्स

India News (इंडिया न्यूज़), Overnight Soaked Oats Benefits : पकाकर नहीं, बल्कि रात में भिगाकर ओट्स खाना आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है। भीगे हुए ओट्स खाने से वजन तेजी से कम होता है और कोलेस्ट्रॉल घटता है। नाश्ते में ओट्स खाना सेहतमंद होता है।

नाश्ते में ओट्स काफी हेल्दी होते हैं और वजन घटाने में मदद करते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि इन्हें आंच पर पकाने के बजाय रातभर भिगोने के बाद खाना ज्यादा सेहतमंद होता है। जी हां, अगर आप रात में भिगाकर ओट्स खाएं, तो ये आपके लिए ज्यादा फायदेमंद होंगे, क्योंकि इसमें न्यूट्रिएंट्स (पोषक तत्व) पकाए हुए ओट्स के मुकाबले बहुत ज्यादा होते हैं।

आइए आपको बताते हैं कैसे बनाएं ये ओट्स और कितना फायदेमंद है ये ओट्स

भिगोकर ओट्स बनाना बहुत आसान है। इसके लिए आप ओट्स को रात में अपने मनपसंद लिक्विड जैसे- दूध, पानी, अलमंड मिल्क, कोकोनट मिल्क और दही आदि किसी एक में भिगाेकर रख दें। सुबह ये फूल जाएंगे। इसके बाद इसमें अपने मनपसंद फल (केला, अंगूर, अनार, पाइन एप्पल, कीवी, संतरा, बेरीज, स्ट्रॉबेरी) और नट्स (काजू, बादाम, पिस्ता, किशमिश, गरी, मखाना और अखरोट आदि) काटकर डालें और खाएं।

क्यों ज्यादा सेहतमंद हैं भीगे हुए ओट्स

दूध, पानी या दही में भीगे हुए ओट्स, आंच में पकाए गए ओट्स से ज्यादा सेहतमंद होते हैं। रात में भिगाकर रखे गए ओट्स सुबह इतने मुलायम हो जाते हैं कि इन्हें खाया जा सके। इसके अलावा आंच में कोई भी खाद्य पदार्थ पकाने से उसके कई पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। रात में भिगाकर रखने से ओट्स बहुत धीरे-धीरे लिक्विड को सोखते हैं, जिससे ओट्स और लिक्विड दोनों के पोषक तत्व सुरक्षित रहते हैं। लंबे समय तक भीगने के कारण ओट्स में मौजूद सटार्च टूट जाते हैं, जिससे ओट्स में साइटिक एसिड कम हो जाता है। इससे ये आसानी से पच जाता है।

इतना ही नहीं रात में भिगाकर ओट्स खाने से आपका वजन तेजी से कम होता है। इसका कारण यह है कि ये ओट्स आंच में पकाए गए ओट्स के मुकाबले ज्यादा सुपाच्य और फाइबरयुक्त होता है। फाइबर ज्यादा होने के कारण आपका पेट देर तक भरा रहता है, आंतों की गंदगी साफ हो जाती है और आप ज्यादा चर्बी घटा सकते हैं। चूंकि इस ओट्स में स्टार्च की मात्रा कम हो जाती है, इसलिए ये शरीर में इंसुलिन की मात्रा भी बढ़ाता है।

कोलेस्ट्रॉल घटाएं और दिल की बीमारियों से बचाएं

सुबह के नाश्ते में ओट्स खाना आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है। ओट्स खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है। इसके अलावा ये हाई ब्लड प्रेशर और टाइप-2 डायबिटीज में भी फायदेमंद होता है। इसलिए दिल की बीमारियां ओट्स खाने से दूर रहती हैं।

यह भी पढ़ें : India’s Wheat Production : देश में इस वर्ष रिकॉर्ड तोड़ होगा गेहूं का उत्पादन : डायरेक्टर डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह

यह भी पढ़ें : Natural Diet for BP : ब्लड प्रेशर से परमानेंटली मुक्ति के लिए कुदरती आहार…

यह भी पढ़ें : Winter Seasonal Vegetables : सर्दियों में हरी सब्जियों का उठाएं भरपूर लाभ

यह भी पढ़ें : Benefits of Olive Oil : ऑलिव ऑयल के फायदे जानकर आप हो जाएंगे हैरान

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox