Pachranga Soup : टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी होता है पचरंगा सूप

इंडिया न्यूज, Pachranga Soup : सूप के फायदे तो हम सब जानते ही हैं, इसे हम हर मौसम में पी सकते हैं। इसका सेवन न केवल बिमारी में किया जाता है बल्कि वजन कम करने में भी कर सकते हैं। सूप बनाने के लिए हम बहुत सी सब्जियों का इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि सब्जियों में पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं। बच्चों से लेकर बड़ो तक सभी को सूप का सेवन करना चाहिए। गर्मियों में आप पचरंगा सूप का सेवन कर सकते हैं। पचरंगा सूप में पांच तरह की सब्जियों का उपयोग किया जाता है जिससे सूप तैयार होता है। आज हम आपको इसे बनाने के तरिके के बारे में बताने जा रहे हैं आइए जानते हैं:-

पचरंगा सूप बनाने की विधि

  • अपने पसंद की कोई भी 5 सब्जियों को लें।
  • एक पैन में 3 से 4 ग्लास पानी गर्म करें और इसमें सब्जियों को धोकर बारीक काट के डालें।
  • अच्छे से खौल जाने के बाद इसमें काला नमक डालें। अगर आप चाहें, तो सब्जियों को पीस सकते हैं।
  • ठंडा होने पर इसमें कुटी हुई काली मिर्च डालकर सेवन करें।

पचरंगा सूप के फायदे

  1. वजन कम करने में लाभदायक

पचरंगा सूप का सेवन कोई भी कर सकते हैं। अगर आपको अपना वजन कम करना है, तो इसका सेवन रात में कर सकते हैं। इससे आपको ताकत भी मिलेगी और आपका पेट भी भरा महसूस होगा। इसके सेवन से तेजी से वजन कम भी होगा।

2. पाचन के लिए

पचरंगा सूप के सेवन से पाचन के लिए भी फायदेमंद होता है। अगर आपको कब्ज की समस्या रहती है, तो इस सूप का सेवन जरूर करें। बच्चों को भी इस सूप को दिया जा सकता है।

3. इम्यूनिटी बढ़ाए

इम्युनिटी बढ़ाने के लिए भी पचरंगा सूप का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। अगर आपको किसी भी तरह की कमजोरी महसूस हो रही है, तो आप इस सूप का रोजाना सेवन करें।

4. खून बढ़ाये

पचरंगा सूप में आयरन की मात्रा अधिक पाई जाती है, जिससे खून बढ़ने में मदद मिलती है। अगर आपको भी खून की कमी है, तो इसका सेवन कर सकते हैं।

5. शरीर को रखे हाइड्रेटेड

गर्मियों मे अक्सर शरीर में पानी की कमी होने लगती है। ऐसे में सूप का सेवन करने से शरीर को हाइड्रेट रखने में आसानी हो जाती है। साथ ही इसके फायदे भी आपको मिलते हैं।

यह भी पढ़ें : Face Yoga For Plump Cheeks : अगर आप भी हैं अपने मोटे गालों से परेशान तो ये फेस योगा करेंगे आपकी मदद

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Mandi News : धान और बाजरा की चल रही खरीद के लिए किसानों को इतने..करोड़ रुपए का किया भुगतान 

अब तक 41,07,115 मीट्रिक टन धान मंडियों में पहुंचा, 38,54,881 मीट्रिक टन की हो चुकी…

57 mins ago

Indian-Origin German MP Rahul Kumar सहित प्रतिनिधिमंडल ने किया पुलिस मुख्यालय का दौरा, जानिए किन चुनौतियों पर हुई चर्चा 

हरियाणा पुलिस की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली तथा बेस्ट प्रैक्टिसेज के बारे में जानकारी की प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय…

1 hour ago

Cleanliness Survey Ranking में हरियाणा को टॉप रैंकिंग में लाना लक्ष्य, क्या है सरकार की सॉलिड प्लानिंग ?

मुख्यमंत्री ने जिला नगर आयुक्तों और नगर निगम आयुक्तों के साथ की अहम बैठक अधिकारियों…

1 hour ago