Pippali Benefits : पिप्पली का सेवन हमें देता है कईं समस्याओं से राहत

इंडिया न्यूज़, Pippali Benefits:  हमारे जीवन में आयुर्वेद का बहुत महत्व है । आयुर्वेद में बहुत से जड़ी बूटीयों का उपयोग किया जाता है, जो सेहत को काफी लाभ पहुंचाते हैं। उन्हीं जड़ी बूटियों में एक जड़ी बूटी पिप्पली है। पिप्पली अनेकों गुणों से भरपूर होती है। पिप्पली में प्रोटीन, अमिनो एसिड, विटामिन, एंटी-माइक्रोबियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्वों के अलावा मिनरल्स और कुछ मात्रा में पानी और ऑक्सीजन पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। लेकिन इसका उचित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए। तो आइए जानते हैं पिप्पली से सेहत को क्या-क्या लाभ पहुंचते हैं।

कब्ज को ख़त्म करता है

कब्ज (Constipation) की समस्या होने पर पिप्पली का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि पिप्पली में मौजूद तत्व मल को मुलायम बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

खांसी में फायदेमंद

खांसी (Cough) होने पर अगर आप पिप्पली का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि पिप्पली में एंटीट्यूसिव प्रभाव पाया जाता है, जो खांसी की शिकायत से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

इम्यूनिटी स्ट्रोंग करता है

कमजोरी इम्यूनिटी होने पर आप आसानी से बीमारी की चपेट में आ जाते हैं, लेकिन अगर आप पिप्पली का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करते हैं। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

वजन कम करता है

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको पिप्पली का सेवन करना चाहिए। क्योंकि अगर आप पिप्पली का शहद के साथ सेवन करते हैं, तो इससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

बड़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करता है

शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने के लिए पिप्पली का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि पिप्पली में मौजूद तत्व बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। जिससे हार्ट हेल्दी रहता है और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है। इसके लिए पिप्पली का शहद के साथ सेवन करना चाहिए।

सर्दी-जुकाम में दे आराम

सर्दी-जुकाम (Cold) की समस्या एक आम समस्या होती है, सर्दी-जुकाम होने पर अगर आप पिप्पली का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद गुण सर्दी-जुकाम की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। इसके लिए पिप्पली चूर्ण का शहद के साथ सेवन करना चाहिए।

सिर दर्द में फायदेमंद

अगर आपको सिर दर्द (Headache) की समस्या है, तो आपके लिए पिप्पली का सेवन बेहद फायदेमंद हो सकता है। जी हां अगर आप पिप्पली चूर्ण को दूध में मिलाकर पीते हैं या पानी के साथ पिप्पली चूर्ण का सेवन करते हैं, तो इससे सिर दर्द की समस्या से छुटकारा मिलता है।

यह भी पढ़ें : Garlic Potato Stick Recipe: आइए जानते हैं गार्लिक पोटैटो स्टिक बनाने की आसान विधि

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Postal Department द्वारा 7 से 10 अक्तूबर तक विशेष जागरूकता कैंप किए जाएंगे आयोजित 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department :  डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…

5 mins ago

Martyr Mahendra Singh का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…

33 mins ago

Haryana Assembly Election Counting : यही रात अंतिम….यही रात भारी….8 अक्तूबर 8 बजे खुलेगी किस्मत की पिटारी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…

1 hour ago

Accident In Bhiwani : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…

2 hours ago

Rewari News : रेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…

2 hours ago