होम / जानिये मटके का पानी हमारे लिए कैसे है लाभदायक

जानिये मटके का पानी हमारे लिए कैसे है लाभदायक

• LAST UPDATED : July 2, 2022

इंडिया न्यूज, Haryana News: मटके का पानी प्राचीनकाल से ही काफी महत्वपूर्ण माना गया है, आधुनिकता की इस अंधी दौड़ में आज भी मटके का अपना अलग महत्व है। आज भी कई अमीर तबके के लोग अपने घरों में फ्रिज के पानी को छोड़कर मटके के पानी को अधिक महत्व देते हैं।

बता दें कि गर्मी का सीजन आते ही सबको ठंडा पानी ही भाता है। लेकिन कुछ ही लोग जानते हैं कि कौन सा ठंडा पानी हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है। आईए आज हम आपको बताते हैं मटके के पानी के फायदे। आपको जानकर हैरानी होगी कि मटके का पानी हमारे शरीर के पीएच लेवल को मैंटेन रखता है और इसके पानी से मिट्टी के नेचुरल मिनरल हमारे शरीर में पहुंचते हैं जोकि स्वास्थ्य के लिए अति उत्तम है।

प्रोफेसर अच्युत त्रिपाठी का ये है कहना

इस बारे में जानकारी देते हुए आयुष मंत्रालय के राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ में प्रोफेसर अच्युत त्रिपाठी का कहना है कि फ्रिज के पानी में एक गैस होती है, जोकि सेहत के लिए सही नहीं है। वहीं फ्रिज के पानी से संतुष्टि भी नहीं होती।

1913 में जर्मनी में हुई एक रिसर्च

जानकारी दे दें कि 1913 में जर्मनी में हुई एक रिसर्च के मुताबिक व्यक्ति को 1-14 तक का पीएच लेवल दिया गया है। हमारे शरीर में अलग-अलग द्रव्य (लिक्विड) पाए जाते हैं और उन सभी का पीएच अलग होता है। जिस व्यक्ति का पीएच लेवल 7 है वह न तो एसिडिक है और न एल्कलाइन, वह न्यूट्रल है। जिस व्यक्ति का पीएच 7 से नीचे है तो उस व्यक्ति का शरीर एसिडिक है।

जानिए पीएच लैवल

पीएच 7-14 का होने का मतलब है कि आपको भविष्य में गंभीर बीमारियों का खतरा न के बराबर होगा। घड़ा एल्कलाइन होता है, इसलिए मिट्टी के घड़े का पानी पीने से शरीर की अम्लता घटती और क्षारीयता बढ़ती है। अंत: घड़े का पानी शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है।

गर्मियों में मटके का पानी क्यों जरूरी

आयुष मंत्रालय के राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ में प्रोफेसर अच्युत त्रिपाठी का इस बारे में कहना है कि घड़े का पानी पीने से कफ और कोल्ड नहीं होता और पानी पीने से पूरी संतुष्टि होती है, वहीं अगर हम फ्रिज का ठंडा पानी पी रहे हैं तो इम्यून सिस्टम अक्सर कमजोर ही रहता है और घड़े का पानी शरीर को ठीक रखता है।

यह फायदे भी जानें

  • घड़े का पानी पीने से शरीर में क्षारीयता बढ़ती है।
  • मुंह का स्वाद व गंध ठीक होती है।
  • वजन को नियंत्रित रखने में भी सहायक है।
  • पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।
  • बूरे कोलेस्ट्रॉल को हटाने में सहायक।
  • एल्कलाइन वाटर हार्मोन को संतुलित करता है।
  • बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करता है।
  • शरीर के जहरीले तत्त्वों को बाहर निकालने में सहायक।
  • त्वचा निखार में भी सहायक।
  • ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायता करता है।

यह भी पढ़ें : देश में एक बार फिर बढ़ा कोरोना, आज इतने केस

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox