होम / Punjab National Bank FD Rates : पीएनबी ने बढ़ाई एफडी ब्याज दरें, जानिये अब कितना मिलेगा ब्याज

Punjab National Bank FD Rates : पीएनबी ने बढ़ाई एफडी ब्याज दरें, जानिये अब कितना मिलेगा ब्याज

• LAST UPDATED : December 20, 2022

इंडिया न्यूज, New Delhi (Punjab National Bank FD Rates) : एसबीआई, एचडीएफसी सहित कई बैंकों के बाद अब पीएनबी यानि पंजाब नेशनल बैंक ने भी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) कराने पर ब्याज दर में वृद्धि की है। 666 दिन की एफडी की दरों में बैंक ने 95 बेसिस प्वॉइंट्स और 3 वर्ष से लेकर 10 साल की अवधि वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर 40 बेसिस प्वॉइंट्स की वृद्धि कर दी है।

इस बढ़ोतरी के बाद अब सामान्य वर्ग को एफडी पर अधिकतम ब्याज 7.25%, सीनियर सिटीजन को 7.75% ब्याज और सुपर सीनियर सिटीजन को अधिकतम 8.05% की दर से ब्याज मिलेगा। उक्त रेट 2 करोड़ रुपए से कम की एफडी पर ही लागू होंगे।

अवधि सामान्य लोगों के लिए ब्याज दर (% में) सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दर (% में) सुपर सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दर (% में)
7 से 45 दिनों तक 3.50 4.00 4.30
46 से 179 दिन तक 4.50 5.00 5.30
180 दिन या उससे अधिक लेकिन 1 वर्ष से कम 5.50 6.00 6.30
1 साल तक 6.30 6.80 7.10
1 साल 1 दिन से लेकर 599 दिन तक 6.30 6.80 7.10
600 दिन 7.00 7.50 7.80
602 दिन से 665 दिन 6.30 6.80 7.10
666 दिन 7.25 7.75 8.05
667 दिन से 2 साल तक 6.30 6.80 7.10
2 साल 1 दिन से लेकर 3 साल तक 6.25 6.75 7.05
3 साल 1 दिन से लेकर 5 साल तक 6.50 7.00 7.30
5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल तक 6.50 7.00 7.30

 

यह भी पढ़ें : HDFC FD Interest Rates : जानिये HDFC में FD पर कितना मिलेगा ब्याज

यह भी पढ़ें : SBI FD Interest Rates Hiked : जानिये अब एफडी कराने पर आपको इतना मिलेगा ब्याज

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox