Rava Dosa Recipe: रवा डोसा नाश्ते के लिए बहुत अच्छा रहेगा, बच्चों को भी बहुत पसन्द आयेगा

इंडिया न्यूज,(Rava Dosa Recipe): साउथ इंडियन खाने में रवा डोसा पसंद करने वालों की कमी नहीं है। डोसे का नाम सुनते ही कई लोगों के मुंह में पानी आने लगता है। डोसा भले ही साउथ इंडियन डिश हो लेकिन अब ये पूरे देश का फेमस स्ट्रीट फूड बन चुका है। डोसा अब घरों में भी अपनी जगह बना चुका है और कई तरह से डोसा बनाया जा रहा है। आज हम बात कर रहे हैं रवा डोसा की। रवा डोसा एक परफेक्ट ब्रेकफास्ट रेसिपी है जिसे कम समय में बनाया जा सकता है और इसका स्वाद भी काफी पसंद किया जाता है खासकर बच्चे रवा डोसा बड़े चाव से खाते हैं।

सादा डोसा, मसाला डोसा से लेकर पनीर डोसा, रवा डोसा तक इसकी कई वैराइटीज़ हैं जो काफी लोकप्रिय हैं। आप अगर ब्रेकफास्ट में रवा डोसा बनाना चाहते हैं तो हमारी बताई रेसिपी की मदद से आप कम वक्त में ही इसे तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं रवा डोसा बनाने की विधि।

रवा डोसा बनाने के लिए सामग्री

  1. सूजी(रवा) : 1 कप
  2. चावल आटा : 1 कप
  3. अदरक कटा : 1/2 इंच
  4. हरी मिर्च कटी : 3
  5. जीरा : 1/2 टी स्पून
  6. काली मिर्च पाउडर : 1/2 टी स्पून
  7. हींग : 1 चुटकी
  8. रोस्टेड काजू : 3 टी स्पून
  9. तेल : ज़रूरत के मुताबिक
  10. नमक : स्वादानुसार

रवा डोसा बनाने की विधि

रवा डोसा बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में रवा डालें और उसमें चावल का आटा मिलाएं। दोनों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद उसमें जीरा, हींग और स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स करें। अब मिश्रण में थोड़ा सा पानी डालकर स्मूद डो तैयार कर लें। इसके बाद डो को ढककर कुछ घंटे के लिए किसी गर्म जगह पर रख दें। इस बीच एक बाउल में रोस्टेड काजू, हरी मिर्च, काली मिर्च और अदरक को एक बाउल में अलग रख दें।

अब एक नॉनस्टिक पैन/ तवा लें और उसे मीडियम आंच पर गर्म करें। जब तवा गर्म हो जाए तो उस पर थोड़ा सा तेल डालकर उसे चारों ओर फैलाकर सहत को चिकनी कर दें। अब डो को एक बार अच्छे से फेंटे और फिर एक कटोरी में घोल लेकर उसे तवे पर बीच में डाल दें। इसके बाद उसे ज्यादा से ज्यादा पतला करते हुए फैलाएं। कुछ देर तक डोसा सेकने के बाद उसके ऊपर काजू, हरी मिर्च का मिश्रण डालकर फैलाएं।

अब डोसे के किनारों पर तेल लगाएं और उसे गोल्डन ब्राउन होने तक सेकें। उसके बाद डोसे को फोल्ट करने के बाद तवे से उतारकर एक प्लेट में रखें। इसी तरह एक-एक कर सारे रवा डोसा तैयार कर लें। इन्हें नारियल चटनी, हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं

यह भी पढ़ें : Masala French Toast Recipe: आइए जानते हैं मसाला फ्रेंच टोस्ट बनाने की रेसिपी, नाश्ते में जरूर बनाए

Connect With Us : Twitter, Facebook

Kanchan Rajput

Share
Published by
Kanchan Rajput

Recent Posts

Haryana Assembly Election : हरियाणा की चर्चित सीटें, जिन पर टिकी हैं सबकी निगाहें 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election : हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान की…

9 hours ago

Rohtak Crime News : जागरण में गया था परिवार, पीछे से चोरों ने किया लाखों की नगदी और जेवरों पर हाथ साफ

चोर करीब 10.50 लाख रुपए की नगदी और करीब दो लाख रुपये के गहने और…

9 hours ago

Road Accident : तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन वर्षीय बच्ची की मौत

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Road Accident : पानीपत में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से…

10 hours ago

Panipat Crime : जान से मारने की नीयत से पति ने पत्नी की गर्दन पर तवे से छह बार किए वार, गंभीर चोटें आई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime : पानीपत के गांव नरायणा में देर रात को पति…

10 hours ago

Faridabad में अज्ञात बाइक सवारों ने भाजपा कार्यकर्ता को मारी गोली

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Faridabad : फरीदाबाद में शनिवार को मतदान के दौरान चुनावी ड्यूटी पर…

11 hours ago

Jind News : जींद के नागक्षेत्र सरोवर में डूबने से युवती की मौत 

परिजनों ने पार्लर संचालक पर कार्रवाई करने की मांग की India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jind…

11 hours ago