होम / Reduce Cholesterol With Curry Leaves : अगर कोलेस्ट्रॉल बढ़ गया है तो ये एक चीज देगी आपको फायदा

Reduce Cholesterol With Curry Leaves : अगर कोलेस्ट्रॉल बढ़ गया है तो ये एक चीज देगी आपको फायदा

• LAST UPDATED : February 21, 2023

इंडिया न्यूज़, Reduce Cholesterol With Curry Leaves : आजकल कोलेस्ट्रॉल और हाई बीपी की समस्या लोगों में ज्यादा देखने को मिल रही, क्योंकि व्यस्तता के चलते हम अपने खान पान और शारीरिक कसरत का ध्यान नहीं रख पाते। कोलेस्ट्रॉल का अधिक स्तर कई गंभीर रोगों के जोखिम को बढ़ाता है। इसलिए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखना बहुत जरूरी है।

आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका नियमित सेवन करने से आप इस बीमारी से छुटकारा पा सकते हैं, वो है करी पत्ता। जी हाँ शायद आपको ये जानकर हैरानी हो सकती है लेकिन ये सच है करी पत्ता कई तरह के औषधीय गुणों से भरपूर है। यदि इसका सेवन नियमित रूप से किया जाए तो ये हमें बहुत से बिमारियों से बचा सकता है, आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में :-

हाई बीपी और कोलेस्ट्रॉल को कैसे कम करता है करी पत्ता

करी पत्ता एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, साथ ही फाइटोन्यूट्रिएंट्स का एक बेहतरीन स्रोत हैं। कई शोध में यह पाया गया है कि करी पत्ता के हाइपोकोलेस्टेरोलेमिया में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलते हैं। जिन चूहों ने करी पत्ते के अर्क का कुछ दिन लगातार सेवन किया, उनमें कोलेस्ट्रॉल के स्तर और ब्लड शुगर लेवल में गिरावट देखने को मिली।

जब कोलेस्ट्रॉल का ऑक्सीकरण तो इससे घनत्व वाले लिपोप्रोटीन या लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL-C) का विकास होता है, जिसे आम भाषा में हम खराब कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। करी पत्ते में मौजूद शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स कोलेस्ट्रॉल के ऑक्सीकरण को रोकने में मदद करते हैं और अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाते हैं। इसके नियमित सेवन से हाई बीपी और एथेरोस्क्लेरोसिस जैसे हृदय रोगों से निपटने में मदद मिल सकती है।

कैसे करें इस्तेमाल

1. सुबह खाली पेट चबाएं

Reduce Cholesterol With Curry Leaves

यह करी पत्ता के प्रयोग का सबसे आसान और बेहद प्रभावी तरीका है। जो संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी भी होता है। रोजाना सुबह खाली पेट 5-8 करी पत्ता चबाने से कोलेस्ट्रॉल कम करने में बहुत मदद मिलेगी।

2. पकवानों में शामिल करें

Reduce Cholesterol With Curry Leaves

 

 

आप अपने पकवानों में तड़के तौर पर करी पत्ता का प्रयोग कर सकते हैं। इसे अपनी सब्जी, दाल, करी आदि में शामिल कर सकते हैं। इससे आपके भोजन का स्वाद भी कई गुना बढ़ जाएगा।

3. करी पत्ता की चाय पिएं

 

Reduce Cholesterol With Curry Leaves

आप सुबह नॉर्मल चाय के बजाए करी पत्ता की चाय से दिन की शुरुआत कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस एक कप पानी में 8-10 करी पत्ता को उबालना है, इसे छानकर शहद मिलाकर पिएं।

4. करी पत्ते की चटनी बनाएं

Reduce Cholesterol With Curry Leaves

 

यह भी करी पत्ता को डाइट में शामिल करने का एक बेहतरीन तरीका है, इसे बनाना भी बहुत आसान है। आपको बस एक पैन में 2 चम्मच तेल गर्म करना है, उसमें 1/4 चम्मच हींग, 1/2 राई, 2 चम्मच उड़द दाल और 1 सूखी लाल मिर्च डालें। इन्हें रोस्ट करें। इसे ठंडा कर लें, फिर एक कप में निकाल हैं। आप इसे या तो पीस सकते हैं या फिर ग्राइंड कर सकते हैं। इसमें स्वादानुसार नमक डालें और इंजॉय करें।

यह भी पढ़ें : Is It Safe To Eat Papaya During Pregnancy? : जानिए प्रेगनेंसी में महिलाओं को पपीता खाना चाहिए या नहीं

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox