Salsa Potato Recipe: स्नैक्स खाने का मन है तो बनाएं सालसा पोटैटो

इंडिया न्यूज,(Salsa Potato Recipe): आमतौर पर सभी लोग आलू से बनी चीजें खाना पसंद करते हैं.। कोई इसके पराठे खाना पसंद करता है तो कोई सब्जी तो कोई इसके चिप्स या पकोड़े खाना पसंद करता है। लोग इससे कई तरह की चीजें बनाते हैं। शादियों और पार्टियों में ज्यादातर व्यंजनों में आलू को शामिल किया जाता है। स्नैक्स हो या लंच या फिर डिनर, आलू से लजीज व्यंजन बनाए जाते हैं। आप झटपट बनने वाली डिश भी ट्राई कर सकते हैं। अगर घर में मेहमान आ रहे हैं तो आप इस डिश को बना सकते हैं।

आप आज आलू से एक टेस्टी डिश बना सकते हैं। इस डिश का नाम है सालसा आलू। इस डिश को बनाना बहुत आसान है। इसे बच्चे बहुत पसंद करते हैं। आप सुबह या शाम के नाश्ते में इसे बना कर खा सकते हैं। जानिए इसे बनाने की रेसिपी।

सालसा आलू बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

  • 3 आलू
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच काली मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • 1 प्याज
  • 1 टमाटर
  • 1 बड़ा चम्मच नींबू

सालसा आलू बनाने की विधि

सालसा आलू बनाने के लिए सबसे पहले आलू लें और उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब ओवन को 150 डिग्री सेल्सियस पर 5 मिनट के लिए प्रीहीट करें।

फिर आलू को ओवन में रखें और क्रिस्पी होने तक बेक करें। आप इसके ऊपर थोड़ा तेल डाल सकते हैं या इसे बिना तेल के बेक कर सकते हैं। इसके बेक होने तक एक छोटी कटोरी लें और इसमें नमक, काली मिर्च, लाल मिर्च पाउडर और जीरा पाउडर डालकर मिलाएं।

फिर टमाटर और प्याज को बारीक काट लें। एक बार आलू भुन जाएं तो उन्हें बाहर निकालें और मसाले के मिश्रण के साथ मिलाएं। अंत में, इसके ऊपर ताज़े टमाटर और प्याज़ डालें और परोसें। आप एक बार इस डिश को ज़रूर ट्राई करें। आप इसे चटनी या कैचअप के साथ सर्व कर सकते हैं इसके साथ चाय भी सर्व करें। आप इसे ग्रेवी में भी बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Shark Tank India 2 Live Streaming Begins: ‘शार्क टैंक इंडिया’ 2 की लाइव स्ट्रीमिंग शुरू हुई, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कर सकेंगे स्ट्रीम

यह भी पढ़ें : Marathi film ‘Ved’ Box Office Collection: रितेश देशमुख की मराठी फिल्म ‘वेद’ सिनेमाघरों में मचा रही है धमाल, जानिए इसकी कमाई

Connect With Us : Twitter, Facebook

Kanchan Rajput

Share
Published by
Kanchan Rajput

Recent Posts

Haryana Assembly Election : हरियाणा के सरकारी और निजी क्षेत्रों के मतदाताओं के लिए मतदान दिवस पर सवैतनिक अवकाश घोषित

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election : हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी,  पंकज अग्रवाल…

9 hours ago

MP Kartikeya Sharma पूरे दमखम के साथ कालका भाजपा उम्मीदवार शक्ति रानी शर्मा के लिए कर रहे प्रचार

कालका विधानसभा के पूरे इलाके और आज खासतौर से मोरनी मंडल में तमाम गांवों में…

9 hours ago

Amit Shah Praised Nayab Saini, कहा – एक जिले का नहीं, पूरे हरियाणा का समान विकास करने वाले मुख्यमंत्री हैं नायब सैनी

लाडवा की जनता को नायब सैनी के रूप में मिला बना बनाया हुआ मुख्यमंत्री लाडवा…

10 hours ago

Rajasthan CM Targets Congress : कांग्रेस ने हरियाणा में नौकरियों और जमीनों में सिर्फ घोटाले किए

कांग्रेस घोटालों और झूठी घोषणाओं का पुलिन्दा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का…

10 hours ago

Gyan Chand Gupta : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पंचकूला की जनता से विशेष स्नेह

गांवों में मिला ज्ञानचंद गुप्ता को भारी जन समर्थन, बड़ी जीत का दावा India News…

10 hours ago

MP Kumari Selja : वोट की चोट से भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी जनता

भाजपा के 10 साल के राज में किसान, मजदूर, दलित, व्यापारी, कर्मचारी , महिलाएं, बेरोजगार…

11 hours ago