होम / Sources of Calcium : कैल्शियम की कमी को पूरी करेंगी ये चीजें, जोड़ों का दर्द होगा दूर!

Sources of Calcium : कैल्शियम की कमी को पूरी करेंगी ये चीजें, जोड़ों का दर्द होगा दूर!

• LAST UPDATED : January 2, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Sources of Calcium : हडि्डयों के कमजोर होने से जोड़ों में दर्द होने लगता है। यह एक ऐसी समस्या है जो हर वक्त परेशान करती है। असहनीय दर्द के कारण न ही बैठे जाता है और न ही ढंग से खड़े हो पाते हैं। आजकल के दौर में दर्द की इस समस्या से बुजुर्गों के साथ-साथ बच्चे और युवा भी परेशान हैं।

खराब खान-पान के साथ-साथ व्यायाम न करना आदि कई ऐसे कारण हो सकते हैं, जिनकी वजह से हडि्डयां कमजोर होने लगती हैं। खासकर सर्दियों के मौसम में हम अपने खान-पान का बिल्कुल ध्यान नहीं रख पाते जिस वजह से कई तरह की बीमारियां घेरने लगती हैं। हडि्डयों की मजबूती के लिए विटामिन डी बेहद जरूरी है। सर्दियों में शरीर में विटामिन डी की भी कमी होने लगती है। आज हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिसके सेवन से आप जोड़ों में दर्द की समस्या से निजात पा सकते हैं।

आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में विस्तार से:-

सहजन


कैल्शियम से भरपूर सहजन जोड़ों के दर्द को दूर करने में बहुत मददगार है। आयुर्वेद में भी जोड़ों के दर्द के निवारण के लिए सहजन का उपयोग किया जाता है। सहजन में 92 तरह के मल्टीविटामिन्स, 46 तरह के एंटी आक्सीडेंट गुण, 36 तरह के दर्द निवारक और 18 तरह के एमिनो एसिड मिलते हैं। ऐसा माना जाता है कि मात्र 100 ग्राम सहजन में 5 ग्लास दूध के बराबर कैल्शियम होता है।

मशरूम


मशरूम कैल्शियम, फास्फोरस और प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व हडि्डयों के लिए बहुत जरूरी है। सर्दियों के मौसम में मशरूम का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है।

रागी


रागी एक तरह का आनाज है जिसमें प्रचुर मात्रा में कैल्शिययम पाया जाता है। आप रागी के आटे से बनी रोटी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके आटे से बनी रोटियां या पराठे के सेवन से आप कैल्शियम की कमी को दूर कर सकते हैं।

हरी बीन्स

हरी बीन्स में विटामिन ए, सी, के, फाइबर, फोलिक एसिड, फोलेट और पोटेशियम पाया जाता है। इसके अलावा हरी बीन्स में आयरन, जिंक और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व सर्दियों में जोड़ों के दर्द के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।

संतरा


सर्दियों में सुबह के समय संतरे के जूस का सेवन हडि्डयों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। संतरे में पाए जाने वाले पोषक तत्व से शरीर फिट रहता है।

यह भी पढ़ें : Orange Peel : जानें 10 तरह से इस्‍तेमाल कर सकते हैं आप संतरे का छिलका 

यह भी पढ़ें : Health Benefits of Mustard Oil : त्वचा से सेहत तक, इन समस्याओं का पक्का इलाज है सरसों का तेल

यह भी पढ़ें : Refined Flour Side Effects : जानें क्यूं नहीं खाने चाहिए मैदे से बने खाद्य पदार्थ

यह भी पढ़ें : Fennel-Mishri : जानें, भोजन के बाद आखिर क्यों सर्व की जाती है सौंफ-मिश्री

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला
Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील
Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 
CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया
Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर
Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद
Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox